UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड के बारे में UCC यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड, UCC को देश में लागू करने के लिए पहला कदम उठा लिया हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की UCC क्या होता हैं, आमतोर पर किसी भी देश में दों तरह के कानून होंते हैं। 1.क्रिमिनल 2. सिविल कानून
क्या होता हैं,क्रिमिनल और सिविल कानून
क्रिमिनल कानून में चोरी,लूट,मार-पीट,हत्या जैसे आपराधिक मामलों की सुनवाई की जाती है। वहीं सिविल कानून में दों लोगों के बीच प्रॉपर्टी का विवाद हो, शादी-ब्याह और संपत्ति से जुड़ा मामला हो या पति-पत्नी के बीच कोई मसला हो ये सिविल कानून के अंदर आता हैं। आप को बता दें की मुस्लिमों में शादी और संपत्ति का बंटवारा मुस्लिम पर्सनल लॉ के जरिए होता हैं। और हिंदुओं की शादी हिंदू मैरिज एक्ट के जरिए होती हैं। इसी तरह ईसाई और सिखों के लिए भी अलग पर्सनल लॉ हैं।
क्यो सरकार इस कानुून को लागु करना चाहती
सरकार यूनिफॉर्म सिविल कोड के जरिए पर्सनल लॉ को खत्म करके सभी के लिए एक जैसा कानून बनाए जाने की मांग कर रही है। यानी भारत में रहने वाले हर एक नागरिक के लिए निजी मामलों में भी एक समान कानून हो चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो। वही भारतीय संविधान के मुताबिक भारत एक धर्म-निरपेक्ष देश है, समान नागरिक संहिता का पालन कई देशों में होता है। इन देशों में पाकिस्तान, बांग्लादेश, मलेशिया, तुर्किये, इंडोनेशिया, सूडान, मिस्र, अमेरिका, आयरलैंड, आदि शामिल हैं। इन सभी देशों में सभी धर्मों के लिए एकसमान कानून है और किसी धर्म या समुदाय विशेष के लिए अलग कानून नहीं हैं। इसलिए भारत सरकार भी देश में सभी धर्मों के लिए एकसमान कानून लाना चाहती हैं।