मंगलवार, जुलाई 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

कुएं के मेढ़क का जिक्र कर सदन में गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ, कहा, ‘शिवपाल चाचा फिर से खा गए गच्चा’

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के 2047 के विजन डॉक्यूमेंट पर विधानसभा में चर्चा की, इस दौरान मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं पर जोर दिया, सपा पर जुबानी हमला किया, मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव का नाम लेकर कह दी बड़ी बात।

by Vinod
अगस्त 14, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय, लखनऊ
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देता हूं। साथ ही विपक्ष पर जमकर गरजे। सपा और कांग्रेस की पोल खोली तो मुलायम सिंह यादव का जिक्र किया। सीएम योगी ने कहा कि अपने को समाजवादी कहते हैं और रामपुर में जन्मदिन मनाते हुए विदेशियों से बग्गी मंगाते हैं। नेता जी जैसे भोले-भाले व्यक्ति को बदनाम करने का काम कर दिया। शिवपाल याइव उनकी विरासत के अंतिम उत्तराधिकारी थे, लेकिन चाचा भी गच्चा खा गए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते 24 घंटे में चर्चा में 187 सदस्यों ने भाग लिया। यह जरूरी है कि सदस्य इसमें भाग लें और इसमें रुचि लें। इस चर्चा ने 24 घंटे में साबित किया है कि भले ही हमारी विचारधारा अलग हो पर प्रदेश के विकास के लिए हम सभी साथ हैं। ये इस चर्चा से संदेश निकला है। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद जब खुद से बोलते हैं तो थोड़ा सही बोल लेते हैं, लेकिन, जब दूसरे से संचालित होकर बोलते हैं तो उन्हें मुर्गा भी याद आ जाता है। शिवपाल यादव का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि चाचा ही पार्टी के उत्तराधिकारी थे। लेकिन चाचा समझ नहीं पाए और गच्चा खा गए।

RELATED NEWS

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

जुलाई 21, 2026
CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

जुलाई 11, 2026

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सदन में आने संबोधन में कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि यूपी भारत की ग्रोथ को ड्राइव करने वाला इंजन है। आज़ादी के अमृत वर्ष में पीएम ने जो संकल्प लिया था। उसमें एक संकल्प विकसित होने का भी था, इसके लिए राज्यों का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिसकी जितनी दृष्टि होगी वो उतना ही बोलेगा। विकसित भारत के लिए उत्तर प्रदेश को योगदान देना होगा। देश में खुशहाली हो तो क्या उत्तर प्रदेश उसका सहभागी नहीं बनना चाहिए?। आज के बाद अगले 30 वर्षो के लिए यह समय आत्मावलोकन का है। सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मिशन और विजन को हमसब को मिलकर पूरा करना है। भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है। इसे अब कोई रोक नहीं सकता।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत आज अपने शक्ति सामर्थ्य से दुनिया को पहचान करवा रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ कालखंड ऐसे आए जिनमे आर्थिक तालाबंदी हो गई। उत्तर प्रदेश में देश की 16 फीसदी आबादी निवास करती है, लेकिन जीडीपी रसातल में पहुंचा दी गई थी। सीएम ने शायराना अंदाज में कहा ‘बड़ा हसीन है उनकी ज़ुबान का जादू, लगा के आग, बहारों की बात करते हैं, जिन्होंने रात में चुन-चुन कर बस्तियां लूटी, वही नसीबों के मारों की बात करते हैं। सीएम ने जब ये कविता गुनुगनाई तो पूरा सदन तालियां की गूंज से सराबोर हो गया। सीएम योगी हर मुद्दे पर खुलकर बोले। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बिना भेदभाव के सबका विकास कार्य कर रही है। किसानों के खातों में सीधे पैसे भेजे जा रहे।युवाओं के हाथों में कौशल और रोजगार दिया गया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सबके संतुष्टिकरण पर काम हुआ है। पीएम के मंत्र सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास से हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज यूपी की पहचान बेहतर कानून व्यवस्था और शांति के रूप में है। सरकारी सोच और अप्रोच में सार्थक बदलाव आया है। 1947 में स्वतंत्र भारत में जीडीपी की भागीदारी 2 प्रतिशत ही रह गई थी। तब भारत छठी अर्थव्यवस्था था। उन्होंने कहा 1960 में 10वें स्थान पर था। 2014 तक भारत 11वें स्थान पर था। 2014 में भारत के पीएम मोदी जी बनते हैं। इसके बाद पीएम के विजन के फलस्वरूप 2017 में भारत 7वीं बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। सीएम योगी ने कहा अलग-अलग सेक्टर में काम किए गए हैं। कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में काफी काम हुए हैं। सरयू नहर योजना का डीपीआर 100 करोड़ का था। ईमानदारी से क्रियान्वयन नहीं हुआ।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2021 में डबल इंजन की सरकार ने इसे पूरा किया। तब तक इसकी लागत बढ़कर 10 हजार करोड़ हो गई थी। 1971 की योजना को समय पर पूरा न करने के लिए कौन लोग दोषी हैं?। पीएम कृषि सिंचाई योजना के चलते यह योजना पूरी हो पाई है। 14 लाख हेक्टेयर सिंचाई हमें प्राप्त हो पाई। कई सिंचाई परियोजनाएं बिना विजन के अधूरी पड़ी थीं। पीएम मोदी ने 2014 में इसका क्रियान्वयन किया। पशुपालन, डेयरी में काफी बदलाव किया गया। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार ने जीरो टॉयलेंस के साथ अपराध पर काम किया। अब प्रदेश में अपराध की कोई जगह नहीं। अपराधी सलाखों के पीछे भेज गए। जिन्होंने पुलिस पर हमला किया, वह यमराज को पास चले गए। अब सूबे में महिलाएं रात को बेधड़क निकलती हैं। किसी में हिम्मत नहीं की, उन्हें आंख दिखाए।

