किससे शादी करेंगी Jaya Kishori ? Dhirendra Shastri के साथ जुड़ा था नाम.. भरे सभा में किया था प्यार का इजहार

लखनऊ: देश की जानी-मानी कथावाचक जया किशोरी किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती है। उनकी कथा सुनने के अलावा लोगो उनके निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए भी उत्सुक रहते हैं। लोग जानना चाहते हैं कि जया किशोरी की शादी किससे होगी ? जया किशोरी के प्रशंसक हमेशा इस बात को लेकर उत्सुक दिखाई देते हैं कि वो शादीशुदा हैं या नहीं? सोशल मीडिया पर उनका नाम बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र शास्त्री के साथ भी जोड़ा गया था।

धीरेंद्र शास्त्री को लेकर क्या बोली जया किशोरी

हालांकि बागेश्वर बाबा से जया किशोरी ने शादी की बातों को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने इस खबर को पूरी तरह बकवास कहा था। वहीं दूसरी तरफ लोग जानना चाहते हैं कि जया किशोरी किसको अपना हमसफर चुनेंगी। वहीं आपको बता दें, वो खुद अपने प्यार का खुलासा कर चुकी है। जी हाँ! जया किशोरी कई बार भरी सभा में अपने प्यार का इजहार कर चुकी है।

भरे मंच में किया था प्यार का इजहार

जैसा कि सभी जानते हैं, जया किशोरी भगवान श्रीकृष्ण के प्रेम में डूबी हुई हैं। इस बात को उन्होंने खुले मंच पर स्वीकार किया है। इसके अलावा वो कई बार अपनी शादी के बारे में बात कर चुकी है। उन्होंने एक दफा कहा था कि वह शादी जरूर करेंगी। हालांकि शादी को लेकर उनकी कई शर्तें हैं। उन्होंने कहा है कि अगर वो शादी करेंगी तो कोलकाता में ही करेंगी। इससे वो आसानी से अपने ससुराल से मायके जा पाएंगी। वहीं उनकी दूसरी शर्त है कि अगर शादी कोलकता से बाहर होती है तो उनके माता-पिता को उनके साथ आना होगा।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Exit mobile version