Thursday, November 13, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्राइम

Saket Court Firing: दिल्ली के साकेत कोर्ट में फायरिंग, वकील की ड्रेस पहनकर हमलावर कोर्ट में हुए दाखिल, चलाई ताबड़तोड़ महिला पर गोलियां

Juhi Tomer by Juhi Tomer
April 21, 2023
in क्राइम, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली में अब गुंडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली के साकेत कोर्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां खुलेआम बरसाई गई हैं। इस घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। वारदात के बाद घायल महिला को वकीलों ने तुरंत अस्पताल में भरती कराया है।
वहीं उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के शरीर में गोली लगी है।

#Delhi के साकेत कोर्ट परिसर में फायरिंग

कोर्ट परिसर में पुलिस बल मौजूद

कोर्ट परिसर में महिला को गोली मारी

महिला की हालत गंभीर, एम्स में भर्ती

वकील की ड्रेस में आए हमलावरों ने की फायरिंग@DelhiPolice @CPDelhi @DCPSouthDelhi #saketcourt #saket pic.twitter.com/YQ3RCgl1KI

— News1India (@News1IndiaTweet) April 21, 2023

बता दें कि महिला किसी केस के सिलसिलें में साकेत कोर्ट आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों में कोई मैट्रिमोनिल विवाद है। पुरानी रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई हैं। पुलिस के साकेत कोर्ट परिसर में गोलियां चलाने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।

RELATED POSTS

UP Politics: संकट में राजा भैया की फैमिली लाइफ, पत्नी भानवी से होगा तलाक, कल दिल्ली के इस कोर्ट में होगी सुनवाई

April 9, 2023

Shraddha Case Update: आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई, कोर्ट ने आरोपी को गर्म कपड़े मुहैया कराने को कहा

January 10, 2023

जानिए कैसे दिया हमलावरों ने वारदात को अंजाम

ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी वकीलों के भेष में कोर्ट परिसर में दाखिल हुए थे। इस घटना से रोहिणी कोर्ट में हत्याकांड को अंजाम दिया जाने के बाद अदालत परिसर की कड़ी सपरक्षा के जो दावे किए गए थे वो अब धव्स्त होते नजर आ रहे हैं। वीडियों में साफ दिखाया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली लगी है। जिसके बाद वह दर्द के कारण रोती-कराहती हुई दिख रही है। इसी दौरान वकील, घाटल महिला को फौरन अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं। गोली चलाने की घटना के बाद कोर्ट परिसर में सनसनी छा गई।

दिल्ली पुलिस ने अपना बयान किया जारी

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, साकेत कोर्ट में सुबह 10.30 बजे फायरिंग की घटना की सूचना मिली। घायल एम राधा नाम की महिला की उम्र 40 से अधिक है। महिला के पेट में दो तथा हाथ में एक गोली लगी है। जिसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है। आरोप है कि पीड़िता और अधिवक्ता राजेंद्र झा के खिलाफ साकेत कोर्ट में 420 का मुकदमा दर्ज था, जिसकी आज सुनवाई होनी थी। आरोपी ने 4-5 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद कैंटीन के बैक एंट्र गेट के रास्ते फरार हो गया। कानून व्यवस्था का कोई मामला नहीं है, साकेत कोर्ट में स्थिति सामान्य हैं।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नि के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर हमलावर ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार, कुल 4-5 राउं अ‍ फायरिंग की गई। वारदात के बाद आरोपी कैंटीन के पिछले लेख दरवाजे से फरार हो गया।

Tags: crime"Saket courtSaket Court Firing"Delhi
Share196Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

UP Politics: संकट में राजा भैया की फैमिली लाइफ, पत्नी भानवी से होगा तलाक, कल दिल्ली के इस कोर्ट में होगी सुनवाई

by Muskaan Rajput
April 9, 2023

कुंडा से जनसत्ता पार्टी के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ​​राजा भैया की पारिवारिक मुश्किलें बढ़ गई हैं. कुंडा विधायक...

Shraddha Case Update: आफताब की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ाई, कोर्ट ने आरोपी को गर्म कपड़े मुहैया कराने को कहा

by Web Desk
January 10, 2023

दिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड में आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिन तक बड़ी। जिसके बाद...

Shraddha Murder Case: दिल्ली पुलिस की याचिका पर होगा आफताब का नार्को टेस्ट, साकेत कोर्ट ने दी इजाजत

by Web Desk
November 16, 2022

श्रद्धा हत्याकांड मामले में रोज नई और चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं। दिल्ली पुलिस लगातार श्रद्धा के शरीर...

Kaskanj: साकेत कोर्ट के आदेश पर छापेमारी, गोदाम से मिला Escort कंपनी का नकली सामान सील, व्यापार मंडल ने किया विरोध

by Anu Kadyan
October 9, 2022

ऑटो पार्ट्स बनाने वाली एस्कॉर्ट कंपनी की शिकायत पर कासगंज में दिल्ली साकेत कोर्ट की टीम ने छापेमारी की। यह...

Next Post

Poonch Terror Attack: NIA करेगी पुंछ आतंकी हमले की जांच, दिल्ली से हुई रवाना

Amritpal की पत्नी आज जत्थेदार से करेंगी मुलाकात, सरेंडर को लेकर होगी चर्चा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version