कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में क्यों हो रहा है,राहुल गांधी के जूतों का ज़िक्र

2024 के आगामी लोकसभा चुनाव को मद्देनज़र रखते हुए कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की शुरआत की है इस यात्रा का आरम्भ 7 सितंबर को कन्याकुमारी से हो चुका है यात्रा के बिते तीन दिनों में राहुल गाँधी ने कहा कि देश के अंदर जो नफरती माहौल है यह यात्रा उसे कम करने की कोशिश है। बीजेपी की विभाजनकारी नीतियों की वजह से देश के सामने जो दिक्कते आई हैं उसे खत्म करने की कोशिश इस यात्रा द्वारा की जा रही है। इन सबके बीच उनका जूता चर्चा में आ गया है। सवाल यह है कि भारत जोड़ो यात्रा के साथ अचानक जूते की चर्चा क्यों होने लगी। दरअसल भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेताओं की जूतों को लेकर अलग अलग पसंद सामने आ रही है। फोटो में देखा जा सकता है कि राहुल गांधी के पैरों में असिक्स ब्रांड के जूते हैं तो वही जयराम रमेश एडिडास के जूते पहने राहुल के साथ भारत जोड़ो यात्रा में दिखाई दिए

कांग्रेस नेताओ की पसंद अलग अलग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मजबूत नीले रंग के असिक्स ब्रांड के जूतों की जोड़ी को चुना वही महासचिव जयराम रमेश एडिडास पहने नजर आए। कन्हैया कुमार ने कहा कि उन्हें किसी विशेष जूते की जरूरत नहीं है और प्रशिक्षण के लिए पार्टी के प्रभारी संदेश सचिन राव यात्रा के पहले दिन तो नंगे पैर चले।

रोज़ाना तय करेंगे 25 किमी का रास्ता- राहुल गांधी

आपको बतादे कि राहुल गांधी एक दिन में औसतन 22-25 किमी चलने के लिए दो जोड़ी जूते लिए हुए हैं। वहीं जयराम रमेश का कहना है कि चूंकि वो इतनी लंबी दूरी तय करने जा रहे हैं लिहाजा पांच अलग-अलग ब्रांडों को पसंद किया। उन्हें एडिडास की यह जोड़ी बहुत सहज लगी। कांग्रेस के कई नेता जहां दूरी को ध्यान में रखते हुए स्पोर्ट्स शूज पहने नजर आए। वहीं कुछ ऐसे भी थे जो लंबी दूरी से बेफिक्र नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version