सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पता नहीं कहां से आते हैं और रात में यूपी के इन जिलों में उड़ते हैं द्रोन, दहशत में आए लोग और पुलिस के साथ कर हे गश्त

उत्तर प्रदेश के हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर और संभल के जिलों में इनदिनों द्रोन का खौफ है। ये आसमानी बाहुबली रात को एकाएक आसमान में उड़ते हैं, जिससे ग्रामीण खासे दहशत में हैं।

by Vinod
जुलाई 20, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के हापुड़, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर और संभल के जिलों में इनदिनों द्रोन का खौफ है। ये आसमानी बाहुबली रात को एकाएक आसमान में उड़ते हैं, जिससे ग्रामीण खासे दहशत में हैं। गांव-गांव में ड्रोन दिखने की सूचनाएं मिल रही हैं। चमकती लाइटों वाले ड्रोन के आसमान में उड़ने के कारण ग्रामीण घरों से बाहर निकलने से भी डरने लगा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि द्रोन कहां से आते हैं और कुछ देर उड़ने के बाद कहां गुम हो जाते हैं, ये रहस्य बना बुना है। ग्रामीणों का कहना है कि वह पुलिस के साथ गश्त और गांव की पहरेदारी करने पर मजबूर हैं।

हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र के बक्सर, तिगरी, राजपुर, तिगरी समेत कई गांवों के ग्रामीण द्रोन को लेकर खौफजदा है। ग्रामीणों का का कहना है कि शाम होते ही ड्रोन उड़ने लगते हैं। इतना ही चमकती लाइटों वाले ड्रोन को देखकर लोग छतों पर जाने से डर रहे हैं। कुछ लोगों ने पत्थर फेंक कर ड्रोन को गिराने की भी कोशिश की। ग्रामीणों ने इस घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में सुरक्षा का जायजा लिया। पुलिस ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है।

RELATED NEWS

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

अगस्त 29, 2026
Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

अगस्त 18, 2026

बक्सर, राजपुर, और आसपास के गांवों में शनिवार की रात द्रोन आसमान में उड़ते देखे। इसके अलावा गढ़ के मोहल्ला आदर्श नगर व गांव झड़ीना की आबादी में भी ड्रोन दिखने का दावा किया गया। ग्रामीणों ने इसे लेकर सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। पुलिस गांवों में पहरा दे रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह ड्रोन चोरों द्वारा उड़ाए जा रहे हैं, ताकि घरों की लोकेशन, गतिविधियों और संपत्ति की जानकारी एकत्र की जा सके। इससे पहले अमरोहा और मुरादाबाद, बिजनौर में भी इसी तरह की गतिविधियां देखी गई थीं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरों के अलावा इसमें और कोई बड़ी साजिश हो सकती है।

शुक्रवार रात बिजनौर के नूरपुर, चांदपुर, स्योहारा और धामपुर के दर्जनों गांवों में ड्रोन दिखाई दिए। जिस पर गांव वालों में दहशत बनी रही। एसपी ने मामले में जांच बैठा दी है, यह पता किया जा रहा है कि आखिर ड्रोन किसने उड़ाए और कहां से आए। रात में करीब 11 बजे गांवों में आसमान में ड्रोन उड़ते दिखाई। ड्रोन की लाइटें भी लोगों ने साफ देखी। इसके बाद इन गांव में हल्ला मच गया। लोग अपनी छतों पर चढ़ गए। हालांकि कुछ युवाओं ने पत्थर मारकर ड्रोन को गिराने का भी प्रयास किया मगर ऊंचाई अधिक होने के कारण ड्रोन तक पत्थर नहीं पहुंच सके। लोगों में चर्चा रही कि ये ड्रोन चोर उड़ा रहे हैं। जिससे लोकेशन और लोगों की गतिविधियां देखकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा सके।

संभल के असमोली क्षेत्र के गांवों में रात के वक्त उड़ रहे ड्रोन कैमरे से ग्रामीणों में दहशत फैली है। ड्रोन कैमरे कौन उड़ा रहा है, इसे लेकर ग्रामीण परेशान हैं। आलम यह है कि शाम होते ही ग्रामीणों की निगाहें आसमान की तरफ देखने लगती हैं। दहशतजदा कुछ ग्रामीण अंधेरा होने पर किसी भी अनहोनी की आशंका में घरों की छतों पर मोर्चा संभाल रहे हैं। ग्रामीणों ने रात के समय उड़ रहे ड्रोन कैमरों के रहस्य के खुलासे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना रहा कि बृहस्पतिवार की रात भी ड्रोन उड़ते दिखाई दिए। इसका मकसद क्या है। वहीं, दूसरी ओर संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव बिछौली में भी ड्रोन कैमरे दिखाई दिए जाने का दावा ग्रामीणों ने किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बृहस्पतिवार की देर रात यह ड्रोन देखे गए हैं।

मुरादाबाद के ग्रामीण क्षेत्र के बाद अब ड्रोन की दहशत शहर से सटे गांवों तक पहुंच गई है। पाकबड़ा और अगवानपुर में बृहस्पतिवार की रात ड्रोन देखा गया। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस टीमों ने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई मजबूत साक्ष्य नहीं दिखा पाए। पुलिस ने ऐसे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। जो शादी विवाह और अन्य कार्यक्रम में ड्रोन उड़ाते हैं। जिले के कांठ, छजलैट और ठाकुरद्वारा क्षेत्र में पिछले कई दिन से ड्रोन उड़ाए जा रहे थे लेकिन पुलिस अब तक ड्रोन उड़ाने वालों को नहीं पकड़ पाई है। गांवों में युवा टोलियां बनाकर घरों की सुरक्षा कर रहे हैं। ड्रोन उड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस गांव-गांव गश्त कर रही है। संभल, अमरोहा और छजलैट गांव के बाद अब शहर से सटे अगवानपुर और पाकबड़ा क्षेत्र के गांवों में लोग दहशत में आ गए हैं। इन क्षेत्रों में ड्रोन देखे गए हैं।

 

Tags: drones flying in SambhalDrones flying in UP districtsUP Policevillagers in fear
Share199Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Encounter Update: नोएडा में 6 साल की बच्ची से रेप और हत्या का आरोपी मुठभेड़ में ढेर

by Kirtika Tyagi
अगस्त 29, 2026

ग्रेटर नोएडा के हल्दौनी गांव में छह साल की बच्ची के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। परिवार की...

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

Police Action: कानपुर में पोस्टमार्टम कर्मचारी से मारपीट, कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, कारवाही की मांग कर कार्रवाई पर अड़े

by SYED BUSHRA
अगस्त 18, 2026

Kanpur GRP Constable Assault: कानपुर के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र स्थित पोस्टमार्टम हाउस में GRP कांस्टेबल पर कर्मचारी के साथ...

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

Next Post
CM Yogi

मेरठ में सीएम योगी का कांवड़ प्रेम, हवाई सर्वेक्षण के बाद कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

कांवड़ियों पर सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, फिर साजिश का खुलासा कर दिया बड़ा अल्टीमेटम

कांवड़ियों पर सीएम योगी ने हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल, फिर साजिश का खुलासा कर दिया बड़ा अल्टीमेटम

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist