रविवार, अक्टूबर 25, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Weather Update :बंगाल की खाड़ी के निम्न दबाव से बदलेगा मौसम, 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर प्रदेश में गर्मी और उमस से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के प्रभाव से 28 से 31 जुलाई तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 26, 2026
in मौसम
UP Weather, Heavy Rain Alert, IMD Forecast

UP Weather Update :उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण दिनभर लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रविवार को भी सुबह से तेज धूप रही और दोपहर तक तापमान में लगातार बढ़ोतरी होती रही। रात के समय भी उमस कम नहीं हुई, जिससे पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हुए। मौसम विभाग के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक 38 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर अब उत्तर प्रदेश के मौसम पर दिखाई देने लगा है। इसके चलते अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में भारी बारिश का संकेत दिया है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

RELATED NEWS

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

सितम्बर 26, 2026
Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

सितम्बर 26, 2026

यूपी में मूसलाधार बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 28 से 31 जुलाई तक भारी से मूसलाधार बारिश हो सकती है। 28 से 30 जुलाई के बीच बारिश का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि तीन दिनों तक होने वाली यह बारिश मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल देगी और तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आएगी।

मेरठ में इस जुलाई अब तक 491.7 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो वर्ष 2018 के 544.4 मिमी के रिकॉर्ड से केवल 52.7 मिमी कम है। यदि अनुमान के अनुसार बारिश होती है तो इस बार पिछले डेढ़ दशक का रिकॉर्ड टूट सकता है। रविवार को मेरठ का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 73 रहा।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, बरेली, कासगंज, सहारनपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, सीतापुर, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, मऊ, आजमगढ़, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर और बस्ती में आज और कल झमाझम बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं लखीमपुर खीरी और बहराइच में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को मिलेगी राहत, लेकिन सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। गरज-चमक और तेज बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। यदि अनुमान के अनुसार बारिश होती है, तो प्रदेश में लंबे समय से बनी गर्मी और उमस से राहत मिलेगी तथा मौसम सुहावना हो जाएगा।

Tags: Heavy Rain AlertIMD Forecastup weather

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

UP Weather : यूपी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, लखनऊ में कई जिलों में फसलों को हुआ नुकसान

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

UP Weather Update: मानसून की गतिविधियां तेज होने के बाद उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश दर्ज की...

Uttar Pradesh Heavy Rain

Rain Alert : यूपी में 13 मौतों से बिगड़े हालात, 5 मकान गिरे, 25 गुना ज्यादा बारिश, 46 घंटे से आफत बन बरस रहा पानी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Uttar Pradesh Heavy Rain:उत्तर प्रदेश में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम ने अचानक करवट ली है। कई इलाकों में...

UP Weather Alert

UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD)...

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

UP Weather: भीषण उमस और गर्मी से परेशान उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द राहत मिल सकती है। मौसम में...

Weather Update 22 September 2026

Weather Update: 13 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, यूपी समेत इन राज्यों में बदलेगा मौसम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 21, 2026

Weather Update:देश के कई राज्यों में मानसून की वापसी शुरू हो चुकी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD)...

Next Post
Nandan Nilekani NTA Reform

NTA सुधार के लिए मोदी सरकार का बड़ा दांव, कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके नंदन नीलेकणी को मिली अहम जिम्मेदारी

Big Twist: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की Inside Story, खुफिया रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में कैसे बदला पूरा खेल

Big Twist: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की Inside Story, खुफिया रिपोर्ट के बाद 24 घंटे में कैसे बदला पूरा खेल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India