शनिवार, जुलाई 4, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इंग्लैंड में हुआ बड़ा उलटफेर और टीम इंडिया से जुड़े वीवीएस लक्ष्मण, जानें अब गौतम गंभीर का क्या होगा

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से खेला जाना है, ऐसे में वीवीएस लक्ष्मण को पिछले दो दिनों से इंग्लैंड में भारतीय टीम के आसपास देखा गया है।

by Vinod
जून 18, 2025
in Latest News, क्रिकेट न्यू़ज, खेल, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से खेला जाएगा। जिसको लेकर दोनों टीमें नेट पर जमकर पसीना बहा रही हैं तो वहीं ड्रेसिंगरूम में रणनीतिकार जीत-हार को लेकर रणनीति बना रहे हैं। इनसब के बीच वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया के खिलाड़ियों के पास देखा गया। बताया जा रहा है वीवीएस लक्ष्मण को पिछले दो दिनों से इंग्लैंड में भारतीय टीम के आसपास देखा गया है, लेकिन उनकी मौजूदगी को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

दरअसल, वीवीएस लक्ष्मण बेंगलुरु में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से जुड़े हुए हैं और भारतीय क्रिकेट सिस्टम का अहम हिस्सा हैं। जब गौतम गंभीर उपलब्ध नहीं होते तब लक्ष्मण के हाथों पर हेड कोच की कमान होती है। कुछ दिन पहले गौतम गंभीर की मां बीमार हो गई थीं। जिसके चलते गौतम गंभीर को भारत लौटना पड़ा था। इसी के बाद वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस के दौरान देखा गया। माना जा रहा है कि वह इंग्लैंड में भारतीय टीम के कोचों से बातचीत कर सकते हैं और वहां खेलने को लेकर कुछ अहम सुझाव दे सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं।

RELATED NEWS

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

जुलाई 1, 2026
Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

जून 9, 2026

मीडिया रिपोर्ट्स में लक्ष्मण के इंग्लैंड दौरे को लेकर अलग-अलग बातें कही जा रही हैं, लेकिन एक बात तय है कि उन्हें बीसीसीआई ने टीम इंडिया के साथ किसी भी आधिकारिक भूमिका में इंग्लैंड नहीं भेजा है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने ने बताया कि लक्ष्मण लॉजेन (स्विट्जरलैंड) से लंदन आए हैं। भारतीय टीम के साथ उनकी कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं है। सूत्रों के मुताबिक टीम इंडिया का टारगेट इंग्लैंड में जीत हासिल करना है। हो सकता है लक्ष्मण ने कोच और सेलेक्टर्स से बात की हो या प्रैक्टिस मैच भी देखा हो, लेकिन उनका इस टीम के साथ कोई रोल नहीं है। सूत्र बताते हैं कि लक्ष्मण का इंग्लैंड में खेलने का काफी अनुभव है। इसी के चलते वो खिलाड़ियों से मिले और जीत का मंत्र दिया।

वीवीएस लक्ष्मण की लंदन में मौजूदगी इस वजह से भी चर्चा में रही क्योंकि टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपनी मां का इलाज करवाने के लिए भारत आए थे। सूत्रों की मानें तो गंभीर दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना हो गए हैं और टीम इंडिया से जुड़ गए हैं। वहीं सूत्र बताते हैं कि वीवीएस लक्ष्मण भी भारत के लिए उड़ान भर चुके हैं। लक्ष्मण के भारतीय टीम से जुड़ने की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई तो लोग कमेंट लिख रहे हैं। यूजर्स लिख रहे हैं कि क्या सच में वीवीएस लक्ष्मण टीम इंडिया के कोच बना दिए। क्या गौतम गंभीर को हेड कोच पद से हटा दिया गया। हालांकि ये खबर सच नहीं है। गौतम गंभीर ही टीम इंडिया के कोच हैं।

