शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Varanasi SHO beating: बीच चौराहे पिटे थानेदार… करते रहे गुहार मगर भीड़ ने किया बुरा हाल

वाराणसी के हरहुआ तिराहे पर एक सड़क हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा को कार से खींचकर पीट दिया। थानेदार सादी वर्दी में परिवार संग रिश्तेदार के घर जा रहे थे। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज किया है।

by Mayank Yadav
नवम्बर 24, 2024
in Latest News, वायरल खबर, वाराणसी
Varanasi
Share on FacebookShare on Twitter

Varanasi SHO beating: वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। राजातालाब थानाध्यक्ष अजीत वर्मा को हरहुआ तिराहे पर सरेआम कार से खींचकर पीटा गया। बताया जा रहा है कि उनकी कार ने एक ऑटो में पीछे से टक्कर मार दी थी, जिससे ऑटो चालक और उसमें सवार लोग घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने इंस्पेक्टर की बातों को नजरअंदाज करते हुए उन्हें पीट दिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हादसा और विवाद

Varanasi थानाध्यक्ष अजीत वर्मा अपने परिवार के साथ सादी वर्दी में एक रिश्तेदार के घर जा रहे थे। हरहुआ तिराहे पर उनकी कार की टक्कर एक ऑटो से हो गई। टक्कर के कारण ऑटो चालक देवी शंकर राय गंभीर रूप से घायल हो गए और ऑटो में सवार अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं। कार और ऑटो को भी भारी नुकसान पहुंचा। घटना के बाद इलाके में भीड़ जमा हो गई।

RELATED NEWS

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

जनवरी 25, 2026

मत मारो, मैं एसओ हूं

यूपी के वाराणसी राजातलाब थानाध्यक्ष सादी वर्दी में परिवार संग रोहनियां क्षेत्र से वाराणसी आ रहे थे. भीडभाड़ अत्यधिक होने के कारण कार ऑटो से टकराई.पब्लिक ने दौड़ा-दौड़ाकर कार को घेरा और SO साहब को गाड़ी से बाहर खींच पीटने लगे. pic.twitter.com/a3fwEjpcG9

— Mohammad Imran (@ImranTG1) November 23, 2024

गुस्साई भीड़ ने थानेदार को कार से खींचकर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान वर्मा बार-बार अपना परिचय देकर समझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन लोगों ने एक न सुनी।

Varanasi पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। एडीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल, एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार और राजातालाब क्षेत्र के एसीपी अजय कुमार श्रीवास्तव ने स्थिति को काबू में किया। घायल ऑटो चालक को गंभीर हालत में दीनदयाल मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

दोनों पक्षों पर मुकदमा

घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। बड़ागांव थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि ऑटो चालक के परिजनों ने थानेदार पर लापरवाही से गाड़ी चलाने की शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, थानाध्यक्ष वर्मा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट और अभद्रता का मामला दर्ज करवाया है।

वायरल वीडियो की चर्चा

इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन-चार लोग थानेदार को खींचकर मारपीट कर रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की है।

इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

यहां पढ़ें: Sambhal Jama Masjid dispute: पत्थरबाजी के बाद बढ़ा तनाव, सर्वे को लेकर गहराया विवाद
Tags: Rajatalab SHOSHO beatingVaranasi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Next Post

The Sabarmati Report BO  Collection : टैक्स फ्री होते ही फिल्म की कमाई में हुआ इजाफा, जानें टोटल कलेक्शन

sikandar

Bollywood : वह कौन सी ऐसी फिल्म, जो मचाने जा रही है होली और ईद पर धमाल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist