रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

हम अभी जिंदा हैं’, लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का वायरल वीडियो निकला फर्जी, कपल ने किया सच का खुलासा

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से फैल रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हमले में शहीद हुए भारतीय नौसेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का अंतिम संदेश है। हालांकि, हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

by Gulshan
अप्रैल 24, 2025
in Latest News, वायरल खबर
Pahalgam Terror Attack
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

अक्टूबर 3, 2025
कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

जुलाई 28, 2025

Pahalgam Terror Attack : कश्मीर के पहलगाम में हुआ आतंकी हमला पूरे देश को झकझोर कर रख गया। भारतीय नौसेना के जांबाज़ अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल इस हमले में शहीद हो गए। वे उन 26 पर्यटकों में शामिल थे, जिन्हें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने निशाना बनाया। इस दिल दहला देने वाली त्रासदी के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह लेफ्टिनेंट विनय नरवाल और उनकी पत्नी हिमांशी का हमले से पहले का आखिरी वीडियो है। मगर, इस वायरल वीडियो की हकीकत इससे एकदम अलग है।

कपल का 19 सेकेंड का वीडियो वायरल

दरअसल, इस 19 सेकंड की वीडियो क्लिप में एक कपल को कश्मीर की खूबसूरत वादियों में मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। लोग इसे भावनात्मक रूप से शेयर कर रहे हैं, यह मानकर कि ये विनय और हिमांशी हैं। लेकिन इस वीडियो में नजर आ रहा जोड़ा असल में कोई और है — यशिका शर्मा और उनके पति आशीष सहरावत। यशिका एक केबिन क्रू प्रोफेशनल और लाइफस्टाइल व्लॉगर हैं, जबकि आशीष इंडियन रेलवे से जुड़े एक रणजी ट्रॉफी क्रिकेटर हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर सामने आकर यह स्पष्ट किया कि वायरल हो रही क्लिप में वही दोनों हैं, और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

कपल ने बयान में क्या कहा ?

अपने बयान में उन्होंने कहा, “लोग एक जिंदा कपल को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, जबकि हम जिंदा हैं। ये देखकर हमारा परिवार बेहद परेशान है।” उन्होंने आगे यह भी जोड़ा, “हमें शहीद परिवार से पूरी सहानुभूति है, लेकिन इस तरह की ग़लत जानकारी न फैलाएं। आपने हमें ज़िंदा होते हुए भी ‘मरा हुआ’ घोषित कर दिया। कृपया इससे बचें।” विनय नरवाल हरियाणा के करनाल के रहने वाले थे। वे अपनी शादी के कुछ ही दिन बाद, 16 अप्रैल को पत्नी हिमांशी के साथ हनीमून मनाने पहलगाम गए थे।

यह भी पढ़ें : फवाद खान की फिल्म ‘Abir Gulal’ पर केंद्र की रोक, भारत में नहीं होगी रिलीज़…

आतंकी हमले के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें हिमांशी, अपने शहीद पति के शव के पास बैठी थीं। यह दृश्य देखकर पूरे देश की आंखें नम हो गईं। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर दिखा दिया कि सोशल मीडिया पर भावनाओं से खेलना कितना खतरनाक हो सकता है। सच और झूठ के बीच की रेखा बहुत पतली होती है—और अफसोस की बात है कि कई बार यह रेखा पार कर दी जाती है।

Tags: Pahalgam terror attack
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

आर्मी चीफ ने पड़ोसी मुल्क को दी सीधी चेतावनी, अब दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा पाकिस्तान का नामो-निशान

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का मिजाज गर्म है। चाहे क्रिकेट का मैदान हो, य बॉलिवुड।...

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

कौन था मास्टरमाइंड हाशिम मूसा, जिसे ‘महादेव’ की कृपा से सेना ने ठोक कर लिया पहलगाम नरसंहार का बदला

by Vinod
जुलाई 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सावन का पवित्र महिना चल रहा है। शिवालय सजे हुए हैं और भक्तों की लंबी-लंबी कतारें...

एयरफोर्स चीफ ने क्यों बोला सलमान खान का डॉयलॉग, एक बार जो हमने कमिटमेंट कर लिया तो… के बाद कांपा PAK 

एयरफोर्स चीफ ने क्यों बोला सलमान खान का डॉयलॉग, एक बार जो हमने कमिटमेंट कर लिया तो… के बाद कांपा PAK 

by Vinod
मई 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। हमें एक-दूसरे के प्रति वफादार रहने की जरूरत है। ’प्राण जाए पर वचन न जाए’ की...

असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

असदुद्दीन ओवैसी की गुगली पर बोल्ड हुई मुनीर एंड शरीफ कंपनी, FATF की ग्रे लिस्ट में डाला जाएगा ‘आतंकियों का डैडी’

by Vinod
मई 29, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के अंदर घुसकर...

Pahalgam Terror Attack

पहलगाम हमले पर सामने आया आपत्तिजनक वीडियो, शेयर करने वाला गुजरात का बिजनेसमैन गिरफ्तार

by Gulshan
मई 12, 2025

Pahalgam Terror Attack : गुजरात पुलिस ने सूरत के एक व्यवसायी को उस समय गिरफ्तार किया जब उसने कश्मीर के...

Next Post
Pakistan

240 मिलियन पाकिस्तानी नागरिकों की प्यास की पुकार: सिंधु जल संकट पर भारत से रहम की अपील

BSF

हिरासत में भारतीय जवान: फिरोजपुर सीमा पर तनाव, बीएसएफ कांस्टेबल पीके सिंह की रिहाई की मांग तेज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist