शनिवार, जुलाई 25, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home TOP NEWS

ठाकुर बनाम राजभर विवाद ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री अनिल राजभर के दखल के बाद तेज हुई कार्रवाई, SIT जांच शुरू

वाराणसी के छितौना गांव में ठाकुर और राजभर बिरादरी के बीच खेत में गाय घुसने से शुरू हुआ विवाद अब हिंसा, एफआईआर, राजनीतिक दखल और SIT जांच तक पहुंच चुका है। गांव में तनाव और भारी पुलिस तैनाती है।

by Mayank Yadav
जुलाई 13, 2025
in TOP NEWS, वाराणसी
Varanasi
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi disputes: वाराणसी के छितौना गांव में ठाकुर और राजभर बिरादरी के बीच मामूली विवाद अब प्रदेश की राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है। खेत में गाय घुसने से शुरू हुआ मामला हिंसा, गिरफ्तारी, यौन उत्पीड़न के आरोप और सियासी दखल तक पहुंच गया है। मंत्री अनिल राजभर के हस्तक्षेप के बाद ठाकुर पक्ष पर एफआईआर दर्ज की गई, जिससे करणी सेना और भाजपा नेता भड़क उठे। दोनों पक्ष अब एक-दूसरे पर साजिश और पक्षपात के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पर भी निष्क्रियता और पक्षपात के आरोप लगने के बाद चार आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी बनाई गई है। छितौना गांव में तनाव को देखते हुए भारी फोर्स तैनात है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट है।

https://twitter.com/SatendraPr42678/status/1943183264841109981

RELATED NEWS

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

जनवरी 25, 2026

ठाकुर बनाम राजभर विवाद: कैसे एक मामूली झगड़ा बना बड़ा राजनीतिक मुद्दा

5 जुलाई को Varanasi  छितौना गांव में संजय सिंह के खेत में एक गाय घुस आई, जिसे भगाने पर वह बगल में स्थित राजभर बिरादरी के खेत में चली गई। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और फिर मामला हिंसक हो गया। तलवार और लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। संजय सिंह और उनके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन रास्ते में उन पर दोबारा हमला हुआ। पीड़िता सुनीता राजभर ने आरोप लगाया कि संजय सिंह ने उनकी ननद से जबरदस्ती की कोशिश की और विरोध पर उनके पति व देवर को पीटा गया।

FIR, गिरफ्तारी और आरोपों के घेरे में पुलिस

राजभर पक्ष की तहरीर पर ठाकुर परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जबकि ठाकुर पक्ष की शिकायत पर Varanasi  पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर ठाकुर समाज ने करणी सेना के साथ विरोध किया। चौबेपुर थाने का घेराव हुआ और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह भी ठाकुर परिवार के समर्थन में आए। बढ़ते दबाव में Varanasi पुलिस ने राजभर पक्ष के कुछ लोगों पर भी केस दर्ज किया। लापरवाही के आरोप में थाना प्रभारी को मीटिंग से बाहर कर दिया गया और चार आईपीएस अधिकारियों की एसआईटी गठित हुई।

मंत्री अनिल राजभर और अरविंद राजभर ने क्या कहा?

मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि राजभर परिवार को न्याय दिलाकर रहेंगे। वहीं, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने डीजीपी से मिलकर पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की। उनका आरोप है कि ठाकुर पक्ष को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और झूठे आरोपों से राजभरों को फंसाया जा रहा है।

करणी सेना ने आरोप लगाया कि मंत्री अनिल राजभर के दबाव में एकतरफा कार्रवाई हो रही है। वहीं, भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि सरकार की छवि को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए और जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। पूरे छितौना गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है, और मीडिया की एंट्री पर रोक है। गांव में अब भी तनाव बना हुआ है।

Kushinagar accident: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रैक्टर से टकराई, चार की मौत, दो गंभीर घायल

 

Tags: Varanasi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Next Post
Meerut Tantrik News

'जिन्न वश' की सनक में मासूमों की बलि, तांत्रिक असद गिरफ्तार, 11 बच्चों को लेकर की थी खौफनाक प्लानिंग

Kerala CM Bomb Threat

मुख्यमंत्री आवास को बम से उड़ाने की धमकी, बम स्क्वॉड ने संभाला सनसनीखेज़ मोर्चा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist