नई दिल्ली: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश (Elvish) यादव पर लगे आरोपों को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। आपको बता दें, एल्विश यादव ने खुद पर लगे तमाम आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। विदेशी लड़कियों की सप्लाई करने, रेव पार्टी कराने और प्रतिबंधित सांपों और उनका जहर इस्तेमाल करने जैसे इन सभी आरोपों को एल्विश ने झूठा बताया है।
इस मामले में एल्विश यादव समेत 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने एल्विश को फरार बताया है। इसके बाद ट्विटर पर एल्विश यादव ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह ये कहते हुए नज़र आ रहे हैं, मैं सुबह उठा और मैंने देखा कि मेरे खिलाफ देशभर में कैसी-कैसी न्यूज़ फैल रही है।
एल्विश यादव अरेस्ट हो गए। एल्विश यादव नशीले पदार्थ के साथ ऐसे पकड़े गए। ये सब मेरे खिलाफ फैल रहा है। मेरे खिलाफ जितने भी आरोप लगे हैं बेबुनियाद हैं और सभी फेक हैं। इन आरोपों में एक पर्सेंट भी सच्चाई नहीं है। मैं इस मामले में यूपी पुलिस के साथ पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हूं।
मैं यूपी पुलिस को पूरे प्रशासन को, माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को मेरी एक पर्सेंट भी इन्वॉलमेंट मिल जाती है तो मैं सारी जिम्मेदारी लेने को तैयार हूं। जो भी इल्जाम लगे हैं उनसे मेरा दूर-दूर तक कोई लेना देना नहीं है।
🙏🏻🙏🏻 pic.twitter.com/13WLDKJzYb
— Elvish Yadav (@ElvishYadav) November 3, 2023
आपको बता दें, इसी के साथ एल्विश यादव ने एक दूसरा ट्वीट भी किया है जिसमें है जिसमें वह एक लड़की के साथ सांप को हाथों में पकड़े हुए नज़र आ रहे हैं। इस पोस्ट को लेकर उन्होंने लिखा है, ये किसी म्यूजिक वीडियो का सीन है और ये 6 महीने पुराना है। इसी के साथ एल्विश यादव ने Don’t believe in everything भी लिखा है।