Site icon News1India

कानपुर में फिल्मी स्टाइल में पुलिस थाने में हुई शादी, पुलिस अधिकारियों ने दूल्हा-दुल्हन को दिया आर्शीवाद…

kanpur marriage

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में मंगलपुर थाना में फिल्मी स्टाइल में प्रेमी जोड़े ने शादी कर ली। दरअसल प्रेमी जोड़े ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर लिया था। लेकिन दोनों के परिजन इस विवाह को मानने से इनकार कर रहे थे, दोनों की शादी के खिलाफ थे। ऐसे में प्रेमी जोड़े ने मंगपुर थाना परिसर में बने शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में भगवान को साक्षी मानकर शादी कर  लिया।

आपकों बता दें कि दोनों ने आठ महीने पहले कोर्ट मैरिज कर ली थी। परिजनों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी। कुछ समय पहल छुट्टी पर आए फौजी ने अपने माता-पिता और लड़की के परिजनों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा।  दोनों परिवार ने इसका कड़ा विरोध किया तो फौजी कोर्ट मैरिज के कागज लेकर लड़की के साथ थाने पहुंचा। वहां पुलिस ने दोनों परिवारों को बुलाकर समझाया, तब वह राजी हुए इसके बाद थाने में ही रस्में पूरी हुईं।

ये भी पढ़ें :- Ranbir Kapoor के फैंस का इंतजार हुआ खत्म, Animal का धांसू टीजर हुआ रिलीज

थाने पहुंचे प्रेमी जोड़े ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बालिग हैं और कोर्ट मैरिज कर चुके हैं, लेकिन दोनों के परिवार इस शादी के बेहद खिलाफ हैं। पुलिस ने उनकी पूरी बात सुनी फिर दोनों के परिवार थाने में बुलाए गए। दोनों के परिवारों को शादी के लिए राजी करवाया और शादी करवाई।

प्रेमी युवक पवन फौज में नौकरी करते हैं। छुट्टी आने पर वह पड़ोस के गांव में रहने वाले दोस्त से मिलने उसके घर जाया करते थे, तभी पवन की दोस्ती प्रियंका नामक की युवती से हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। आठ महीने पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद पवन ड्यूटी पर चला गया। ड्यूटी से वापस लौटते ही दोनों परिवार को शादी का प्रस्ताव दिया।

कानपूर देहात के झींझक के रहने वाले सेना के जवान पवन पाल का अपना प्यार मिल ही गया। थाने में ही शिव मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को माला डालकर सात जन्मों तक साथ निभाने देने का वादा किया। वहीं, फौजी प्रेमी ने मांग में सिंदूर भरकर शादी का वचन निभाया। वरमाला पड़ते ही दोनों पक्ष के परिजनों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।

Exit mobile version