शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Meerut :पत्नी ने प्रेमी संग रची ख़ौफनाक साजिश कैसे सीमेंट के घोल से बना दिया पत्थर

मेरठ में मुस्कान ने प्रेमी साहिल संग मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी। दोनों ने शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट भरकर छिपा दिया। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया।

by SYED BUSHRA
मार्च 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
wife and lover killed husband
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut shocking crime case  मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी। मर्चेंट नेवी में काम करने वाले सौरभ को चाकू से गोदने के बाद, दोनों ने उसके शव के 15 टुकड़े कर ड्रम में डाल दिए और ऊपर से सीमेंट भर दिया। हत्या के बाद दोनों ने घर में ही रात बिताई, जबकि उनकी पांच साल की बेटी पीहू दूसरे कमरे में सो रही थी।

नशे में की थी दोनों ने हैवानियत

मुस्कान और साहिल ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी थे और हत्या वाले दिन भी उन्होंने सिगरेट में ड्रग्स मिलाकर पी थी। नशे की हालत में ही उन्होंने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पहले मुस्कान ने सोते हुए पति के हाथ पकड़े और साहिल ने चाकू से हमला कर दिया। सौरभ दर्द से चिल्लाया, “मुझे मत मारो, मैं तलाक दे दूंगा।” लेकिन दोनों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने उसकी हत्या कर दी।

RELATED NEWS

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

सितम्बर 6, 2026
Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

सितम्बर 5, 2026

शव को छिपाने की बनाई खतरनाक योजना

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल ने शव के टुकड़े किए और एक प्लास्टिक के ड्रम में भर दिया। फिर झंडा चौक से खरीदा हुआ सीमेंट डालकर उसे पूरी तरह सील कर दिया। रातभर में सीमेंट इतना सख्त हो गया कि शव पत्थर की तरह जम गया। अगले दिन दोनों अपने रोजमर्रा के कामों में लग गए, जैसे कुछ हुआ ही न हो।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा हत्यारों को

जब सौरभ अचानक लापता हो गया, तो उसके परिवार को शक हुआ। पुलिस ने जांच शुरू की और शक की सुई मुस्कान और साहिल पर गई। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घर से वह ड्रम बरामद किया। ड्रम को काटने के लिए दो ड्रिल मशीनों का इस्तेमाल करना पड़ा, तब जाकर शव को बाहर निकाला गया।

परिवार का फूटा गुस्सा

जब सौरभ के परिवार को उसकी बेरहमी से की गई हत्या के बारे में पता चला, तो वे गुस्से से थाने पहुंच गए। उन्होंने मुस्कान और साहिल को उन्हें सौंपने की मांग की। परिजनों का कहना था कि कानूनी प्रक्रिया में न्याय मिलने में देर हो सकती है, इसलिए वे खुद ही सजा देना चाहते थे। पुलिस ने माहौल बिगड़ता देख दोनों आरोपियों को तुरंत दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया।

झूठी मोहब्बत ने ले ली जान

सौरभ ने 2016 में मुस्कान से प्रेम विवाह किया था। लेकिन शादी के बाद मुस्कान साहिल के साथ रिश्ते में आ गई। जब सौरभ को यह पता चला, तो मुस्कान ने उससे तलाक मांग लिया। लेकिन सौरभ ने बेटी की खातिर तलाक देने से इनकार कर दिया। इसी इनकार ने उसकी जान ले ली। उसकी मां रेनू का कहना था, “मोहब्बत में लोग जान देते हैं, लेकिन मुस्कान ने मोहब्बत के नाम को ही बदनाम कर दिया।

Tags: Crime Newslatest new
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

Hapur News: दीपावली से पहले अवैध पटाखों पर बड़ी कार्रवाई, लोडर से 13 पेटियां बरामद; एक गिरफ्तार

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दीपावली से पहले हापुड़ में अवैध पटाखों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। चार सितंबर की रात...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Lucknow Hotel Manager Death

Lucknow Crime: चौराहे के पास बेसुध मिला होटल मैनेजर, शरीर पर रगड़ के निशान; मौत से उठे कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Lucknow Hotel Manager Death:लखनऊ के आशियाना इलाके में होटल के जनरल मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

Next Post
Aadhar Card

घर बैठे बदलें आधार कार्ड का पता, जानें पूरा आसान प्रोसेस...

झटपट अगर पर्सनल लोन पाना है तो अपनाए इन ट्रिक्स को और अपना काम बनाए

झटपट अगर पर्सनल लोन पाना है तो अपनाए इन ट्रिक्स को और अपना काम बनाए

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In