शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

खान-पान की वस्तुओं में मिलावट की सजा होगी कठोर, सीएम योगी ने जारी किए आदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में हाल के दिनों में जूस, दाल और रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदगी की मिलावट की घटनाओं को रोकने के लिए एक नया कानून बनाने पर चर्चा की।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 16, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक में हाल के दिनों में जूस, दाल और रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदगी की मिलावट की घटनाओं को रोकने के लिए एक नया कानून बनाने पर चर्चा की। इस बैठक में सीएम ने  (Uttar Pradesh) अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं, जिनमें खाद्य पदार्थों में मिलावट को गंभीर अपराध मानते हुए कार्रवाई करने का आदेश शामिल है।

सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हाल में जूस, दाल और रोटी जैसी खाद्य वस्तुओं में मानव अपशिष्ट और गंदगी की मिलावट की घटनाओं को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ये घटनाएं वीभत्स हैं और आम आदमी के स्वास्थ्य और सामाजिक सौहार्द पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। ऐसे कुत्सित प्रयासों को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

RELATED NEWS

UP New Universities: UP के इस शहर में बनेगा पहला वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, जाने किसको मिलेगा लाभ

UP New Universities: UP के इस शहर में बनेगा पहला वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, जाने किसको मिलेगा लाभ

जुलाई 11, 2026
IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

जुलाई 9, 2026

उन्होंने खाद्य पदार्थों की शुद्धता बनाए रखने और उपभोक्ताओं में विश्वास जगाने के लिए कठोर कानून बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और स्ट्रीट वेंडर से जुड़ी गतिविधियों के लिए स्पष्ट कानून बनाने का निर्देश दिया। उल्लंघन करने वालों के लिए कारावास और आर्थिक दंड का प्रावधान होना चाहिए, और ऐसे अपराधों को संज्ञेय और अजमानतीय मानना चाहिए।

सीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों द्वारा खाद्य वस्तुओं में मिलावट को रोकने के लिए कानून बनाना जरूरी है। उपभोक्ताओं को विक्रेताओं और सेवा प्रदाताओं की जानकारी हासिल करने का अधिकार होना चाहिए, जिसके लिए प्रतिष्ठानों पर साइनबोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। खाद्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को पहचान पत्र पहनना चाहिए और गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए।

Ayodhya: राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत बिगड़ी, PGI में भर्ती

हर खाद्य प्रतिष्ठान को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनका भोजन दूषित न हो। रसोईघरों और भोजन कक्षों में सतत निगरानी के लिए पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य है, और फुटेज की एक महीने की रिकॉर्डिंग जिला प्रशासन को उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

भोजन पकाने और परोसने के दौरान कर्मचारियों को सिर ढकना, मास्क पहनना और दस्ताने पहनना अनिवार्य होगा। खाद्य कारोबारियों को अपने कर्मचारियों का विवरण संबंधित विभाग को देना होगा।

यदि किसी खाद्य प्रतिष्ठान में किसी कर्मचारी के घुसपैठिए या अवैध विदेशी नागरिक होने की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, और कानून में इस संदर्भ में स्पष्ट प्रावधान होना चाहिए।

Tags: CM YogiUttar Pradesh
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

UP New Universities: UP के इस शहर में बनेगा पहला वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, जाने किसको मिलेगा लाभ

UP New Universities: UP के इस शहर में बनेगा पहला वानिकी एवं बागवानी विश्वविद्यालय, जाने किसको मिलेगा लाभ

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

UP New Universities: उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा देने की दिशा में बड़ा...

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,जानिए किन जिलों के स्कूल रहेंगे बंद

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज होने के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया...

CM YOGI  के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी को पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद का मिला सौभाग्य, राष्ट्रहित, धर्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

UP Data Center Policy 2026: बढ़ेगा निवेश खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते, हजारों युवाओं को मिलेगी नौकरी , मिलेगी डिजिटल उद्योगों को नई रफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

UP Data Center Policy 2026: उत्तर प्रदेश में आने वाले समय में युवाओं के लिए रोजगार के बड़े अवसर बनने...

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को मिलेगी नई उड़ान, कैबिनेट में होमगार्डों को कैशलेस इलाज सहित कई बड़े फैसलों पर आज मुहर संभव

by SYED BUSHRA
जुलाई 5, 2026

UP Startup Policy 2026:उत्तर प्रदेश सरकार राज्य को नवाचार और तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए...

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM Yogi Pratapgarh Visit: 7 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर आएंगे सीएम योगी,करोड़ों की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by Sadaf Farooqui
जुलाई 5, 2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 जुलाई को प्रतापगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह जिले को...

Next Post
Crossing Republik : गाजियाबाद के पॉश एरिया में महिला पेशाब से गूंध रही थी आटा, नौकरानी का वायरल वीडियो काट रहा बवाल

Crossing Republik : गाजियाबाद के पॉश एरिया में महिला पेशाब से गूंध रही थी आटा, नौकरानी का वायरल वीडियो काट रहा बवाल

Lakhimpur

Lakhimpur: योगेश वर्मा थप्पड़कांड, बीजेपी ने चार नेताओं को पार्टी से निकाला, FIR दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist