बुधवार, जुलाई 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

UP News: किन्नर कागज और उसके भाई का बेरहमी से किया मर्डर, जानें दोनों की मौत की क्या है असल वजह

हनुमंत बिहार थानाक्षेत्र स्थित किन्नर काजल (25) और गोद लिए 12 साल के भाई देव की बेरहमी से आरोपियों ने मर्डर कर दिया। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में पड़े मिले।

by Vinod
अगस्त 10, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां के हनुमंत बिहार थानाक्षेत्र स्थित किन्नर काजल (25) और गोद लिए 12 साल के भाई देव की बेरहमी से आरोपियों ने मर्डर कर दिया। दोनों के शव शनिवार देर रात बंद कमरे में पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया तो किन्नर का शव बेड के अंदर मिला, जबकि भाई का शव बाहर पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि दोनों की हत्या चार-पांच दिन पहले की गई है। कमरे में अलमारियां खुली और सामान बिखरा हुआ मिला।

कानपुर के हनुमंत बिहार थानाक्षेत्र स्थित योगेंद्र विहार में पूर्व सैनिक अभिमन्यू सिंह के घर पर मैनपुरी के किशनी इलाके में रहने वाली किन्नर काजल और गोद लिए भाई देव रहते थे। दोनों करीब एक माह पहले अभिमन्यू के मकान पर रहने के लिए आए थे। घर के अन्य कमरे पर देविका किन्नर भी रहती है। काजल की मां गुड्डी चार दिन से लगातार उसे फोन कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीब नहीं हो रहा था। ऐसे में गुड्डी शनिवार शाम करीब सात बजे उसके घर आ गईं। दरवाजे पर ताला लटका था। गुड्डी ने बेटे देव को फोन किया तो उसके मोबाइल की घंटी कमरे के अंदर बजने लगी।

RELATED NEWS

Kanpur News: 11 लुटेरे पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, जानिए कैसे वारदातों को देते थे अंजाम

Kanpur News: 11 लुटेरे पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, जानिए कैसे वारदातों को देते थे अंजाम

जुलाई 15, 2025
UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

अप्रैल 13, 2025

देव के फोन की घंटी सुनकर गुड्डी को शक हुआ तो उसने मकान के केयर टेकर पप्पू को बुलाया। पप्पू ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। हनुमान विहार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दरवाजा जैसे ही खोला तो बदबू फैल गई। अंदर जाकर देखा तो देव का शव बेड के किनारे और काजल का शव बेड के अंदर था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत जुटाए। कमरे में सामान अस्त-व्यस्त और अलमारियां खुली पड़ीं थीं। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस ने घर की जांच की तो काजल का मोबाइल गायब मिला। घर में रखे कुछ और सामान का पता नहीं चल रहा है।

पुलिस ने काजल की मां गुड्डी से तहरीर देने के लिए कहा है। गुड्डी की तहरीर पर पुलिस ने मुकमदा दर्ज करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी को खंगाला। हत्याकांड को लेकर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वारदात को काजल के किसी नजदीकी ने अंजाम दिया है। आशंका है कि लूट के बाद उसने हत्या कर दोनों के शवों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। कमरे के अंदर से कुछ सामान भी गायब है। घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई गई है। जल्द ही दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ऑपरेशन चलाए हुए है।

पुलिस के मुताबिक, काजल और उसका भाई आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ डांस कर जीवन यापन कर रहे थे। आर्केस्ट्रा पार्टी के साथ दोनों शादी और अन्य आयोजनों में जाया करते थे। साथ के कमरे में रहने वाली देविका (किन्नर) ने दो युवकों पर शक जताया है। दोनों का अक्सर उसके कमरे में आना जाना रहता था। वहीं, जांच में यह बात भी सामने आई कि किन्नर काजल और उसके भाई की हत्या के बाद पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। प्राथमिक जांच में पता चला है कि किन्नर के कमरे के लिए जाने वाला गलियारा गीला था। किरायेदार इस संबंध में कुछ नहीं बता सके। पुलिस जांच कर रही है कि गलियारे की धुलाई किसने की।

हनुमंत विहार थानाक्षेत्र का योगेंद्र विहार इलाका घनी आबादी वाला क्षेत्र है। डबल मर्डर की जानकारी हुई तो पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होते ही घर के बाहर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से घर में आने-जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी जुटाई। किन्नर की मां ने एक व्यक्ति पर शक जाहिर किया है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लग गई हैं। पुलिस किन्नर देविका के साथ पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कई युवकों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस का दावा है कि वह हत्याकांड के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही पूरी वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस ने मकान मालिक के साथ भी पूछताछ की है।

 

Tags: Double murder in KanpurKanpur Policemurder of eunuch and her brothermurder of eunuch Kajal
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Kanpur News: 11 लुटेरे पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, जानिए कैसे वारदातों को देते थे अंजाम

Kanpur News: 11 लुटेरे पुलिसकर्मी किए गए सस्पेंड, जानिए कैसे वारदातों को देते थे अंजाम

by Vinod
जुलाई 15, 2025

कानपुर। यूपी के कानपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अलीगढ़ निवासी पशु व्यापारी से शनिवार को पुलिसर्मियों...

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

by Vinod
अप्रैल 13, 2025

कानपुर। कल्याणपुर थाने में एक अजब-गजब का मामला सामने आया। यहां पहली बार न कोई एफआईआर दर्ज की गई और...

जानिए युवक ने क्यों दी 10 कुत्तों की ‘बलि’, हत्या के बाद कातिल ने ‘बेजुबानों’ की कब्र पर चढ़ाए फूल और बिस्किट

जानिए युवक ने क्यों दी 10 कुत्तों की ‘बलि’, हत्या के बाद कातिल ने ‘बेजुबानों’ की कब्र पर चढ़ाए फूल और बिस्किट

by Vinod
फ़रवरी 22, 2025

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। किदवईनगरी थाना़क्षेत्र स्थित एक सनकी ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में 10 कुत्तों का बेरहमी से कत्ल कर...

Kanpur News: दरोगा की पत्नी बनी ‘लुटेरी दुल्हन’, घर का ताला तोड़कर लूट ले गई मोटी रकम, CCTV में कैद हुई ‘विलेन’

Kanpur News: दरोगा की पत्नी बनी ‘लुटेरी दुल्हन’, घर का ताला तोड़कर लूट ले गई मोटी रकम, CCTV में कैद हुई ‘विलेन’

by Vinod
जनवरी 14, 2025

कनपुर ऑनलाइन डेस्क। ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा की पत्नी लुटेरी दुल्हन निकली। शातिर महिला ने दरोगा के बुलंदशहर स्थित...

बदमाशों ने दिनदहाड़े कानपुर की श्रेया सिंह को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड के बाद इलाके के लोग खौफजदा

बदमाशों ने दिनदहाड़े कानपुर की श्रेया सिंह को गोलियों से भून डाला, हत्याकांड के बाद इलाके के लोग खौफजदा

by Digital Desk
दिसम्बर 7, 2024

कानपुर। बिधनू थानाक्षेत्र स्थित शुक्रवार को सनसनीखेज वारदात से सनसनी मच गई। यहां अपने बाबा की दुकान के बाहर पर...

Next Post
Tata Motors

टाटा मोटर्स का सुरक्षा संकल्प, दुर्गालाइन की महिलाओं ने ट्रक चालकों के लिए बनाई राखियां 

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist