बुधवार, अक्टूबर 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

World Youth Skills Day:विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, 400 सफल युवा होंगे सम्मानित,मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे कार्यक्रम का शुभारंभ

विश्व युवा कौशल दिवस पर लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 400 सफल युवाओं को सम्मानित करेंगे। कौशल विकास, रोजगार, उद्योगों से एमओयू, प्रदर्शनी और नई योजनाओं का भी शुभारंभ होगा।

by SYED BUSHRA
जुलाई 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

World Youth Skills Day Uttar Pradesh:विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘कौशल से स्वावलंबन, स्वावलंबन से सम्मान’ विषय पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रोत्साहित करना है।

400 सफल युवाओं को मिलेगा सम्मान

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) से प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बने 400 सफल युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और उच्च वेतन वाली नौकरियां प्राप्त करने वाले 21 युवा आइकॉन को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा।

RELATED NEWS

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

सितम्बर 23, 2026
UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

सितम्बर 22, 2026

कौशल आधारित उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थानों, आईटीआई और प्रशिक्षार्थियों द्वारा तैयार आधुनिक तकनीक, नवाचार और कौशल आधारित उत्पादों की विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और प्रशिक्षार्थियों से संवाद कर उनके अनुभव भी जानेंगे। इससे युवाओं को अपने नवाचार और तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा।

उद्योगों से जुड़ेंगे प्रशिक्षण संस्थान

कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन युवाओं की प्रतिभा, कौशल और आत्मनिर्भरता का उत्सव है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न उद्योगों और विभागों के बीच कई महत्वपूर्ण एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। इससे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने, रोजगार के अवसर बढ़ाने और बेहतर प्लेसमेंट सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

नई पहल और पुस्तिकाओं का होगा विमोचन

इस अवसर पर कौशल सारथी पोर्टल का परिचय कराया जाएगा, जहां प्रदेश के सभी प्रशिक्षण केंद्रों का वर्षवार विवरण उपलब्ध रहेगा। वहीं कौशल सेतु के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदाताओं को एक साझा मंच से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धियों पर आधारित ‘कौशलम’ पुस्तिका और एम्प्लायबिलिटी एवं सॉफ्ट स्किल्स मैनुअल का भी विमोचन किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय आईटीआई में संचालित अर्न व्हाइल लर्न योजना पर आधारित एक वीडियो फिल्म भी प्रदर्शित की जाएगी।

युवा साझा करेंगे सफलता की कहानी

कार्यक्रम में विभाग की योजनाओं से लाभान्वित पांच युवा अपने अनुभव साझा करेंगे और बताएंगे कि कौशल प्रशिक्षण ने किस प्रकार उनके जीवन को नई दिशा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ युवाओं को कौशल विकास, रोजगार, नवाचार, स्टार्टअप और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश भी देंगे। यह आयोजन प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Tags: Uttar PradeshWorld Youth Skills Day
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

UP Old Age Homes: यूपी के 75 वृद्धाश्रमों में हर सप्ताह होगी बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 23, 2026

UP Old Age Homes:  उत्तर प्रदेश के वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा को लेकर सरकार...

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

UPITS 2026: 25 सितंबर से शुरू होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, अमित शाह करेंगे उद्घाटन

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 22, 2026

UPITS 2026: उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और कारोबारी क्षेत्र को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने वाला यूपी इंटरनेशनल ट्रेड...

Food Safety:  लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

Food Safety: लखनऊ, नोएडा, गोरखपुर में फास्ट फूड आउटलेट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी, रसोई में मिला फंगस-चूहे और एक्सपायर्ड नॉनवेज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

UP Food Safety Inspection: खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने लखनऊ, नोएडा और गोरखपुर में फास्ट फूड कार्ट, स्टॉल,...

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

Teacher Day 2026: गुरु के सम्मान में लगाएं एक पौधा, शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 3, 2026

Teacher Day 2026: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की तर्ज पर अब शिक्षक दिवस को भी पौधारोपण से जोड़ने...

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

Uttar Pradesh: मामूली पेट दर्द पर अस्पताल पहुंची युवती ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार ने नवजात को अपनाने से किया इनकार

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 2, 2026

Uttar Pradesh के बांदा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल प्रशासन और परिजनों को हैरान कर...

Next Post
Lucknow के नोवोटेल होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, फॉरेंसिक जांच जारी

Lucknow के नोवोटेल होटल में युवा वैज्ञानिक राहुल सिंह की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, फॉरेंसिक जांच जारी

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

IND vs ENG: पहले वनडे में भारत की शानदार जीत, शुभमन गिल और अक्षर पटेल चमके, बने कई बड़े रिकॉर्ड

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In