लक्ष्मण ने इंग्लैंड में कुल 34 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिनमें 11 टेस्ट मैच शामिल हैं जो उन्होंने तीन अलग-अलग दौरों पर (2002, 2007 और 2011) खेले। इसके अलावा, उन्होंने 2007 और 2009 में लंकाशर के लिए 16 काउंटी मैच खेले थे। बाकी 7 मैच उन्होंने इंडिया की टूरिंग टीम के लिए खेले जो आम तौर पर इंग्लिश काउंटी या ‘लायन्स’ टीम के खिलाफ होते हैं। वीवीएस लक्ष्मण का बल्ला विदेश की धरती पर जमकर गरजा। लक्ष्मण ने विदेशों में भारत को कई मैच भी जितवाए। जानकार बताते हैं कि लक्ष्मण लंदन गए हुए थे और टीम इंडिया के खिलाड़ियों से मिले और उन्हें इंग्लैंड में किस तरह से प्रदर्शन करना है, उसके गुरमंत्र दिए।

बता दें, इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। भारत ने अभी हाल ही में इंडिया ए के खिलाफ बेकेनहैम में एक अभ्यास मैच खेला है। अभी तक भारत और इंग्लैंड के बीच कुल 136 टेस्ट मैच खेले गए हैं। जिसमें 35 मुकाबले भारत जीता। जबकि 51 मैच इंग्लैंड के नाम रहे। वहीं 50 मुकाबले ड्रा रहे। वहीं इग्लैंड की धरती पर भारत ने 67 टेस्ट मैच खेले। 9 में भारत को जीत मिली। इंग्लैंड 36 मुकाबले जीता। 22 मैच ड्रा रहे। वहीं भारत की धरती पर इंग्लैंड कुल 67 मैच खेला। जिसमें भारत ने 26 मैच जीते। 15 मैच इंग्लैंड के नाम पर रहे और 28 मुकाबले ड्रा रहे।

इंग्लैंड की टीम

बेन स्टोक्स (कप्तान), शोएब बशीर, जैकब बथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, सैम कुक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, ओली पोप, जो रूट, जेमी स्मिथ, जोश टंग, क्रिस वोक्स।

18 सदस्यीय भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (उप-कप्तान/विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।

Tags: England India Test Match Series 2025Gautam GambhirTeam Indiavvs laxman
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: पहले टी20 से पहले तिलक वर्मा पर क्यों भड़के श्रीकांत, इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले दिया बड़ा बयान

by Kirtika Tyagi
जुलाई 1, 2026

IND vs ENG first T20: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज, 1...

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के नए सितारे पर सबकी नजर, IPL में शानदार प्रदर्शन के बाद टीम में मिली जगह

by Kirtika Tyagi
जून 9, 2026

Cricket News: भारतीय क्रिकेट में एक नया नाम तेजी से चर्चा में है। सिर्फ 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव...

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

Team India: श्रेयस अय्यर को मिली टीम इंडिया की कमान, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने पहली बार बनाई जगह

by Kirtika Tyagi
जून 7, 2026

Team India Squad Announced: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शनिवार को कई अहम टूर्नामेंट और सीरीज के लिए भारतीय...

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

India N Z Tour: भारत-न्यूजीलैंड के बीच 12 मैचों की बड़ी जंग, रोहित-विराट पर रहेंगी सभी की निगाहें

by Kirtika Tyagi
जून 4, 2026

Team India New Zealand Tour: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस साल अक्टूबर से दिसंबर के दौरान एक बड़ी क्रिकेट...

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

Spin Bowling Coach: कौन बना टीम इंडिया के नए स्पिन बॉलिंग कोच, अफगानिस्तान टेस्ट से होगी नई शुरुआत

by Kirtika Tyagi
जून 4, 2026

BCCI Announces Big Appointment: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2026 के समाप्त होने के दो दिन बाद एक...

Next Post
Jobs Buttler

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने की वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, बोले- आने वाला है क्रिकेट का नया सितारा!

Jaunpur

पुलिस या माफिया? Jaunpur में दरोगा की बुजुर्ग को धमकी, "नाती को मिला तो कर दूंगा एनकाउंटर", वीडियो वायरल, सस्पेंड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist