गुरूवार, सितम्बर 10, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Weather Alert: यूपी में मानसून फिर एक्टिव, 8 जिलों में ऑरेंज और 24 में येलो अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय होने से 1 और 2 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने भारी से अति भारी बारिश, आंधी, मेघगर्जन और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है।

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026
in मौसम
Uttar Pradesh Monsoon Weather Alert
Share on FacebookShare on Twitter

Monsoon Weather Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसमी सिस्टम और मानसूनी ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 1 और 2 अगस्त तक यूपी के कई हिस्सों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की भी संभावना है। इस दौरान लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

आठ जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा और मुरादाबाद समेत आसपास के क्षेत्रों में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, झांसी और ललितपुर समेत आसपास के इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।

RELATED NEWS

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सितम्बर 6, 2026
Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

सितम्बर 5, 2026

बिजली गिरने का खतरा

करीब 50 शहरों में बारिश के साथ मेघगर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कई इलाकों में बिजली कड़कने और गिरने का भी खतरा जताया गया है। बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, कानपुर, उन्नाव, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, आगरा, बरेली, शाहजहांपुर और झांसी समेत कई जिलों में वज्रपात को लेकर चेतावनी दी गई है। ऐसे में खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।

लखनऊ में बारिश

राजधानी लखनऊ में मंगलवार को दिनभर काले बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इससे पहले सोमवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा शहरों में बारिश हुई। कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। डीएम ऑफिस परिसर में घुटनों तक पानी भर गया, जबकि ऑफिसर्स कॉलोनी भी जलभराव की चपेट में आ गई। बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क भी प्रभावित हुआ।

तापमान में गिरावट

मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के मुताबिक, 28 जुलाई से 2 अगस्त के बीच पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। वहीं 28 से 30 जुलाई के बीच कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है। अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। हालांकि, बारिश के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 25 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। 1 जून से 27 जुलाई तक 243.4 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य तौर पर 322.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी।

Tags: heavy rainmonsoon alertup weather
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Weather Today

UP Weather Today: कमजोर पड़ा मानसून, 50 जिलों में बारिश धीमी; इन 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2026

UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता एक बार फिर कमजोर पड़ने लगी है। प्रदेश के करीब 50 जिलों...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: लखनऊ में बारिश का बदलेगा मिजाज, पश्चिमी यूपी में भारी बारिश का असर जारी, पूर्वांचल में भी बढ़ेगी गतिविधि

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से जारी बारिश अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ने के संकेत दे रही...

harkhand Lightning Deaths

UP Weather Today: यूपी में तीन दिन और बारिश के आसार, गिरते तापमान से गर्मी से मिली राहत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

 UP Weather Today:उत्तर प्रदेश में मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। गुरुवार को सुबह हल्की धूप निकलने के बाद...

IMD Weather Alert 3 September

Monsoon Alert: सितंबर में किन राज्यों में होगी आफत की बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट, समुद्र से दूर रहें मछुआरे

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

IMD Weather Alert :देशभर में मानसून की सक्रियता के बीच बारिश का दौर और तेज होने वाला है। भारतीय मौसम...

UP August Rainfall Record

यूपी में अगस्त की बारिश ने बनाया नया रिकॉर्ड, प्रयागराज-बांदा में 125 साल का टूटा आंकड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP August Rainfall Record:उत्तर प्रदेश में अगस्त माह के दौरान हुई बारिश ने कई पुराने रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिए हैं।...

Next Post
PM Modi Facebook Video Removed

Meta Statement: मोदी के NEET वाला वीडियो हटाने पर मेटा ने क्या दी सफाई, मांगी माफी, पोस्ट फिर किया बहाल

One Officer One Government Car Rule

Government Cars: अब एक अधिकारी को मिलेगी सिर्फ एक सरकारी गाड़ी, निजी इस्तेमाल पर भी लगी रोक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In