देश की राजधानी दिल्ली की हवा अब लोगों के लिए खतरा बनती जा रही है। जिस हवा में दिल्लीवसी सांस ले रहें है उनके लिए ये हवा खतरे की घंटी है। आपको बता दें कि दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब से खराब श्रेणी में पहूंच गया है। जिससे दिल्ली वालों का सांस लेना दूभर होता जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी का सोमवार सुबह एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि दिल्ली पूरी तरफ से खराब वायु गुणवता के चलते चारों तरह अंधेरा ही अंधेरा ही दिख रहा है। दिल्ली की हवा प्रदूषित होने से इसका सीधा असर लोगों पर पड़ा है। उन्हें सांस लेने समेत कई दिक्कतों का सामना करन पड़ रहा है।
दिल्ली में प्रदूषण खराब श्रेणी में
दिल्ली में आज भी हवा ‘बहुत खराब श्रेणी में है। इतना ही नहीं, सगभग पूरे दिल्ली-एनसीआर स्मॉग की चादर बरकरार हैं। आज दिल्ली में 326 औसत एक्यूआई के साथ ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया। दिल्ली के जहांगीरपुरी में AQI 376 तक पहुंच गया है। वहीं नोएडा के सेक्टर -62 में आज सुबह AQI 253 दर्ज किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम में सुबह 8 बजे के आसपास अधिकतम AQI 336 दर्ज किया गया है।
यहां देखें अपने इलाके का AQI
अगर सरकारी वेबसाइट aqicn.org के आंकड़ो के अनुसार सुबह 8 बजे तक दिल्ली के आनंद विहार में AQI 334 दर्ज किया गया है। रोहिणी में 335, वजीरपुर में 357, मुंडका में AQI 375 दर्ज किया गया है। सुबह 8 बजे तक आंकड़ो के हिसाब से दिल्ली के नरेला में AQI 306, बवाना में 302 और पंजाबी बाग में 277 AQI दर्ज किया गया है। वहीं नोएडा के सेक्टर 60में AQI 253 के आस पास दर्ज किया गया है। नोएडा सेक्टर 116 में AQI 211 पर था। ग्रेटर नोएचा के नॉलेज पार्क -3 में AQI 226 दर्ज हुआ।
प्रदूषण के बढ़ते स्तर के बावजूद हटाई गई लागू पाबंदियां
केंद्र सरकार के वायु गुणवत्ता आयोग ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के अंतिम चरण के तहत दिल्ली -एनसीआर में BS-4 तक डीजल से चलने वाले हल्क मोटर वाहनो और ट्रकों के राजधानी में प्रवेश करने पर लगाये गए प्रतिबंध को हटाने का निर्देश दिया। ये प्रतिबंध तीन दिन पहले लगाये गए थे।हालांकि, जीआरएपी के चरण एक से तीन के तहत उपाय लागू रहेंगे और पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सभी संबंधित एजेंसियों द्वारा लागू किये जाएंगे, उनकी निगरानी की जाएगी और समीक्षा की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि एक्यूआई का स्तर आगे ‘गंभीर’ श्रेणा में नहीं आए।