Site icon News1India

Delhi में बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल में ओलावृष्टि की चेतावनी, ओडिशा-पश्चिम बंगाल में हीटवेव का खतरा

Delhi

Delhi weather alert: देश के विभिन्न इलाकों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। जून की शुरुआत के साथ ही राजधानी Delhi समेत उत्तर भारत में बारिश और आंधी का दौर शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने 4 और 5 जून को दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि और पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। दूसरी ओर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लू चलने की आशंका जताई गई है। पूर्वोत्तर राज्यों में मूसलधार बारिश के आसार हैं जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में उमस भरी गर्मी का असर बना रहेगा।

Delhi-एनसीआर में दो दिन येलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, Delhi और आसपास के इलाकों में 4 और 5 जून को तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। राजधानी में इन दिनों नमी भरा मौसम बना हुआ है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इस बार जून की शुरुआत ही आंधी और बारिश के साथ हुई है।

हिमाचल में ओले, पहाड़ों में भारी बारिश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं। खासतौर पर हिमाचल के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। राजस्थान में भी धूल भरी आंधी चल सकती है।

पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत — खासकर असम, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और मणिपुर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मूसलधार बारिश हो सकती है। बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में भी 4 जून को बारिश की चेतावनी दी गई है।

ओडिशा और बंगाल में हीटवेव का कहर

4 से 6 जून के बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान तापमान 44-45 डिग्री तक पहुंच सकता है। आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में उमस भरी गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा

उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट के बाद पुनः 4-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं पूर्वी भारत में हल्की बढ़ोतरी जारी रहेगी। देश के अन्य हिस्सों में मौसम फिलहाल स्थिर बना रहेगा।

PBKS vs RCB Final: ‘ई साला कप नामदे’ का कमाल, PBKS को चितकर RCB ने जीता IPL 2025 का खिताब

Exit mobile version