शनिवार, जुलाई 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Ramgarh Tal: गोरखपुर के ‘समुन्दर’ में लहरों पर सैर, रागमढ़ताल बनेगा वाटर स्पोट्स का हब

Ramgarh Tal Gorakhpur: कभी माफिया और अपराध के लिए पहचान रखने वाला गोरखपुर योगीराज में विकास की नई बुलन्दियां छू रहा है।

by Gulshan
अक्टूबर 22, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश
ramgarh tal

ramgarh tal gorakhpur

Share on FacebookShare on Twitter

हरेंद्र दुबे, गोरखपुर : कभी माफिया और अपराध के लिए पहचान रखने वाला गोरखपुर योगीराज में विकास की नई बुलन्दियां छू रहा है। वरना किसे पता की कभी कूड़े का डंपिंग ग्राउन्ड रहा रामगढ़ताल का स्टेटस यूपी के चौपाटी का हो जाएगा। जी हां योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जिस तेजी से गोरखपुर का विकास हुआ है उसके बाद उसकी तुलना देश के बाकी महानगरों से होने लगी है। और इस कड़ी में ताजा पहल हुई है खेल विभाग की ओर से।

जिसके तत्वाधान में सब जूनियर नेशनल रोइंग चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। ये आयोजन 22 से 26 अक्टूबर के बीच किया जाएगा। वैसे ये जानना भी दिलचस्प है कि पिछले साल खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की रोइंग प्रतियोगिता भी रामगढ़ताल में ही हुई थी। खेल मंत्री गिरीशचंद्र यादव 22 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करेंगे, इस कार्यक्रम में सीएम योगी भी शामिल होंगे।

RELATED NEWS

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार 206 यूनिवर्सिटी कर रही प्रतिभाग

मई 26, 2023

राजधानी में आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का होगा शुभारंभ, इन 4 जिलों में कार्यक्रम आयोजन

मई 25, 2023
https://news1india.in/wp-content/uploads/2021/06/Capture-119-150x150.jpg

20 राज्यों के धुरंधर दिखाएंगे जलवा

इस चैंपियनशिप में 20 राज्यों से 243 प्लेयर्स और 43 कोच शामिल होंगे। इनके लिए गोरखपुर(Gorakhpur) के होटलों और वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 106 कमरे रिजर्व किए गए हैं। रामगढ़ताल में लेन कोर्स तैयार कर लिया गया है, जिससे यह इवेंट मेजर अट्रैक्शन बनने के लिए पूरी तरह तैयार है। वैसे बता दें कि योगी सरकार ने रामगढ़ताल के पास ही वर्ल्ड क्लास वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तैयार कराया है, जो अब एक बड़ा स्पोर्टिंग डेस्टिनेशन बनता जा रहा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के बाद जर्मनी से मंगाई गई 20 रोइंग बोट्स के जरिए यहां लगातार ट्रेनिंग चल रही है। अब इस चैंपियनशिप के बाद वाटर स्पोर्ट्स की इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए संभावनाएं और बढ़ेंगी।

यह भी पढ़ें : लग्जरी एंडरवर कार में ले जा रहे थे 12 किलो सोना, यमुना एक्सप्रेस वे

अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए तैयार है रामगढ़ताल

यूपी रोइंग एसोसिएशन के सेक्रेटरी सुधीर शर्मा ने कहा कि गोरखपुर में दूसरी बार नेशनल रोइंग चैंपियनशिप हो रही है, जो यहां की ग्रोथ को दिखाता है। खेलो इंडिया गेम्स के दौरान भी नेशनल लेवल के प्लेयर्स और कोचेस ने इसे परफेक्ट लोकेशन बताया था। उन्होंने कहा CM योगी आदित्यनाथ के विजन से रामगढ़ताल अब देश के बेस्ट वाटर स्पोर्ट्स डेस्टिनेशन में शामिल हो रहा है। इस चैंपियनशिप के जरिए गोरखपुर में स्पोर्ट्स एक्टिविटीज़ को बढ़ावा मिलेगा और प्लेयर्स को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर मुकाबला करने का मौका भी मिलेगा।

https://news1india.in/wp-content/uploads/2021/06/Capture-119-150x150.jpg

लगे हाथ रामगढ़ताल का इतिहास भी जान लीजिए

गोरखपुर का रामगढ़ताल करीब 1680 एकड़ में फैला है और शहर के एकदम बीचो बीच है। इतिहास के पन्नों को टटोलें तो उसके मुताबिक गोरखपुर का प्राचीन नाम रामग्राम था, जिसके नाम पर रामगढ़ताल का नाम पड़ा। दंतकथाओं और बौद्ध ग्रंथों में इसका जिक्र है, जिसके मुताबिक छठी शताब्दी में रामग्राम नागवंशी कोल गणराज्य की राजधानी थी। कहते हैं कि जिस वक्त रामग्राम अस्तित्व में था उस वक्त राप्ती नदी इसी जगह से होकर बहती थी जहां आज रामगढ़ताल अवस्थित है। सैकड़ों सालों बाद जब राप्ती नदी की दिशा बदली तो यहां झील के रूप में रामगढ़ताल अस्तित्व में आया ।

Tags: Khelo India University Games
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पहली बार 206 यूनिवर्सिटी कर रही प्रतिभाग

by नीलेश चौहान
मई 26, 2023

लखनऊ- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम के तीसरे संस्करण की शुरुआत कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से की थी।...

राजधानी में आज खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का होगा शुभारंभ, इन 4 जिलों में कार्यक्रम आयोजन

by अश्वनी द्विवेदी
मई 25, 2023

उत्तर प्रदेश में आज से खेलो इंडिया यूनिटी गेम्स का आगाज होने जा रहा है। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023...

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के आगाज के लिए तैयार हुई राजधानी लखनऊ

by अश्वनी द्विवेदी
मई 24, 2023

उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2023 का आयोजन होने जा रहा है।  जिसकी तैयारियां पिछले कई दिनों से...

10 मई को वाराणसी पहुंचेगा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का मशाल जुलूस, BHU में होगा खेलों का आयोजन

by Anu Kadyan
मई 8, 2023

वाराणसी। इस बार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम का आयोजन काशी में भी हो रहा है। इसकी जानकारी वाराणसी के काशी...

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लखनऊ में होगा धमाकेदार आगाज, खेल के इस महाकुंभ में जानें कितने खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

by Anu Kadyan
जनवरी 4, 2023

खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का लखनऊ में रंगारंग आगाज होगा। खेल के इस महाकुंभ में देश भर से यूनिवर्सिटी के...

Next Post
Madhya Pradesh में मंदिरों के लाउडस्पीकर पर बड़ा विवाद.. IAS शैलबाला के ट्वीट के बाद हुआ बवाल

Madhya Pradesh में मंदिरों के लाउडस्पीकर पर बड़ा विवाद.. IAS शैलबाला के ट्वीट के बाद हुआ बवाल

Kushinagar

दहेज में नहीं मिला 56 इंच का टीवी तो ससुराल वाले बने दरिंदे, दुल्हन के साथ की सारी हदें पार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist