शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP के कौन से विभागों में लगेगी तबादलों की झड़ी, लिस्ट हो रही तैयार बस योगी कि हां का इंतजार

यूपी में तबादलों की अंतिम तारीख गुजरने के बाद भी कई विभागों में सूची जारी नहीं हो सकी। अब मुख्यमंत्री की अनुमति के बाद ही बची हुई पोस्टिंग्स पर फैसला होगा।

by SYED BUSHRA
जून 18, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Departmental Transfers Delay 2025 : तबादलों की डेडलाइन निकल गई, फाइलें अब भी दौड़ रही हैं।उत्तर प्रदेश में विभागीय तबादलों की तय तारीख भले ही रविवार को खत्म हो गई हो, लेकिन फाइलों की दौड़ अभी भी जारी है। शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन होने के बावजूद सरकारी दफ्तरों में खूब हलचल रही। देर रात तक अफसरों और कर्मचारियों के तबादलों की लिस्ट तैयार की जाती रही, लेकिन फिर भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

सोमवार को भी दफ्तरों में रही गहमा-गहमी

हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी सरकारी दफ्तरों में तबादलों को लेकर अफसरों और कर्मचारियों की आपाधापी देखने को मिली। कौन कहां जाएगा, कौन रुकेगा इस पर फाइलें दौड़ती रहीं। सिफारिशें, आपसी सहमति और ऊपर तक सेटिंग की कोशिशें दिनभर चलती रहीं। जिनकी पैरवी काम आई, उनके तबादले पुराने तारीख (बैक डेट) में जारी कर दिए गए। वहीं, कुछ कर्मचारी और अधिकारी ऐसे भी रहे जो अपनी पसंद की पोस्टिंग न मिलने पर विभागीय अधिकारियों और मंत्रियों के चक्कर काटते रहे।

RELATED NEWS

No Content Available

कई विभागों में लटक गए तबादले

कुछ विभागों में हालात ऐसे बने कि तबादलों की सूची बनकर भी जारी नहीं हो सकी। बेसिक शिक्षा, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सेवाएं जैसे अहम विभागों में तो कोई सूची ही सामने नहीं आई। इसका कारण विभागीय अफसरों और मंत्रियों के बीच तालमेल की कमी बताया जा रहा है। इन विभागों के तबादले अब सीधे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद ही जारी हो सकेंगे।

अब क्या होगा आगे?

राज्य सरकार की स्थानांतरण नीति के मुताबिक, 15 मई से 15 जून के बीच तबादलों की प्रक्रिया पूरी होनी थी। अब इस तय समयसीमा के बाद केवल जरूरी और विशेष मामलों में ही बदलाव संभव है। इस स्थिति में अब विभागाध्यक्ष सीधे तबादले नहीं कर सकते। उन्हें विभागीय मंत्री से मंजूरी लेनी होगी। वहीं, अगर तबादला मंत्री स्तर से प्रस्तावित है, तो उस पर अंतिम मुहर मुख्यमंत्री ही लगाएंगे। दफ्तरों में अभी से हलचल जारी है।

Tags: UP Government TransfersYogi Adityanath Transfer Policy
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

No Content Available
Next Post
Axiom 4 Mission :अभी और करना होगा इंतजार  मिशन फिर टला जानिए अब कब होगी लांचिंग

Axiom 4 Mission :अभी और करना होगा इंतजार मिशन फिर टला जानिए अब कब होगी लांचिंग

इंग्लैंड में हुआ बड़ा उलटफेर और टीम इंडिया से जुड़े वीवीएस लक्ष्मण, जानें अब गौतम गंभीर का क्या होगा

इंग्लैंड में हुआ बड़ा उलटफेर और टीम इंडिया से जुड़े वीवीएस लक्ष्मण, जानें अब गौतम गंभीर का क्या होगा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist