बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

मौसम की दोहरी मार: पहाड़ों में बारिश, मैदानों में लू का प्रकोप

देश में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। कहीं बारिश हो रही है तो कहीं लू चल रही है। दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में तापमान बढ़ा है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

by Mayank Yadav
मई 19, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश, मौसम
Delhi NCR
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR Weather: देशभर में मौसम का मिजाज इन दिनों बेहद उलझा हुआ है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में जहां भीषण गर्मी और लू लोगों को बेहाल कर रही है, वहीं पहाड़ी राज्यों में प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ दिनों तक लू चलने और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी का कहर देखने को मिल सकता है। वहीं उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि यह स्थिति 20 से 24 मई के बीच बनी रह सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

उत्तर और मध्य भारत में बढ़ी गर्मी की चुनौती

मई के मध्य तक पहुंचने के बावजूद देश के कई हिस्सों में गर्मी का असली असर अब दिखने लगा है। Delhi NCR, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू की स्थिति बनी हुई है। स्काइमेट वेदर के अनुसार इन क्षेत्रों में हवा का दबाव कम बना हुआ है, जिससे गर्म और शुष्क हवाएं चल रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, राजस्थान के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की गई है।

RELATED NEWS

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

अगस्त 6, 2026
Delhi

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

अगस्त 1, 2025

प्री-मानसून ने पहाड़ों में दी दस्तक

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में 20 मई तक गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में यह स्थिति 24 मई तक बनी रह सकती है। खासकर पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं का खतरा बना हुआ है। हिमाचल में दो दिनों तक ओलावृष्टि होने के आसार हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो सकता है।

बंगाल, बिहार और यूपी में राहत के संकेत

Delhi NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में कम दबाव के क्षेत्र बनने से मौसम कुछ नरम पड़ सकता है। यहां प्री-मानसून की हल्की बारिश और आंधी तूफान की गतिविधियों के चलते लू से आंशिक राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 10 दिनों तक मौसम का यही अस्थिर मिजाज बना रह सकता है, जिससे हर दिन की स्थिति पर नजर रखना जरूरी होगा।

धोनी पर बयान देना हरभजन को पड़ा महंगा, गुस्साए फैंस ने लगाई फटकार

Tags: Delhi NCR
Share198Tweet124Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Paper Leak Bill: छात्रों को मिला भरोसा, राज्यसभा में कौन बोला पेपर लीक कैंसर जैसी बीमारी, स्थायी इलाज जरूरी,

PUC Certificate : 10 साल पुरानी डीजल कार को PUC नहीं मिला, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा वॉल्वो मालिक

by SYED BUSHRA
अगस्त 6, 2026

PUC Certificate Issue: 10 साल पुरानी लग्जरी वॉल्वो कार के मालिक ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दावा किया...

Delhi

Delhi NCR से लेकर बिहार, हिमाचल तक बारिश ने मचाया कोहराम, कई राज्यों में अलर्ट जारी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

by Mayank Yadav
अगस्त 1, 2025

Delhi NCR Rain: देश में अगस्त महीने की शुरुआत भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालातों के साथ हुई है। Delhi...

Delhi NCR

Delhi NCR में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता, लोग घबराकर घरों से बाहर निकले

by Mayank Yadav
जुलाई 10, 2025

Delhi NCR earthquake: दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज सुबह 9:04 बजे अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस किए...

Delhi NCR

बारिश से भीगी दिल्ली: झमाझम ने दिलाई राहत, तीन दिन येलो अलर्ट जारी

by Mayank Yadav
जून 22, 2025

Delhi NCR weather: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ...

Delhi NCR Weather

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिज़ाज, धूल भरी आंधी और बारिश.. IMD की चेतावनी जारी

by Akhand Pratap Singh
मई 31, 2025

Delhi NCR Weather: शनिवार शाम दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई इलाकों में मौसम ने...

Next Post
UP

DNA विवाद पर गरमाई यूपी की सियासत: ब्रजेश पाठक का अखिलेश पर पलटवार

Yogi govt

Yogi govt का बड़ा अभियान: महिला ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, होटल-रिसॉर्ट और फार्म हाउसों में होगी चेकिंग

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist