Friday, January 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

देवभूमि में PM Modi, गंगा पूजन से जनसभा तक, जानें क्या है आज का पूरा शेड्यूल?

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 6 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, जहां वे मुखवा में स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना करेंगे।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 6, 2025
in Breaking, उत्तराखंड
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, 6 मार्च को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे, जहां वे मुखवा में स्थित मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल पर पूजा-अर्चना करेंगे। सुबह करीब 9:30 बजे वे मंदिर पहुंचकर पूजा करेंगे, इसके बाद करीब 10:40 बजे एक पैदल यात्रा और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री हर्षिल में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने इस वर्ष शीतकालीन पर्यटन कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसके तहत गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के शीतकालीन स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। इस पहल का उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था, खासकर होमस्टे और पर्यटन व्यवसाय को प्रोत्साहित करना है।

RELATED POSTS

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

December 25, 2025
PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

December 1, 2025

हर्षिल में पूरी तैयारियां

यह दौरा पहले 27 फरवरी को होना था, लेकिन मौसम और अन्य कारणों से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब, पीएम मोदी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने मुखवा और हर्षिल में पूरी तैयारियां कर ली हैं। मुखवा में गंगा मंदिर और आसपास के इलाकों को फूलों से सजाया गया है।

मुखवा गांव उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से लगभग 75 किलोमीटर दूर और हर्षिल से 2 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसे मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल के रूप में जाना जाता है, जहां गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों सहित करीब 450 परिवार निवास करते हैं। जब गंगोत्री धाम के कपाट बंद होते हैं, तो मां गंगा की मूर्ति छह महीने के लिए मुखवा में स्थापित की जाती है। इस दौरान गांव में विशेष चहल-पहल रहती है। फिर, कपाट खुलने पर भव्य विदाई समारोह के साथ मां गंगा की भोग मूर्ति को गंगोत्री ले जाया जाता है।

Tags: GangaPM ModiPM Modi Uttarakhand Visit
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

PM Modi

यूपी में मोदी की ‘प्रेरणा’: 65 फीट ऊंची प्रतिमाओं का अनावरण और सुशासन का नया संकल्प

by Mayank Yadav
December 25, 2025

PM Modi at Rashtra Prerna Sthal in Lucknow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को लखनऊ में 65 एकड़ में फैले...

PM Modi

शीतकालीन सत्र शुरू: हंगामे से ठप हुई लोकसभा, पीएम मोदी बोले- ‘ड्रामा नहीं नीति पर दो बल’

by Mayank Yadav
December 1, 2025

PM Modi Welcome Winter Session: संसद का शीतकालीन सत्र सोमवार को हंगामे और हाई-वोल्टेज बयानबाजी के साथ शुरू हुआ। जहां...

PM Modi flag hoisting

आँसू और आनंद का संगम: अयोध्या में फहरा धर्म ध्वज, PM मोदी ने कहा- आज सदियों की वेदना को मिला विराम।

by Mayank Yadav
November 25, 2025

PM Modi flag hoisting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में अयोध्या के भव्य राम मंदिर पर धर्म...

PM Modi

त्रेतायुग की वापसी: 44 फीट ऊँचे ‘ध्वज दंड’ पर गर्वीला हुआ अयोध्या राजवंश का ध्वज, 700 टन के विशाल खंभे ने लिखा नया इतिहास।

by Mayank Yadav
November 25, 2025

PM Modi Ram Mandir Ayodhya Flag Hoisting: अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शिखर पर आज, मंगलवार को, प्रधानमंत्री नरेंद्र...

PM Modi

आंसू नहीं… अब षड्यंत्रकारी जलेंगे: थिम्पू से मोदी का ‘जस्टिस वॉर्निंग’, रोते देश से प्रधानमंत्री का दो टूक संदेश

by Mayank Yadav
November 11, 2025

PM Modi reaction: राजधानी दिल्ली में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और...

Next Post
1942 में रंगबाजों ने खेली ऐसे होली कि अंग्रेज कलेक्टर की पैंट हो गई थी गीली, जानिए क्यों 7 दिनों तक कानपुर में उड़ता है रंग-गुलाल

1942 में रंगबाजों ने खेली ऐसे होली कि अंग्रेज कलेक्टर की पैंट हो गई थी गीली, जानिए क्यों 7 दिनों तक कानपुर में उड़ता है रंग-गुलाल

Mom To Be Kiara Advani : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म, मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश!

Mom To Be Kiara Advani : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म, मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version