बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP को मिला नया DGP,अब अगला सवाल ,कौन होगा नया मुख्य सचिव? किन नामों की है चर्चा

उत्तर प्रदेश में डीजीपी की नियुक्ति के बाद अब नए मुख्य सचिव की तलाश शुरू हो चुकी है। मनोज कुमार सिंह के बाद कौन पद संभालेगा, इस पर जल्द ही बड़ा फैसला आ सकता है।

by SYED BUSHRA
जून 3, 2025
in उत्तर प्रदेश
next chief secretary of Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Next chief secretary of Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश पुलिस को 31 मई की रात लगभग 8 बजे नया डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) मिल गया है। आईपीएस अधिकारी राजीव कृष्ण, जो 1991 बैच के हैं, को प्रदेश की पुलिस का नया मुखिया बनाया गया है। हालांकि, वह भी अपने पूर्ववर्ती डीजीपी प्रशांत कुमार की तरह फिलहाल कार्यवाहक पद पर ही रहेंगे।

कौन होगा नया मुख्य सचिव?

डीजीपी की नियुक्ति के साथ ही अब यह चर्चा जोरों पर है कि जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त हो रहे मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के बाद अगला मुख्य सचिव कौन होगा। कुछ संभावित नामों पर बातचीत शुरू हो चुकी है।

RELATED NEWS

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

सितम्बर 22, 2026
Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

सितम्बर 8, 2026

मौजूदा मुख्य सचिव की जिम्मेदारियां

मनोज कुमार सिंह, जो 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं, 30 जून 2024 से मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही वह यूपीआईडा, यूपीएसएचए, पीआईसीयूपी और यूपीडीएएसपी जैसी बड़ी जिम्मेदारियां भी संभाल रहे हैं।

जुलाई 2025 में रिटायर होंगे मनोज कुमार सिंह

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह जुलाई 2025 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि क्या उन्हें सेवा विस्तार (extension) मिलेगा या फिर कोई नया चेहरा उनकी जगह लेगा। पहले भी दुर्गा शंकर मिश्र को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है, इसलिए अटकलें तेज हैं।

किन अफसरों के नाम चर्चा में हैं?

शशि प्रकाश गोयल : 1989 बैच के अफसर शशि प्रकाश गोयल को सीएम योगी का भरोसेमंद अधिकारी माना जाता है। फिलहाल वह मुख्यमंत्री कार्यालय, नागरिक उड्डयन और प्रोटोकॉल विभाग में अपर मुख्य सचिव हैं।

देवेश चतुर्वेदी : देवेश चतुर्वेदी भी 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं और इस समय केंद्र में कृषि मंत्रालय में सचिव के रूप में काम कर रहे हैं। हालांकि वे प्रतिनियुक्ति पर हैं, इसलिए उनका लौटकर यूपी में आना आसान नहीं माना जा रहा।

दीपक कुमार : 1990 बैच के अफसर दीपक कुमार इस समय वित्त, शिक्षा और सतर्कता आयोग जैसी कई अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। मूलतः पटना के निवासी दीपक कुमार को एक ईमानदार और योग्य अफसर माना जाता है।

क्या होगा फैसला?

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या मनोज कुमार सिंह को दुबारा सेवा विस्तार मिलेगा या फिर इन संभावित नामों में से कोई 1 अगस्त से प्रदेश के नए मुख्य सचिव की कमान संभालेगा।

Tags: IAS and IPS updatesUttar Pradesh Politics
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

BSP Successor Mayawati:बहुजन समाज पार्टी इस समय अपने राजनीतिक सफर के बेहद अहम दौर से गुजर रही है। पार्टी के...

Sultanpur Janmashtami Dispute

Sultanpur Dispute: जन्माष्टमी विवाद पर सियासत तेज, अखिलेश के आरोपों को प्रशासन ने बताया भ्रामक

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Sultanpur Janmashtami Dispute:सुल्तानपुर के दुबेपुर विकासखंड स्थित पलहीपुर गांव में जन्माष्टमी आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राजनीतिक मुद्दा...

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

Political Twist: कौशल किशोर के सपा में जाने की चर्चा तेज, 13 सितंबर की बैठक पर टिकीं सबकी निगाहें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

उत्तर प्रदेश की राजनीति में फिलहाल भले ही सबकुछ शांत दिखाई दे रहा हो, लेकिन अंदरखाने हलचल तेज है। इसी...

Kaushal Kishore BJP Politics

BJP Politics: कौशल किशोर की दो पोस्ट से यूपी भाजपा में भूचाल, बोले- वसूलों से भटकने पर टूटता है विश्वास

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Kaushal Kishore BJP Politics:भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की लगातार दो सोशल...

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

Next Post
world bicycle day

World bicycle day : सेहत,सुकून और सफ़र का अनोखा मेल जानिए भारत के ख़ास साइकलिंग रूट्स जहां की खूबसूरती आपके दिल को छू लेगी

LDA

अब नहीं अटकेंगी रजिस्ट्री की फाइलें: एलडीए ने तय की समय-सीमा, हर स्तर पर जवाबदेही तय

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In