विनोद मेहरा बॉलीवुड का एक जाना माना चेहरा। ये स्टार न केवल अपनी फिल्मों की वजह बल्कि अपनी निजी जिंदगी के कारण भी काफी सुर्खियों में रहता था। 30 अक्टूबर 1990 को सिर्फ 45 साल की उम्र में विनोद मेहरा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी 32वीं पुण्यतिथि हैं तो चलिए जानते हैं उनके लव अफेयर्स के बारे में. विनोद मेहरा की एक या दो नहीं बल्कि पूरी चार शादियां हुई थीं। पहली शादी उन्होंने अपनी मां की पसंद से मीना ब्रोका नाम की लड़की से की। लेकिन शादी के कुछ समय बाद विनोद मेहरा का दिल अपनी हीरोइन बिंदिया गोस्वामी पर आ गया।
दूसरी पत्नी ने दिया धोखा?
तो उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना बिंदिया से भी शादी कर ली। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी पहली पत्नी मीना ब्रोका को तलाक भी दिया। लेकिन उनका और बिंदिया का रिश्ता भी ठीक नहीं चला। कहते हैं न जो जैसा करता हैं वैसा पता भी हैं। बिंदिया गोस्वामी ने विनोद मेहरा को छोड़ निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली। अभिनेत्री बिंदिया के जाने के बाद विनोद मेहरा काफी समय तक सिंगल ही रहे।
विनोद मेहरा ने रेखा से शादी की थी।
यासीर उस्मान की किताब ‘रेखा: एन अनटोल्ड स्टोरी’ के मुताबिक, विनोद मेहरा ने रेखा से भी शादी की थी। ये शादी कोलकाता में हुई थी। इसके बाद विनोद मेहरा, रेखा को अपने घर ले गए लेकिन विनोद मेहरा की मां ने रेखा को बहू मानने से इंकार कर दिया। रेखा ने सास के पैर छूने चाहे लेकिन विनोद की माँ ने रेखा को धक्का दे दिया। उस वक्त विनोद मेहरा ने रेखा से उनके घर चले जाने के लिए कहा। बाद में दोनों का रिश्ता टूट गया। हालांकि दोनों ने कभी भी अपने इस रिश्ते को स्वीकारा नहीं। उसके बाद विनोद मेहरा और रेखा से अलग होने के बाद अभिनेता ने 1988 में किरण नाम की लड़की से शादी कर ली। शादी के दो साल बाद ही विनोद मेहरा मौत की हो गई।
किरण ने कहा कि रेखा हमारी फैमिली मेंबर की तरह थी
विनोद मेहरा के निधन के कुछ समय बाद उनकी पत्नी ने अभिनेता और रेखा के बीच के संबंध को लेकर खुलकर बात की थी और बताया था कि रेखा कैसे अंत तक विनोद मेहरा के जीवन में साथ रही। किरण से शादी के बाद भी विनोद मेहरा रेखा के साथ रोमांटिक संबंध में थे। खुद विनोद मेहरा की आखिरी पत्नी किरण ने बताया कि मेरे पति की जिंदगी में जो शख्स आखिरी वक्त तक रहा वह रेखा थी। किरण ने कहा कि रेखा हमारी फैमिली मेंबर की तरह थी। वह एक बेहतरीन इंसान और प्यारी हैं।