Sunday, June 14, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update :दिल्ली-एनसीआर में सूरज की तपिश या फिर होगी बारिश, जानिए आज के मौसम हाल

देशभर में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश के बाद अब सूरज आग उगलने वाला है, वहीं उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश व तूफान का अलर्ट जारी हुआ है।

by SYED BUSHRA
September 11, 2025
in मौसम
UP Weather Update 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi NCR Weather Update 11 September 2025:सितंबर का महीना शुरू होते ही देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। कहीं लगातार बारिश से भूस्खलन और जान-माल का नुकसान हो रहा है, तो कहीं सूरज की तपिश ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 सितंबर 2025 तक का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई राज्यों में बारिश और गर्मी दोनों के ही अलर्ट जारी किए हैं।

दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी लौटेगी

लगातार हुई झमाझम बारिश से दिल्लीवासियों को जहां राहत मिली थी, वहीं अब मौसम अचानक पलटी मारने वाला है। विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और सूरज एक बार फिर आग उगलने को तैयार है। 11 सितंबर को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कुतुब मीनार, पूसा, दिल्ली विश्वविद्यालय और चांदनी चौक समेत कई जगहों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर क्षेत्रों में भी पारा चढ़ने और गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

RELATED NEWS

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

May 29, 2026
Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

May 19, 2026

उत्तराखंड और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी बढ़ने के बीच उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बारिश का कहर जारी रहेगा। अगस्त बीत चुका है लेकिन पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दिनों पश्चिमी यूपी के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया था। वहीं, अब मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश, तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने अन्य राज्यों के लिए भी पूर्वानुमान जारी किया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है। ओडिशा में 11 सितंबर को, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में 12 से 16 सितंबर तक, जबकि असम और मेघालय में 13 से 16 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

इस तरह, एक ओर दिल्ली-एनसीआर के लोग गर्मी से जूझेंगे तो दूसरी ओर उत्तराखंड, यूपी और पूर्वोत्तर राज्यों में झमाझम बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ाएगी।

Tags: delhi ncr weatherIMD alert
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

IMD का बड़ा अलर्ट: यूपी समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी

by SYED BUSHRA
May 29, 2026

IMD Storm Rain Alert: मॉनसून अभी पूरे देश में पूरी तरह सक्रिय भी नहीं हुआ है, लेकिन भारत मौसम विज्ञान...

Heatwave in India

आसमान से बरसेगी आग! लू और गर्म रातों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट

by SYED BUSHRA
May 19, 2026

India Heatwave Alert 2026:देशभर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को सूरज की तपिश ने आधे...

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

Weather update:उत्तर भारत में फिर बढ़ी ठंड, बारिश और शीतलहर से बदला मौसम का मिजाज

by SYED BUSHRA
January 24, 2026

Weather update:दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ...

Delhi NCR का बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड , प्रदूषण से राहत की उम्मीद

Delhi NCR का बदला मौसम, बारिश और तेज हवाओं से बढ़ी ठंड , प्रदूषण से राहत की उम्मीद

by SYED BUSHRA
January 23, 2026

Delhi NCR Weather Update:वसंत पंचमी के दिन दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अचानक करवट ले ली। शुक्रवार सुबह से ही तेज...

Delhi Fog Alert Train Delay

Delhi Fog Alert: दिल्ली-एनसीआर में कोहरे का असर,रेल सेवाएं प्रभावित, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

by SYED BUSHRA
January 9, 2026

Delhi Fog Alert :दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में इन दिनों घना कोहरा छाया हुआ है। इसका सीधा...

Next Post
Jivitputrika Vrat

Jitiya Vrat 2025: पूजा के बाद धागे का क्या करना चाहिए, जानिए इससे जुड़े नियम

CM Yogi UP

UP में बेटियों की शादी पर अब मिलेगा 1 लाख रुपये का सहारा, योगी सरकार का बड़ा फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist