टीवी इंडस्ट्री में कब क्या हो जाए कोई नहीं कह सकता। और अगर रिश्तो की बात करे तो टीवी इंडस्ट्री या बॉलीवुड में रिश्तो की शायद कोई जगह ही नहीं है.इस इंडस्ट्री में रिश्ते तो बनते हैं पर वो ज्यादा चल ही नहीं पाते। यहाँ शादी तोडना या तलाक लेना कोई बड़ी बात नहीं हैं। इस इंडस्ट्री में आये दिन तलाक की खबरे आती रहती हैं।आज एक और बड़ी खबर सामने आयी हैं। कि पंजाबी सिंगर यो यो हनी सिंह और पत्नी शालिनी तलवार का तलाक हो गया है। हनी सिंह और शालिनी तलवार 17 साल तक डेट करने के बाद 23 जनवरी 2011 को शादी के बंधन में बंध गए थे. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे यहाँ तक एक ही स्कूल में पढ़े थे।
दूसरी महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध
अब उनकी पत्नी ने शादी के 10 साल बाद हनी सिंह के खिलाफ डॉमेस्टिक वायलेंस का केस फाइल कर दिया हैं। यहाँ तक शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर आरोप लगाए हैं कि वो इंटरनेशनल टूर पर जाने के बहाने से दूसरी महिलाओं के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाते हैं। शालिनी ने कहा कि उनके पति ने उनके साथ जानवरों जैसा बर्ताव किया और अब वह हनी सिंह से अलग होना चाहती हैं। दिल्ली के साकेत डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के फैमिली कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई की है। वहा शालिनी ने कहा था कि उन्होंने इस शादी को 10 साल दिए और बदले में उन्हें सिर्फ फिजिकली और मेंटली टॉर्चर किया।इसी के साथ शालिनी ने याचिका दायर करते हुए 10 करोड़ रुपए की एलमिनी की भी मांग की थी।
आरोपों को मानने से इंकार
कोर्ट ने सिंगर हनी सिंह और शालिनी तलवार के बीच काउंटर-एलिगेशन के बाद मामला सेटल किया। जिसके बाद 1 करोड़ की एलिमनी पर समझौता हुआ है। बताया जा रहा है कि इस मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च 2023 को होगी। शालिनी के आरोप लगाने के बाद हनी सिंह ने 6 अगस्त को सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने इन सारे आरोपों को मानने से इंकार किया था। हनी सिंह ने नोट में लिखा था कि यह बड़े दुख की बात है कि मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की वजह से मैं बहुत परेशान हूं। मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निंदनीय हैं और बस मुझे परेशान करने के लिए ऐसा किया गया है।
इसे भी देखिये :- बॉलीवुड का विरोध करने पर पुलिस ने की बजरंग दल कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई, पुलिस ने दिया साथ रणबीर-आलिया का