Pay For Twitter Blue Tick: दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद ही लिया। नीलि चिड़िया अब आजाद हो गई, Twitter की कमान संभालते ही Elon Musk ने ये ट्वीट किया। काफी विवाद के बाद आखिरकार Twitter को अरबपति Elon Musk ने खरीद लिया है। अब माना जा रहा है कि Twitter में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अब वो बड़े बदलाव क्या होंगे ये तो धीरे धीरे पता चल ही जाएगा। लेकिन अब जो चर्चा का विषय बना हुआ है वो ये कि क्या Twitter से सबका ब्लू टिक हट जाएगा? ये सवाल इसलिए क्योंकि इसको लेकर कई लोग ट्विटर पर ट्रेंड चला रहे हैं। ट्विटर पर हैशटैग #Remove_all_BlueTicks लगातार ट्रेंड हो रहा हैं।
मस्क ने अपने ट्वीट में क्या कहा
मस्क ने ट्वीट किया और लिखा, ‘वेरिफिकेशन प्रक्रिया अब पूरी तरह से बदली जा रही है,’हालांकी उन्होंने इस बारे में विस्तार से नहीं बताया कि विशेष रुप से क्या बदलेगा। एक यूजर (@johnkrausphotos) द्वारा अपने आईडी नहीं होने पर किए गए रिप्लाई के जवाब में मस्क ने प्रतिक्रिया दी थी। यूजर ने @sriramk के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा था कि @sriramk आईडी वेरिफिकेशन की कोईउम्मीद है। स्पेसफ्लाइट रॉकेट लॉन्चिंग की एक से बेहतर एक तस्वीर खींचने के बाद भी मेरे वेरिफिकेशन प्रोसेस को 4-5 बार रिजेक्ट कर दिया गया है। क्या ट्विटर को इसकी परवाह नहीं है?
ब्लू टिक के लिए क्या आपको देने होंगे पैसे?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर खाताधरक की पहचान की पुष्टि करने वाले नीले चेक मार्क के लिए शुल्क लेने के बारे में सोच रहा है। अगर इसकी मंजूरी मिल जाती है, तो यूजर्स को प्रति माह $ 4.99 का भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि , आगे ब्लू टिकट नहीं मिलेगा ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।