शुक्रवार, अक्टूबर 23, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
🔍

Uttar Pradesh: सीएम योगी के परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 15, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, क्राइम
Uttar Pradesh

Uttar Pradesh: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली है। सीएम योगी (Uttar Pradesh CM) के परिवार द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है और कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीएम योगी के भाई ने दर्ज कराई FIR

सीएम योगी के भाई, शैलेश बिष्ट, को फोन पर अभद्र भाषा में गाली देने और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य पर लगा है। शैलेश बिष्ट ने कोटद्वार पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने उनकी शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

फोन पर गाली-गलौज का है मामला

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में यमकेश्वर ब्लॉक के ग्राम पंचूर और वर्तमान में कोटद्वार निवासी शैलेश बिष्ट ने 11 जुलाई को कोतवाली पुलिस को यह शिकायत दी। उन्होंने बताया कि वह सेना में हैं और इस समय कोटद्वार में तैनात हैं। शैलेश ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य क्रांति कपरुवाण ने 16 जून को उनके परिवार के खिलाफ फेसबुक पर एक पोस्ट डाली थी। जब शैलेश ने फोन कर पोस्ट हटाने को कहा, तो आरोपी ने फोन पर गाली-गलौज की और अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

यह भी पढ़े: राजा भैया के पिता को किया गया नजरबंद, भदरी महल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात

शैलेश बिष्ट को मिली जान से मारने की धमकी 

घटना के 25 दिन बाद, आरोपी ने शैलेश को फिर से कॉल करके उनके परिवार को गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इस दौरान आरोपी ने शैलेश को भी मारने की धमकी दी। शैलेश ने बताया कि आरोपी नीलकंठ इलाके में पहले भी इस प्रकार की हरकतें कर चुका है और उनके पास आरोपी की कॉल रिकॉर्डिंग भी है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणिभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि शैलेश बिष्ट की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Tags: CM YogiUttar Pradesh

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Astro

Astro:  आज का दिन इन राशियों के लिए मंगलकारी रहेगा; बजरंगबली सभी संकट दूर करेंगे और शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Weather

Weather Update: दिल्लीवासियों के लिए अच्छी खबर, चार राज्यों में, उत्तराखंड-एमपी समेत, पूरे हफ्ते गर्मी से राहत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In