Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अल्मोड़ा बस हादसे में 36 की मौत, जान गंवाने वालों को मिला CM का सहारा..धामी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

Uttarakhand : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

by Kirtika Tyagi
November 4, 2024
in Latest News, उत्तराखंड

Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार सुबह को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। बता दें, कि एक बस गहरी खाई में गिर गई। यह बस गढ़वाल से कुमाऊं जा रही थी और अल्मोड़ा के मरचूला के पास दुर्घटना का शिकार हो गई। बस में करीब 40 लोग सवार थे, जिनमें से कुछ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घायलों का बचाव अभियान जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें मौके पर पहुंचीं और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद कुछ यात्री खुद बस से निकलने की कोशिश कर रहे थे, वहीं कुछ लोग खाई में गिरकर दूर जा छिटके। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हेलीकॉप्टर के जरिए से ऋषिकेश स्थित एम्स भेजा गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस घटना में बचाव अभियान अभी भी जारी है।

RELATED NEWS

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़कर ₹2 करोड़, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़कर ₹2 करोड़, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

July 26, 2026
Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

October 26, 2025

CM धामी का मुआवजे का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस हादसे में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को 4-4 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घटना के बाद तुरंत अल्मोड़ा क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए है और कुमाऊं मंडल आयुक्त को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “अल्मोड़ा जिले के मरचूला में हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में लोगों की जान जाने का बेहद दुख है। जिला प्रशासन को तेजी से राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी आदेश दिए गए हैं, जिससे उन्हें तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सके।

घायलों का इलाज जारी 

हादसे के बाद स्थानीय निवासियों और प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों की मदद की। घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए एसडीआरएफ और पुलिस की अतिरिक्त टीमें भेजी गईं।

Tags: cm pushkar singh dhamiPushkar Singh DhamiUttarakhand

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़कर ₹2 करोड़, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़कर ₹2 करोड़, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

by Sadaf Farooqui
July 26, 2026

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में आयोजित शौर्य दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह...

Uttarakhand

दिसंबर 2025 से Uttarakhand में बाहरी वाहनों पर ‘ग्रीन सेस’ लागू: प्रदूषण नियंत्रण और राजस्व में उछाल की तैयारी

by Mayank Yadav
October 26, 2025

Uttarakhand Green Cess: उत्तराखंड सरकार ने राज्य में प्रवेश करने वाले दूसरे राज्यों के वाहनों पर ग्रीन सेस (Green Cess)...

Uttarakhand

Uttarakhand पेपर लीक: सेवानिवृत्त न्यायाधीश ध्यानी की अगुवाई में गठित आयोग करेगा जांच

by Mayank Yadav
September 28, 2025

Uttarakhand paper leak: उत्तराखंड सरकार ने स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा 2025 में हुए पेपर लीक और नकल प्रकरण की गहराई...

Uttarakhand

2027 का Uttarakhand चुनाव सीएम धामी के नेतृत्व में लड़ेगी बीजेपी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा ऐलान

by Mayank Yadav
September 3, 2025

Uttarakhand Election 2027: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड की सियासत में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता...

Uttarakhand

Uttarakhand में 9वीं के छात्र ने टीचर को मारी गोली, लंच बॉक्स में छुपाकर लाया था तमंचा

by Mayank Yadav
August 21, 2025

Uttarakhand News:: ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 9वीं कक्षा के...

Next Post
Helena Luke Passed Away

Helena Luke Passed Away: मिथुन चक्रवर्ती की पहली पत्नी का हुआ निधन, कई फिल्मों मे कर चुकी हैं काम 

Canada

'बंटोगे तो कटोगे'... खालिस्तानियों के गढ़ कनाडा में लगे योगी के नारे, तेजी से वायरल हो रहा Video

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India