Monday, May 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home वायरल खबर

पुराने विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर कर छाए अमिताभ बच्चन, लोग बोले- ‘साल का बेस्ट पोस्ट’

Amitabh Bachchan ने ईरान के बंदर अब्बास शहर में स्थित 134 साल पुराने विष्णु मंदिर का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने भारत और ईरान के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रिश्तों की झलक दिखाई, जिसकी इंटरनेट पर जमकर तारीफ हो रही है।

Sadaf Farooqui by Sadaf Farooqui
May 18, 2026
in वायरल खबर
Share on FacebookShare on Twitter

बॉलीवुड के महानायक Amitabh Bachchan एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार बिग बी ने ईरान में स्थित 134 साल पुराने विष्णु मंदिर का वीडियो साझा किया है, जिसे देखकर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस पोस्ट को साल के सबसे बेहतरीन पोस्ट्स में से एक बता रहे हैं।

अमिताभ बच्चन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ईरान के बंदर अब्बास शहर में मौजूद प्राचीन हिंदू विष्णु मंदिर का वीडियो शेयर किया। वीडियो में मंदिर की ऐतिहासिक वास्तुकला, खूबसूरत नक्काशी और धार्मिक महत्व को बेहद करीब से दिखाया गया है।

RELATED NEWS

विश्व योग दिवस अमिताभ बच्चन  ने शेयर किया वीडियो, बोले- “रोज योग करता हूं”

विश्व योग दिवस अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो, बोले- “रोज योग करता हूं”

May 12, 2026

1892 में बना था यह ऐतिहासिक मंदिर

वीडियो साझा करते हुए बिग बी ने बताया कि यह मंदिर काजर काल में वर्ष 1892 में बनाया गया था। उन्होंने लिखा कि यह मंदिर वहां काम करने वाले भारतीय हिंदू व्यापारियों के लिए तैयार किया गया था। वीडियो में मंदिर परिसर के अंदर की बारीक कलाकारी और भगवान विष्णु से जुड़ी प्राचीन नक्काशियां लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

वीडियो में एक बोर्ड भी दिखाई देता है, जिस पर ‘नेशनल प्रोटेक्टेड कृष्णा मंदिर’ लिखा नजर आता है। वहीं बैकग्राउंड में बज रहा फारसी संगीत इस वीडियो को और खास बना रहा है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

बिग बी के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने इसे भारत और ईरान के पुराने सांस्कृतिक रिश्तों की खूबसूरत झलक बताया। एक यूजर ने लिखा, “आपने पहली बार इतनी शानदार ऐतिहासिक जानकारी साझा की है।” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “यह हमारी साझा विरासत की अनमोल कहानी है।”

कई यूजर्स ने अमिताभ बच्चन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पोस्ट लोगों को इतिहास और संस्कृति से जोड़ने का काम करते हैं।

इन फिल्मों में नजर आएंगे बिग बी

वर्क फ्रंट की बात करें तो Amitabh Bachchan जल्द ही Prabhas की फिल्म Kalki 2898 AD के सीक्वल में नजर आएंगे। फिल्म में Kamal Haasan भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इसके अलावा निर्देशक Nitesh Tiwari की फिल्म Ramayana में उनके जटायू की भूमिका निभाने की भी चर्चा है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Tags: Amitabh bachchanBandar Abbas TempleIran Vishnu Temple
Share196Tweet123Share49
Sadaf Farooqui

Sadaf Farooqui

Related Posts

विश्व योग दिवस अमिताभ बच्चन  ने शेयर किया वीडियो, बोले- “रोज योग करता हूं”

विश्व योग दिवस अमिताभ बच्चन ने शेयर किया वीडियो, बोले- “रोज योग करता हूं”

by Sadaf Farooqui
May 12, 2026

विश्व योग दिवस 2026 के करीब आते ही केंद्र सरकार का आयुष मंत्रालय योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए...

Next Post
Yogi Cabinet Approves: लिये विकास परियोजनाओं के बड़े फैसले, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और मेट्रो परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार

Yogi Cabinet Approves: लिये विकास परियोजनाओं के बड़े फैसले, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा और मेट्रो परियोजनाओं को मिली नई रफ्तार

Ujjain Temple: महाकाल नगरी उज्जैन के 6 चमत्कारी मंदिर, जहां दर्शन मात्र से मिलता है आध्यात्मिक सुकून

Ujjain Temple: महाकाल नगरी उज्जैन के 6 चमत्कारी मंदिर, जहां दर्शन मात्र से मिलता है आध्यात्मिक सुकून

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist