दिल्ली में अब गुंडों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। आपको बता दें कि दिल्ली के साकेत कोर्ट से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, साकेत कोर्ट परिसर में एक महिला पर ताबड़तोड़ गोलियां खुलेआम बरसाई गई हैं। इस घटना में महिला गंभीर रुप से घायल हो गई हैं। वारदात के बाद घायल महिला को वकीलों ने तुरंत अस्पताल में भरती कराया है।
वहीं उसका इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला के शरीर में गोली लगी है।
बता दें कि महिला किसी केस के सिलसिलें में साकेत कोर्ट आई थी। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों में कोई मैट्रिमोनिल विवाद है। पुरानी रंजिश के चलते महिला को गोली मारी गई हैं। पुलिस के साकेत कोर्ट परिसर में गोलियां चलाने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है।
जानिए कैसे दिया हमलावरों ने वारदात को अंजाम
ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी वकीलों के भेष में कोर्ट परिसर में दाखिल हुए थे। इस घटना से रोहिणी कोर्ट में हत्याकांड को अंजाम दिया जाने के बाद अदालत परिसर की कड़ी सपरक्षा के जो दावे किए गए थे वो अब धव्स्त होते नजर आ रहे हैं। वीडियों में साफ दिखाया जा रहा है कि महिला के पेट में गोली लगी है। जिसके बाद वह दर्द के कारण रोती-कराहती हुई दिख रही है। इसी दौरान वकील, घाटल महिला को फौरन अस्पताल ले जाते हुए दिख रहे हैं। गोली चलाने की घटना के बाद कोर्ट परिसर में सनसनी छा गई।
दिल्ली पुलिस ने अपना बयान किया जारी
बता दें कि दिल्ली पुलिस ने घटना पर बयान जारी करते हुए कहा, साकेत कोर्ट में सुबह 10.30 बजे फायरिंग की घटना की सूचना मिली। घायल एम राधा नाम की महिला की उम्र 40 से अधिक है। महिला के पेट में दो तथा हाथ में एक गोली लगी है। जिसे मैक्स साकेत अस्पताल ले जाया गया है। आरोपी की पहचान हो गई है। आरोप है कि पीड़िता और अधिवक्ता राजेंद्र झा के खिलाफ साकेत कोर्ट में 420 का मुकदमा दर्ज था, जिसकी आज सुनवाई होनी थी। आरोपी ने 4-5 राउंड फायरिंग की। जिसके बाद कैंटीन के बैक एंट्र गेट के रास्ते फरार हो गया। कानून व्यवस्था का कोई मामला नहीं है, साकेत कोर्ट में स्थिति सामान्य हैं।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नि के बीच कोर्ट में केस चल रहा था। पीड़ित महिला आज केस में गवाही देने कोर्ट आई थी। आरोप है कि तभी वहां वकील की ड्रेस में आकर हमलावर ने लॉयर्स ब्लॉक के पास उस पर फायरिंग कर दी। एक प्रत्यक्षदर्शी रणजीत सिंह दलाल के अनुसार, कुल 4-5 राउं अ फायरिंग की गई। वारदात के बाद आरोपी कैंटीन के पिछले लेख दरवाजे से फरार हो गया।