सपा पर हमला बोलते हुए सीएम योगी ने कहा कि आप लोग जब गौ-माता को धोखा दे सकते हैं, तो किसको छोड़ेंगे। दूध पीकर गाय को सड़कों पर छोड़ देते थे, बुचड़खाने में दे देते हैं, आपको गौ माता का श्राप ले डूबेगा, इसलिए 2027 में आने का सपना मत देखिए। क्योंकि आपका ये सपना सपना ही रहेगा। उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूंप मंडूक हैं। अब वो पीडीए की बात करते हैं जिसका मतलब है कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं। सीएम योगी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में पीडीए समाज से आने वाले लोगों को मजबूत करने का काम इस सरकार ने किया है। सपा सिर्फ नारे तक ही सीमित है।

 

Tags: Akhilesh YadavCM Yogi AdityanathSamajwadi PartyShivpal Singh Yadavup assemblyVision Document
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

CM Yogi Gorakhpur Visit: बारिश के बीच जनता दर्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, लोगों की सुनी समस्याएं और दिया समाधान का आश्वासन

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

CM Yogi Gorakhpur Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर में प्रतिकूल मौसम के बावजूद जनता...

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

UP Politics: अखिलेश यादव पर मंत्री ने की विवादित टिप्पणी, भाजपा, सपा के बीच सियासी टकराव बढ़ा बयानबाजी तेज,

by SYED BUSHRA
जुलाई 10, 2026

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजनीति में इन दिनों बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राम मंदिर...

Akhilesh Yadav Birthday 2026

Akhilesh Yadav Birthday: सपा प्रमुख का 53वां जन्मदिन, राजनीतिक मतभेदों के बीच दिखी शिष्टता, सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

by SYED BUSHRA
जून 30, 2026

Akhilesh Yadav Birthday: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 53वां जन्मदिन...

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

CM Yogi ने जनता दर्शन में कैंसर पीड़ितों को दिलाया इलाज का भरोसा और राजस्व मामलों के समय पर होने के दिए निर्देश

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Uttar Pradesh के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आयोजित 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए...

Next Post
Pooja Pal Pal

समाजवादी पार्टी ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला, योगी की तारीफ बनी वजह

Delhi Weather Red Alert

बारिश में डूबी दिल्ली, जलभराव में थमी BMW, धौलाकुआं से गुरुग्राम तक जाम ही जाम!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist