विमेंस प्रीमियर लीग को लेकर ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई में हुआ। WPL के पहले संस्करण का आयोजन इस साल चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। IPL की तरह पहली बार होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। पहली विमेंन ऑक्शन की शुरुआत स्मृति मंधाना के नाम से हुई। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीद लिया। वह इस ऑक्शन की सबसे महंगी खिलाड़ी भी बनीं। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर 3.20 करोड़ रुपए में Gujarat Giants से जुड़ीं वही इंग्लैंड की ऑलराउंडर नेटली सीवर ब्रंट भी 3.20 करोड़ की बोली के साथ Mumbai Indians से जुड़ीं।
इनको खरीदने में पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए। आखिर में दिल्ली के पर्स में 35 लाख, गुजरात के पर्स में पांच लाख और बैंगलोर के पर्स में 10 लाख रुपये रह गए। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा।
160 से ज्यादा विदेशी खिलाड़ी इस नीलामी में उतरी थीं, उनमें से 30 खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। वहीं, 250 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी ऑक्शन में उतरी थीं। इनमें से 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। ऑक्शन में 20 खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने एक करोड़ या उससे ज्यादा की राशि लुटाई। इनमें से चार खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने दो करोड़ से तीन करोड़ के बीच और तीन खिलाड़ियों को तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि में खरीदा। स्मृति मंधाना (RCB) ऑक्शन में सबसे महंगी बिकीं। उन पर 3.40 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। भारत की दीप्ति शर्मा पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। इन पर फ्रेंचाइजी ने सबसे ज्यादा बोली लगाई।
WPL का पहला मुकाबला 4 मार्च को D Y Patil स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में गुजरात Giants और मुंबई इंडियंस आमने सामने आएंगे। भारत के क्रिकेट प्रेमियों को एक दिलचस्प मैच की उम्मीद होगी…. अब देखना ये होगा की क्या women’s क्रिकेट अपनी अपेक्षा पर कड़ी उतरेगी
ऐसी और इन्फोर्मटिवे वीडियोस के लिए हमारे चैनल News 1 India Sports को लाइक करें और सब्सक्राइब करें