रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

वाराणसी में ‘संपूर्णानंद स्टेडियम’ बदला नाम, बस्ती के कांग्रेसियों में उबाल

वाराणसी में ‘संपूर्णानंद स्टेडियम’ का नाम बदलकर ‘वाराणसी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स’ किये जाने से नाराज कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से फैसला वापस लेने की मांग किया।

by Akhand Pratap Singh
अक्टूबर 22, 2024
in TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
Varanasi
Share on FacebookShare on Twitter

बस्ती, 22 अक्टूबर। वाराणसी (Varanasi) में ‘संपूर्णानंद स्टेडियम’ का नाम बदलकर ‘वाराणसी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स’ किये जाने से नाराज कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन कर सरकार से फैसला वापस लेने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ की अगुवाई में शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये कांग्रेसी लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के उपरान्त सरकार विरोधी नारे लगाते हुये कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम शत्रुघ्न पाठक को सौंपकर स्टेडियम का नाम ‘संपूर्णानंद स्टेडियम’ बहाल करने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार सुनियोजित तरीके महापुरूषों के नाम पर स्थापित धरोहरों का नाम बदलकर उनकी छबि धूमिल कर रही है।

RELATED NEWS

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

जनवरी 25, 2026

बदला गया है वाराणसी सिगरा स्टेडियम का नाम

ताजा प्रकरण वाराणसी (Varanasi) का है जहां ‘संपूर्णानंद स्टेडियम’ का नाम बदलकर ‘वाराणसी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स’ कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस तरह नाम बदले जाने से पूरा देश स्तब्ध है। समझ से परे है, आखिर भारतीय जनता पार्टी का इसमे किस प्रकार का लाभ निहित है। कांग्रेस नेताओं ने महापुरूषों के नाम पर देशभर में स्थापित धरोहरों के नाम बदले जाने का भी पुरजोर विरोध किया और चेतावनी दी कि स्टेडियम का नाम बहाल नही किया गया तो पार्टी इसे आन्दोलन का रूप देगी और मामले को जनता के बीच ले जायेगी।

जिले भर के कांग्रेसियों का हुआ जमावड़ा

बस्ती में जिले भर के कांग्रेसी एकजुट दिखे। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा महापुरूषों के नाम पर स्थापित धरोहरों के साथ छेडछाड़ भाजपा की राजनीति का हिस्सा है। इससे देशवासियों की भावनायें आहत होती हैं और भाजपा का असली चाल चरित्र चेहरा सामने आ जाता है।

यह भी पढ़े: UP Byelection 2024: क्या यूपी में कांग्रेस नहीं लड़ेगी उपचुनाव? सपा के साथ नहीं बन रहा तालमेल

विरोध प्रदर्शन व ज्ञापन देने के समय डा. आलोक रंजन वर्मा, जिपंस. अनिल भारती, नर्वदेश्वर शुक्ल, रामभवन शुक्ल, गंगा प्रसाद मिश्र, डीएन शास्त्री, देवी प्रसाद पाण्डेय, संजीव त्रिपाठी, अशोक श्रीवास्तव, लक्ष्मी यादव, अवधेश सिंह, शौकत अली नन्हू, इंजी. राजबहादुर निषाद, बृजेंश पाण्डेय, फिरोज खां, गिरजेश पाल, सद्दाम हुसेन, अतीउल्लह सिद्धीकी, डा. मारूफ अली, डा. वाहिद सिद्धीकी, शुभम, मंजू पाण्डेय, प्रशान्त, दूधनाथ पटेल, मो. अकरम, आनंद निषाद, शिवनारायण पाण्डेय, अखिलेश साहनी, इंजी. चन्द्रशेखर, रामपूरन चौधरी, मो. अशरफ अली, विजय प्रकाश पाण्डेय, शंकर यादव, सूरज सोनी, विशाल गुप्ता, घनश्याम शुक्ला, सुबाष पाण्डेय, सलाहुद्दीन, ओमप्रकाश पाण्डेय, करीम अहमद, बबलू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Tags: Sampurnanand StadiumVaranasi
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Next Post
Kalyan Banerjee

वक्फ बोर्ड पर हुई JPC बैठक में भिड़ गए सांसद, कल्याण बनर्जी को चोट लगने पर आए चार टांके

UP Byelection

यूपी उपचुनाव में 8 सीटों पर भाजपा उतार सकती है उम्मीदवार, मीरापुर सीट पर RLD का कब्जा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist