मंगलवार, जून 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Yogi Sarkar का ऐतिहासिक फैसला: अब यूपी के सभी जिलों में होगी सिविल डिफेंस की तैनाती

उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) इकाइयों की स्थापना की है। राज्यपाल की अधिसूचना के तहत यह ऐतिहासिक विस्तार आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा को नई दिशा देगा।

by Mayank Yadav
मई 30, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Yogi govt
Share on FacebookShare on Twitter

Yogi Sarkar: उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के आपदा प्रबंधन और जन सुरक्षा को नया बल देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में नागरिक सुरक्षा विभाग (सिविल डिफेंस) की इकाइयां स्थापित की जाएंगी। राज्यपाल द्वारा 29 मई की रात अधिसूचना जारी कर शेष 49 जिलों को भी इस प्रणाली से जोड़ दिया गया। 1962 में चीन के आकस्मिक आक्रमण के समय शुरू हुई यह व्यवस्था अब 62 वर्षों बाद पूरे राज्य में लागू की गई है। इससे न केवल रक्षा के समय, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं और सामाजिक जागरूकता अभियानों में भी सिविल डिफेंस की सक्रिय भूमिका दिखाई देगी।

सिविल डिफेंस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और विस्तार

उत्तर प्रदेश में नागरिक सुरक्षा विभाग की स्थापना वर्ष 1962 में चीन के आकस्मिक आक्रमण के दौरान की गई थी। उस समय प्रदेश के 14 संवेदनशील नगरों में इसकी इकाइयां गठित की गई थीं, जिनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, कानपुर, मेरठ जैसे नगर शामिल थे। इन इकाइयों का प्रमुख उद्देश्य हवाई हमलों के दौरान जन-धन की क्षति को न्यूनतम करना, औद्योगिक उत्पादन बनाए रखना और जनता का मनोबल ऊंचा रखना था।

RELATED NEWS

Yogi Sarkar

Yogi Sarkar का बड़ा फैसला: गरीबों को मिलेंगे 5,000 से ज्यादा सस्ते फ्लैट, LDA ने कसी कमर

नवम्बर 12, 2025
Dalit smarak

Dalit smarak: बाबा साहेब विवाद के बीच दलित स्मारकों पर मेहरबान सरकार… पुनःसुधार के लिए करोड़ों की सौगात

दिसम्बर 25, 2024

बाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) को जोड़कर इनकी संख्या 15 कर दी गई। इसके बाद वर्षों तक यह ढांचा सीमित दायरे में ही रहा, लेकिन 2015 में बागपत और मुज़फ्फरनगर तथा 2021 में नौ अन्य जिलों में सिविल डिफेंस का विस्तार हुआ।

अब पूरे प्रदेश में तैनात होंगी नागरिक सुरक्षा इकाइयां

अब उत्तर प्रदेश Yogi Sarkar ने शेष 49 जिलों में भी नागरिक सुरक्षा इकाइयों के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्य के सभी 75 जिलों में सिविल डिफेंस की तैनाती पूरी हो गई है। नागरिक सुरक्षा अब केवल युद्धकालीन या आपदा के समय ही नहीं, बल्कि समाज कल्याण, जागरूकता और स्थानीय सहायता सेवाओं में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी।

Yogi Sarkar ने सिविल डिफेंस अधिकारियों और स्वयंसेवकों को सफाई अभियान, पोलियो उन्मूलन, प्रदूषण नियंत्रण, अग्निकांड सहायता, रक्तदान शिविर और पर्यावरण सुरक्षा जैसे कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए हैं। यह कदम प्रदेश की आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को और मजबूत करेगा।

आंधी-बारिश से बदला मौसम का मिजाज: दिल्ली समेत 16 राज्यों में अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में भी गरज-चमक के आसार

Tags: yogi sarkar
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Yogi Sarkar

Yogi Sarkar का बड़ा फैसला: गरीबों को मिलेंगे 5,000 से ज्यादा सस्ते फ्लैट, LDA ने कसी कमर

by Mayank Yadav
नवम्बर 12, 2025

Yogi Sarkar Cheap Flats: योगी सरकार का बड़ा फैसला: गरीबों को मिलेंगे 5,000 से ज्यादा सस्ते फ्लैट, LDA ने कसी...

Dalit smarak

Dalit smarak: बाबा साहेब विवाद के बीच दलित स्मारकों पर मेहरबान सरकार… पुनःसुधार के लिए करोड़ों की सौगात

by Mayank Yadav
दिसम्बर 25, 2024

Dalit smarak: डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर इन दिनों विपक्ष भारतीय जनता पार्टी को घेरने का प्रयास कर रहा है।...

Lucknow local news , Lucknow latest news , Lucknow latest news

Yogi Against Paper leak : पेपर लीक के खिलाफ सामने आया योगी सरकार का रोद्र रूप, उम्र कैद के साथ होगा 1 करोड़ का जुर्माना

by Gulshan
जून 25, 2024

Yogi Against Paper leak : NEET और UGC नेट पेपर लीक विवाद के बीच उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने...

यूपी विधानसभा PHOTO

UP: विधानसभा के 4 दिवसीय शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन आज, सुबह 11 बजे शुरू हुई कार्यवाही

by Saurabh Chaturvedi
नवम्बर 30, 2023

लखनऊ। यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है. 4 दिवसीय शीतकालीन सत्र...

शूटर्स को घर पर बुलाते हुए अखलाक का वीडियो वायरल.. स्वागत में बाहें फैलाते दिखा अतीका का जीजा

by Juhi Tomer
अप्रैल 3, 2023

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में बीते दिन यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...

Next Post
important financial changes june 2025

जून 2025 में आएंगे कौन से नए नियम, एफडी, क्रेडिट कार्ड और LPG की कीमतों में क्या होगा बदलाव

IRS

IRS अधिकारियों की लड़ाई ने मचाया बवाल: लखनऊ में डिप्टी कमिश्नर को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप, FIR दर्ज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist