Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
मैनपुरी में फूल को वोट देने पर सपा समर्थक ने महिला को मारी गोली

Uttar Pradesh: मैनपुरी में फूल को वोट देने पर सपा समर्थक ने महिला को मारी गोली, आरोपियों पर केस दर्ज

भले ही मौसम ठंड़ का हो लेकिन उत्तर प्रदेश में राजनीति का मौसम लगातार गरमाया हुआ है। आपको बता दें, हाल ही में प्रदेश में उपचुनाव को लेकर काफी गरमागरमी का माहौल देखने को मिला । सभी पार्टीयों ने अपनी जीत को लेकर तमाम दावे भी किए। लेकिन नतीजें आप सभी के सामनें है। लेकिन इन सब में कहीं ना कहीं आम जनता को इसका भुगतान करना पड़ता है। ऐसा ही मामला मैनपुरी के किशनी क्षेत्र के विटारा से आया है। मतदान को लेकर दो गुटों में मारपीट हुई। जिसमें एक महिला घायल हो गयी। वहीं आरोपी रिंकू यादव के बेटे जावेद यादव के यहां पुलिस बुलडोजर लेकर पहुंची।

तुम लोगों ने फुल को वोट क्यों दिया- सपा समर्थक

जानकारी के अनुसार मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुए उपचुनाव के मतदान को लेकर साईकिल की जगह फूल को वोट देने पर दो गुटों के बीच आपस में मारपीट हो गयी। जिसमें समाजवादी पार्टी के समर्थकों ने एक महिला को गोली मार दी, जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। फायरिंग में महिला के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि सपा के गुट के लोगों ने बीजेपी समर्थक एक परिवार पर हमला बोल दिया। सपा समर्थकों ने पीडि़त परिवार से कहा कि तुम लोगों ने वोट फुल को क्यों दिया साइकिल को क्यों नहीं दिया?

एसपी ने बताया आरोपियों पर 307 केस दर्ज कर लिया गया

एडिशनल एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामला किशनी थाना क्षेत्र के विटारा गांव का है। जहां रामेदवी नाम की महिला को गोली लगी है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं महिला के पति की शिकायत पर आरोपियों पर 307 का केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि महिला के पति ने गांव के ही रिंकू यादव पर अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला करने का आरोप लगाया है।

पुलिस आरोपी रिंकू यादव के घर बुलडोजर लेकर पहुंची

पीड़िता के पति ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव के बाद जब सपा की जीत हुई तो सोमवार की रात रिंकू अपने तीन अन्य साथियों के साथ उसके घर पहुंचा। उन लोगों ने हमसे कहां की वोट फूल को क्यों दिया, साइकिल को क्यों नहीं दिया? इतना बोलते ही हमारे साथ मारपीट करने लगे। मारपीट में दौरान ही फायरिंग में उसकी पत्नी को गोली मार दी। वहीं महिला के पति की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी रिंकू यादव के बेटे जावेद यादव के घर बुलडोजर लेकर पहुंच गई।

Exit mobile version