गुरूवार, जुलाई 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

SIR की सख्ती और डबल एंट्री जांच से सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर, महानगरों के मतदाताओं में भारी गिरावट

एसआईआर की सख्ती से मतदाता सूची में बड़ा बदलाव हुआ है। लोग बड़े शहरों की बजाय अपने गृह जिलों में वोट रखना पसंद कर रहे हैं, जिससे महानगरों में मतदाताओं की संख्या तेजी से घटी है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 29, 2025
in उत्तर प्रदेश
Voter List Revision Big Cities UP
Share on FacebookShare on Twitter

 SIR voter list update:राज्य की मतदाता सूची में इस बार ऐसा बदलाव देखने को मिला है, जिसने चुनावी व्यवस्था से जुड़े लोगों को भी चौंका दिया है। सबसे ज्यादा नाम कटने वाले टॉप-10 जिलों में प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत आठ बड़े महानगर और औद्योगिक जिले शामिल हैं। इसके उलट, छोटे जिलों में नाम कटने की संख्या काफी कम रही है।

बड़े शहरों से क्यों कटे ज्यादा नाम?

चुनाव आयोग और प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि लंबे समय से बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता थे, जिनके नाम दो जगह दर्ज थे। एक नाम उनके पैतृक गांव या गृह जिले में और दूसरा नाम उस शहर में, जहां वे नौकरी, व्यापार या पढ़ाई के कारण रहते हैं।

RELATED NEWS

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

जून 19, 2026
Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

जून 10, 2026

इस बार विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान डबल एंट्री पर सख्ती की गई और डिजिटल रिकॉर्ड का मिलान किया गया। नियम साफ था। एक व्यक्ति, एक वोट, एक जगह। ऐसे में लोगों को तय करना पड़ा कि वे अपना वोट कहां रखना चाहते हैं।

जांच में यह साफ सामने आया कि अधिकतर लोगों ने अपने गृह जिले या गांव की मतदाता सूची में नाम बनाए रखना बेहतर समझा। नतीजा यह हुआ कि लखनऊ, कानपुर, गाजियाबाद, आगरा जैसे बड़े शहरों की वोटर लिस्ट में भारी गिरावट दर्ज की गई।

छोटे जिलों में क्यों कम कटे नाम?

इसके उलट, जिन जिलों में नाम कटने की संख्या सबसे कम रही, वे ज्यादातर छोटे जिले हैं। खासतौर पर बुंदेलखंड क्षेत्र के जिले इस सूची में आगे हैं।

महोबा में सबसे कम, यानी एक लाख से भी कम 85,354 मतदाताओं के नाम कटे। इसके बाद हमीरपुर में 90,561, ललितपुर में 95,450, चित्रकूट में करीब एक लाख और श्रावस्ती में 1.34 लाख नाम मतदाता सूची से हटाए गए।

टॉप-10 में आठ मंडल मुख्यालय

जिन दस जिलों में सबसे ज्यादा नाम कटे हैं, उनमें से आठ जिले मंडल मुख्यालय हैं। इनमें लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा, गाजियाबाद, बरेली, मेरठ और गोरखपुर शामिल हैं।

इन मंडल मुख्यालयों से चार से पांच आसपास के छोटे जिले जुड़े होते हैं। रोजगार, नौकरी और बच्चों की पढ़ाई के लिए लोग इन्हीं बड़े शहरों में आकर रहते हैं। पहले उनके नाम गांव और शहर—दोनों जगह दर्ज थे, लेकिन इस बार सख्ती के कारण यह संभव नहीं रहा।

कहां कितने नाम कटे?

लखनऊ में करीब 12 लाख, प्रयागराज में 11.56 लाख, कानपुर नगर में 9.02 लाख, आगरा में 8.36 लाख और गाजियाबाद में 8.18 लाख नाम कटेंगे। इसके बाद बरेली, मेरठ, गोरखपुर, सीतापुर और जौनपुर का नंबर आता है।

अन्य कारण भी बने वजह

कई जिलों में बड़ी संख्या में ऐसे मतदाता भी मिले, जो या तो स्थानांतरित हो चुके थे, या फिर मृत पाए गए। कुछ मामलों में डुप्लीकेट नाम और अन्य कारणों से भी वोटर सूची से नाम हटाए गए। यह पूरी प्रक्रिया मतदाता सूची को ज्यादा साफ, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।

Tags: SIR VerificationUttar Pradesh electionsVoter List Update
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

UP Panchayat Election 2026: अंतिम वोटर लिस्ट जारी होने के बाद बढ़ी प्रशासन की सक्रियता, गलत नामों और दोहरी प्रविष्टियों को हटाने की तैयारी

by SYED BUSHRA
जून 19, 2026

UP Panchayat Election 2026: उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव से...

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

Panchayat Election: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, जारी हो गई अंतिम मतदाता सूची

by SYED BUSHRA
जून 10, 2026

Panchayat Election Voter List: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग...

UP Voter Draft List 2026 Update

Voter Draft List : जारी हुई ड्राफ्ट मतदाता सूची, लाखों नाम कटे, कैसे अपना नाम देखे जानिए आपत्ति दर्ज करने का तरीका

by SYED BUSHRA
जनवरी 6, 2026

UP Voter Draft List:उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच निर्वाचन आयोग ने एक अहम कदम उठाया है।...

U P SIR में नजर आया वोटर का बदला रुख, क्यों गाँव को चुन रहे शहरी मतदाता, बीजेपी की बढ़ी चिंता

U P SIR में नजर आया वोटर का बदला रुख, क्यों गाँव को चुन रहे शहरी मतदाता, बीजेपी की बढ़ी चिंता

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 26, 2025

SIR Process Changes Urban–Rural Voting Trend: उत्तर प्रदेश में चल रही SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) प्रक्रिया ने चुनावी राजनीति की...

Supreme Court SIR voter list order

Supreme Court ने SIR प्रक्रिया पर रोक लगाने से किया इनकार, राज्यों को अधिक कर्मचारी नियुक्त करने की सलाह

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 9, 2025

Supreme Court Verdict on SIR: देश में चुनावी तैयारियाँ तेज होती दिख रही हैं और इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने...

Next Post
UP Old Age Pension

यूपी में अब स्वतः शुरू होगी वृद्धावस्था पेंशन: 60 की उम्र पार करते ही खाते में आएगा पैसा

UP cold wave school holiday

यूपी में भीषण शीतलहर का प्रकोप: 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, सीएम योगी ने दिए रैन बसेरों को लेकर सख्त निर्देश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist