Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » अद्भुत कहानियां » Business News : कौन है जिसने छोटी उम्र में संभाला कारोबार की डोर टर्नओवर 8,000 करोड़ पहुंचा, कर दिया कमाल

Business News : कौन है जिसने छोटी उम्र में संभाला कारोबार की डोर टर्नओवर 8,000 करोड़ पहुंचा, कर दिया कमाल

नाडिया चौहान ने पारले एग्रो के 300 करोड़ रुपये के बिजनेस को बढ़ाकर 8,000 करोड़ रुपये कर दिया। उन्होंने फ्रूटी, एप्पी फिज और बेली वाटर जैसे ब्रांड्स को नया रूप दिया, जिससे कंपनी भारत की बड़ी एफएमसीजी कंपनियों में शामिल हो गई।

by SYED BUSHRA
30/12/2024
nadia chauhan

Nadia Chauhan success story : जब आप फ्रूटी, एप्पी, और बेली वाटर का नाम सुनते हैं, तो एक ताजगी का एहसास होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन प्रोडक्ट्स को इतने बड़े स्तर पर पहचान दिलाने के पीछे नाडिया चौहान का नाम है उन्होंने अपने पिता द्वारा शुरू किए गए 300 करोड़ रुपये के कारोबार को 8,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर तक पहुंचा दिया। उनकी यह कहानी मेहनत, काबिलियत, और इनोवेशन की मिसाल है।

पारले एग्रो की शुरुआत

पारले एग्रो कंपनी की स्थापना 1985 में हुई थी। इसी साल नाडिया चौहान का जन्म भी हुआ। उनके पिता प्रकाश चौहान ने इस कंपनी को खड़ा किया था। नाडिया के बचपन से ही कंपनी का कारोबार धीरे धीरे बढ़ रहा था। जब नाडिया 17 साल की हुईं, तब कंपनी का टर्नओवर 300 करोड़ रुपये था।

पढ़ाई के साथ बिजनेस में रुचि

नाडिया ने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने बिजनेस और मार्केटिंग की पढ़ाई की। कॉलेज के दिनों से ही उनका रुझान पारले एग्रो के कारोबार की ओर बढ़ने लगा। 2003 में अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने कंपनी में पूरी तरह से काम शुरू किया। उन्होंने पहले कंपनी को समझा और फिर उसकी विस्तार योजना पर ध्यान केंद्रित किया।

RELATED NEWS

No Content Available

17 की उम्र में पहली चुनौती

सिर्फ 17 साल की उम्र में नाडिया ने कंपनी का अहम जिम्मा संभाला। उस वक्त फ्रूटी ब्रांड कई चुनौतियों का सामना कर रहा था। नाडिया ने फ्रूटी को दोबारा बाजार में स्थापित करने के लिए Why Grow Up टैगलाइन वाला एक इनोवेटिव कैंपेन शुरू किया। इस आइडिया ने ब्रांड को नई पहचान दिलाई और फ्रूटी फिर से लोकप्रिय हो गया।

कारोबार का लगातार विस्तार

नाडिया ने 2005 में एप्पी फिज को लॉन्च किया, जो जल्द ही एक हिट ब्रांड बन गया। उन्होंने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर ध्यान दिया। 2017 तक कंपनी का टर्नओवर 4,200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। 2022/2023 में यह बढ़कर 8,000 करोड़ रुपये हो गया।

बेली वाटर का जलवा

नाडिया ने बेली वाटर को भी एक बड़ा ब्रांड बनाया, जिसने बिस्लेरी और किन्ली जैसी कंपनियों को कड़ी टक्कर दी। उनके नेतृत्व में पारले एग्रो भारत की सबसे तेजी से बढ़ती एफएमसीजी कंपनियों में शामिल हो गई।

अंतरराष्ट्रीय पहचान

नाडिया ने पारले एग्रो को भारत तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे एक ग्लोबल पहचान देने की योजना बनाई। उनकी मेहनत से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली। 2018 में उन्हें फॉर्च्यून इंडिया की 40 अंडर 40 लिस्ट में जगह मिली। साथ ही, फोर्ब्स एशिया की पावर बिजनेस वुमन लिस्ट में भी उनका नाम शामिल हुआ।

पर्सनल लाइफ और जिम्मेदारी

नाडिया चौहान आज पारले एग्रो की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर हैं। वे एक सफल बिजनेसवुमन होने के साथ ही अपने परिवार के लिए भी पूरी तरह समर्पित हैं। उनके पति राधे श्याम दीक्षित एक बिजनेसमैन हैं और उनके दो बच्चे भी हैं।

पर्यावरण के प्रति जागरूकता

नाडिया ने कंपनी को पर्यावरण के अनुकूल बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे को कम करने और ईको फ्रेंडली प्रथाओं को अपनाने के लिए कई कदम उठाए। उनका लक्ष्य पारले एग्रो को एक अरब डॉलर की वैश्विक कंपनी बनाना है, जो अपनी भारतीय जड़ों से जुड़ी रहे। उनके कैलीबर को देखते हुए यह ज्यादा मुश्किल काम नहीं लगता है भविष्य में वह बहुत तरक्की करें हम ऐसी कामना करते हैं।

Related Posts

No Content Available
Next Post
1924 में अंग्रेजों ने बनाई ‘स्पेशल 10 सुपरकॉप’, भारत में पहली बार इस शख्स का किया एनकाउंटर

1924 में अंग्रेजों ने बनाई ‘स्पेशल 10 सुपरकॉप’, भारत में पहली बार इस शख्स का किया एनकाउंटर

Money saving rule: नये साल में बस पैसे कमाए ही नहीं बचाए भी, कुछ आसान से टिप्स को अपनाए

Money saving rule: नये साल में बस पैसे कमाए ही नहीं बचाए भी, कुछ आसान से टिप्स को अपनाए

police uniform importance

Police uniform Importance: पुलिस की वर्दी में यह रस्सी जैसी चीज क्या काम करती है?जानिए इसके पीछे की हकीकत

POPULAR POST

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026

LATEST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

Diljit Concert : दिल्ली की बारिश भी नहीं रोक पाई फैंस का जोश, लंदन से पहुंची प्रशंसक… आधी रात तक चली मेट्रो

October 30, 2026
Delhi Mongolpuri Factory Fire

Delhi Fire : मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत! बेसमेंट से उठीं लपटों में छह मजदूर फंसे

October 30, 2026
Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Sanjay Gupta Death: ‘कांटे’ और ‘काबिल’ के निर्देशक संजय गुप्ता का निधन, 57 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

October 30, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

Uttarakhand news :पांचों थे जिगरी दोस्त, साथ निकले थे बद्रीनाथ दर्शन को… हेलिकॉप्टर क्रैश ने उजाड़ दिए 6 परिवार, जानिए कौन थे मृतक

October 30, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India