रविवार, अगस्त 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mom To Be Kiara Advani : प्रेग्नेंसी की खबरों के बीच कियारा आडवाणी ने छोड़ी ये बड़ी फिल्म, मेकर्स को नई हीरोइन की तलाश!

Kiara Advani pregnancy : सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस तस्वीर में.....

by Kirtika Tyagi
मार्च 6, 2025
in Latest News, मनोरंजन
Share on FacebookShare on Twitter

Kiara Advani pregnancy : बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी जल्द ही मां बनने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 28 फरवरी को इस खुशखबरी को फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। अब कियारा को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के चलते एक बड़े प्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया है। यह फिल्म किसी और की नहीं बल्कि बॉलीवुड के मल्टी-टैलेंटेड डायरेक्टर फरहान अख्तर की है।

फैंस लंबे समय से फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म ‘डॉन 3’ का इंतजार कर रहे हैं, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल निभाएंगे। पहले इस फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका में नजर आने वाली थीं, लेकिन अब खबरें हैं कि उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला कर लिया है। कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी को प्राथमिकता देते हुए इस प्रोजेक्ट से किनारा कर लिया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक न तो अभिनेत्री और न ही मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि की गई है।

RELATED NEWS

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर बढ़ी उत्सुकता, कियारा आडवाणी की कास्टिंग पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर बढ़ी उत्सुकता, कियारा आडवाणी की कास्टिंग पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

जून 25, 2026
जल्द मम्मी-पापा बनेंगे सिद्धार्थ-कियारा, फैंस को बेबी एनाउंसमेंट से किया एक्साइटेड!

जल्द मम्मी-पापा बनेंगे सिद्धार्थ-कियारा, फैंस को बेबी एनाउंसमेंट से किया एक्साइटेड!

मार्च 1, 2025

फिल्म से अलग हुईं Kiara Advani

सूत्रों के मुताबिक, कियारा ने मेकर्स से बातचीत करने के बाद आपसी सहमति से इस फिल्म से दूरी बना ली है। यह साफ दिखाता है कि कियारा अपनी प्रेग्नेंसी और आने वाले बच्चे के लिए किसी भी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहतीं। वह अपने इस नए सफर को पूरी तरह से एंजॉय करने के मूड में हैं और इसी वजह से उन्होंने यह बड़ा निर्णय लिया है। हालांकि, कियारा फिलहाल यश स्टारर ‘टॉक्सिक’ और ‘वॉर 2’ की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं।

28 फरवरी को किया था प्रेग्नेंसी का ऐलान

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। इस तस्वीर में कपल ने बेबी के छोटे-छोटे मोजे पकड़ रखे थे और इसके साथ लिखा था, “हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार। जल्द ही आ रहा है।” यह पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गई और फैंस ने दोनों पर ढेर सारा प्यार बरसाया।

कियारा और सिद्धार्थ के इस खास पल को लेकर न सिर्फ उनके फैंस बल्कि उनके दोस्त और परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं। इस पोस्ट पर शरवरी वाघ, हुमा कुरैशी, राशी खन्ना, अकांक्षा रंजन कपूर समेत कई फिल्मी सितारों ने बधाइयां दीं। बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के सूर्यगढ़ पैलेस में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के दो साल बाद, अब यह कपल अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है और जल्द ही उनकी जिंदगी में एक नई शुरुआत होगी।

Tags: kiara advanisidharth malhotra
Share198Tweet124Share49

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर बढ़ी उत्सुकता, कियारा आडवाणी की कास्टिंग पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर बढ़ी उत्सुकता, कियारा आडवाणी की कास्टिंग पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

Kamal Aur Meena Film: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक को अब बड़े पर्दे पर उतारने...

जल्द मम्मी-पापा बनेंगे सिद्धार्थ-कियारा, फैंस को बेबी एनाउंसमेंट से किया एक्साइटेड!

जल्द मम्मी-पापा बनेंगे सिद्धार्थ-कियारा, फैंस को बेबी एनाउंसमेंट से किया एक्साइटेड!

by Kirtika Tyagi
मार्च 1, 2025

Siddharth-Kiara : बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कियारा ने...

Kiara Advani Hospitalized

गेम चेंजर प्रमोशन में क्यों नहीं पहुंचीं कियारा आडवाणी? तबियत बिगड़ने को लेकर टीम का बड़ा बयान

by Akhand Pratap Singh
जनवरी 4, 2025

Kiara Advani Hospitalized: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म "गेम चेंजर" के प्रमोशन में व्यस्त हैं,...

कान्स फेस्टिवल में बनावटी इंग्लिश बोलने के चलते ट्रोल हुई Kiara Advani

कान्स फेस्टिवल में बनावटी इंग्लिश बोलने के चलते ट्रोल हुई Kiara Advani

by Neel Mani
मई 20, 2024

नई दिल्ली:इस वक्त फ्रांस में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 की ही धूम देखने को मिल रही है। हॉलीवुड से लेकर...

Kiara Advani

Kiara Advani के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

by Neel Mani
फ़रवरी 20, 2024

नई दिल्ली: लोगों के बीच पसंद की जाने वाली सुपरहिट फ्रेंचाइजी डॉन 3 को लेकर एक नया अपडेट सामने आया...

Next Post
खेकड़ा में सिलेंडर ब्लास्ट से होटल में लगी आग, लाखों का नुकसान, दहशत में लोग

खेकड़ा में सिलेंडर ब्लास्ट से होटल में लगी आग, लाखों का नुकसान, दहशत में लोग

UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार….एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

UP से खूंखार आतंकी गिरफ्तार....एसटीएफ और पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist