Thursday, October 29, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Kargil Vijay Diwas: उत्तराखंड में परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि बढ़कर ₹2 करोड़, CM धामी ने की बड़ी घोषणा

कारगिल विजय दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमवीर चक्र विजेताओं की सम्मान राशि ₹2 करोड़ करने की घोषणा की। साथ ही सैन्य धाम, अग्निवीर सेल, कौशल प्रशिक्षण और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़ी कई योजनाओं का भी ऐलान किया।

by Sadaf Farooqui
July 26, 2026
in उत्तराखंड

RELATED NEWS

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

July 26, 2026
Uttarakhand News

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर पर्सनल कल्याण बोर्ड का हुआ गठन

December 14, 2024

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी पार्क में आयोजित शौर्य दिवस श्रद्धांजलि एवं सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के परमवीर चक्र विजेता सैनिकों को दी जाने वाली सम्मान राशि अब ₹1.5 करोड़ से बढ़ाकर ₹2 करोड़ कर दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य में निर्माणाधीन सैन्य धाम का लोकार्पण भी जल्द किया जाएगा।

सैन्य धाम बनेगा प्रेरणा का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्य धाम देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की स्मृति को सहेजने का कार्य करेगा। यह आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, शौर्य और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि वीर सैनिकों के सम्मान का प्रतीक होगा।

अग्निवीरों के लिए नई पहल

सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के भविष्य को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनके लिए सरकारी सेवाओं में आरक्षण की व्यवस्था की गई है। साथ ही प्रदेश का पहला अग्निवीर सेल बनाया जा रहा है। उन्हें निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वरोजगार योजनाओं और होमस्टे जैसी योजनाओं में विशेष प्रोत्साहन भी दिया जाएगा।

पूर्व सैनिकों की समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिकों के शस्त्र लाइसेंस से जुड़ी समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सैनिकों और पूर्व सैनिकों का सम्मान सरकार की प्राथमिकता है और उनके हितों की रक्षा के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

उत्तराखंड के सैनिकों के योगदान का किया उल्लेख

धामी ने कहा कि उत्तराखंड का हर कोना राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है। आजादी से पहले और बाद के सभी प्रमुख युद्धों और सैन्य अभियानों में राज्य के सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का युवा सेना की वर्दी को नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का अवसर मानता है।

सेना के आधुनिकीकरण पर भी दिया जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के नेतृत्व में भारतीय सेना का आधुनिकीकरण हुआ है और उसे आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाया गया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तेजी से आधारभूत ढांचे का विकास हो रहा है और सैनिकों के कल्याण से जुड़े फैसले भी तेजी से लिए जा रहे हैं।

सैनिक कल्याण मंत्री ने भी किया सम्मान

कार्यक्रम में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और देश की रक्षा करने वाला हर पांचवां सैनिक राज्य से आता है। उन्होंने कहा कि सैन्य धाम का निर्माण शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान का प्रतीक है तथा सैनिकों के कल्याण के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Tags: kargil vijay diwasPushkar Singh Dhami

Sadaf Farooqui

Related Posts

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस से पहले पीएम मोदी ने वीर जवानों को किया नमन, युवाओं को दिया खास संदेश

by Sadaf Farooqui
July 26, 2026

Kargil Divas 2026: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रसारित 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के...

Uttarakhand News

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला, ट्रांसजेंडर पर्सनल कल्याण बोर्ड का हुआ गठन

by Akhand Pratap Singh
December 14, 2024

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने समाज के विभिन्न वर्गों के विकास को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया...

अल्मोड़ा बस हादसे में 36 की मौत, जान गंवाने वालों को मिला CM का सहारा..धामी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

अल्मोड़ा बस हादसे में 36 की मौत, जान गंवाने वालों को मिला CM का सहारा..धामी ने किया 4 लाख मुआवजे का ऐलान

by Kirtika Tyagi
November 4, 2024

Pushkar Singh Dhami : उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार सुबह को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 36 लोगों...

Supreme Court

CM है तो कुछ भी करेंगे…..उत्तराखंड सरकार को Supreme Court ने लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
September 5, 2024

Supreme Court ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उस निर्णय पर गंभीर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने...

Supreme Court

Supreme Court:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा कि “सीएम कोई राजा नहीं”

by Mayank Yadav
September 5, 2024

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को कड़ी फटकार लगाई है। यह फटकार राज्य के...

Next Post
Dharmendra Pradhan Resignation: आंदोलन खत्म होने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का पहला संदेश, बोले- ‘यह सिर्फ शुरुआत है’

Dharmendra Pradhan Resignation: आंदोलन खत्म होने के बाद CJP प्रमुख अभिजीत दिपके का पहला संदेश, बोले- 'यह सिर्फ शुरुआत है'

Prahlad Joshi Gets Additional Charge: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय

Prahlad Joshi Gets Additional Charge: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय

News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India