Friday, June 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

U P Police Encounter: 48 घंटे में हुए ताबड़तोड़ एनकाउंटर ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश हुए ढेर

यूपी पुलिस ने 48 घंटे में 20 एनकाउंटर किए। ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’ के तहत कई इनामी बदमाश ढेर हुए, जिससे अपराधियों में भारी दहशत फैल गई है।

by SYED BUSHRA
October 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Government’s Big Action on Criminals: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के आदेश पर यूपी पुलिस ने पिछले 48 घंटों में राज्यभर में 20 से अधिक एनकाउंटर किए हैं। इस ऑपरेशन को दो हिस्सों में बांटा गया ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ और ‘ऑपरेशन खल्लास’। इन दोनों अभियानों का मकसद था अपराधियों को या तो घायल कर पकड़ना या फिर उनका सफाया करना।

‘ऑपरेशन खल्लास’: चार बड़े अपराधी मारे गए

इस अभियान के तहत पुलिस ने चार कुख्यात अपराधियों को मार गिराया है। सबसे बड़ी मुठभेड़ फिरोजाबाद के मक्खनपुर इलाके में हुई, जहां 2 करोड़ रुपये की लूट में शामिल ₹50 हज़ार के इनामी बदमाश नरेश को पुलिस ने ढेर कर दिया। इस एनकाउंटर में एडीशनल एसपी अनुज चौधरी की जैकेट में गोली फंसी, जिससे उनकी जान बच गई।

RELATED NEWS

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

June 10, 2026
रामकथा में बोले सीएम योगी, ‘भारत की आस्था और संस्कारों का सम्मान जरूरी’

रामकथा में बोले सीएम योगी, ‘भारत की आस्था और संस्कारों का सम्मान जरूरी’

June 9, 2026

सहारनपुर में भी 1 लाख रुपये का इनामी बदमाश इमरान पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। इमरान पर लूट और डकैती के 13 से ज्यादा मामले दर्ज थे। इसी तरह मुजफ्फरनगर में भी दो बड़े अपराधियों मेहताब और नईम कुरैशी को पुलिस ने एनकाउंटर में खत्म किया। ये दोनों कई हत्याओं और डकैतियों में वॉन्टेड थे।

‘ऑपरेशन लंगड़ा’: पैर में गोली, अपराध का अंत

‘ऑपरेशन लंगड़ा’ के तहत पुलिस ने कई ऐसे अपराधियों को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया जो रेप, हत्या या गौ तस्करी जैसे गंभीर मामलों में वॉन्टेड थे। लखनऊ, गाजियाबाद, झांसी और शामली में हुई कार्रवाइयों में पुलिस ने कई बदमाशों को घायल कर पकड़ लिया।

मेरठ में कपड़ा व्यापारी आदिल की हत्या के आरोपी जुलकमर को भी पुलिस ने पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया। लिसाड़ीगेट और लोहियानगर थानों की टीम ने मिलकर यह एनकाउंटर किया। अस्पताल में दर्द से कराहते बदमाश को देखकर बाकी अपराधियों में खौफ फैल गया।

2017 से अब तक 14,973 एनकाउंटर

योगी सरकार के कार्यकाल में अपराध पर सख्ती लगातार जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, 2017 से अब तक प्रदेश में कुल 14,973 मुठभेड़ हो चुकी हैं। इनमें 239 अपराधी मारे गए, जबकि 9,400 से ज्यादा घायल हुए। सबसे ज्यादा एनकाउंटर मेरठ ज़ोन में हुए हैं।

सीएम योगी का स्पष्ट संदेश

इन लगातार हो रहे एनकाउंटरों ने यह साफ कर दिया है कि यूपी में अपराध की सज़ा सिर्फ जेल नहीं, बल्कि सीधी गोली है। योगी सरकार का यह ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ मॉडल अब अपराधियों के लिए डर का दूसरा नाम बन चुका है। मुख्यमंत्री ने साफ कहा है। “जो अपराध करेगा, वह यूपी में बचेगा नहीं।”

Tags: up police encounterYogi Adityanath
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

Uttar Pradesh: तीन तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को आवास और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार

by Sadaf Farooqui
June 10, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम...

रामकथा में बोले सीएम योगी, ‘भारत की आस्था और संस्कारों का सम्मान जरूरी’

रामकथा में बोले सीएम योगी, ‘भारत की आस्था और संस्कारों का सम्मान जरूरी’

by Sadaf Farooqui
June 9, 2026

CM Yogi Ramkatha Speech: लखनऊ में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा महोत्सव का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Yogi...

जनता दर्शन में छात्रा की गुहार सुन भावुक हुए सीएम योगी, BTech की पढ़ाई के लिए मदद का दिया भरोसा

जनता दर्शन में छात्रा की गुहार सुन भावुक हुए सीएम योगी, BTech की पढ़ाई के लिए मदद का दिया भरोसा

by Sadaf Farooqui
June 8, 2026

CM Yogi Janata Darshan: लखनऊ में सोमवार सुबह आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने...

UP Police Recruitment Exam: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण फैसला, अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट

UP Police Recruitment Exam: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महत्वपूर्ण फैसला, अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए पर 50 प्रतिशत की छूट

by SYED BUSHRA
June 8, 2026

UP Police Recruitment Exam Bus Fare Discount:उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों युवाओं के हित में...

World Environment Day : CM YOGI ने स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने पर दिया जोर, पानी की बर्बादी पर जताई चिंता

World Environment Day : CM YOGI ने स्वच्छ हवा, जल संरक्षण और पर्यावरण बचाने पर दिया जोर, पानी की बर्बादी पर जताई चिंता

by SYED BUSHRA
June 6, 2026

Yogi Adityanath Environment Day Message:विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में...

Next Post
Monsoon Alert: देशभर में फिर बरसेगा मानसून जोरदार हुई वापसी, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Monsoon Alert: देशभर में फिर बरसेगा मानसून जोरदार हुई वापसी, कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

Kasganj Suspicious Death Case: कासगंज का सनसनीखेज मामला, विवाहिता की रहस्यमय मौत, क्यों लगा मां और पति पर हत्या का आरोप

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist