शुक्रवार, अक्टूबर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: न FIR और न Court थाने में हुआ बकरी का दूध पिलाकर जज्मेंट, मिली असली मां तो उछल-कूद करने लगा मेमना

कानपुर के कल्याणपुर थाने में अजब-गजब का मामना सामने आया, जिसे इंस्पेक्टर ने भी अजग-गजब तरीके से साल्व कर सबका दिल जीत लिया।

by Vinod
अप्रैल 13, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर। कल्याणपुर थाने में एक अजब-गजब का मामला सामने आया। यहां पहली बार न कोई एफआईआर दर्ज की गई और न ही चार्जशीट। कोर्ट के बजाए थाना परिसर में कुछ अलग ढंग से जज्मेंट हुआ। दरअसल, दो बकरी, दो मालनिक और एक मेमने को लेकर लोग समाधान दिवस के दौरान थाने पहुंचे। बकरी की मालकिन मेमने पर दावा कर रही थीं। तभी इंस्पेक्टर ने सटीक प्लान बनाया। उन्होंने मेमने को बुलाया और उसे छोड़ दिया। मेमना दौड़कर अपनी असली मां का दूध पीने लगा। ऐसे में तय हो गया कि वह ही बकरी उसकी असली मां हैं। साथ ही बकरी पालक महिला मालकिन।

मीना कुमारी नाम की महिला ने रोक लिया

मामला कल्याणपुर थानाक्षेत्र के गोवा गार्डन का है। यहां चंद्रादेवी रहती हैं। उन्होंने घर पर एक सफेद रंग की बकरी पाली हुई है। बकरी ने मेमने को जन्म दिया था। अचानक मेमने की तबियत खराब हो गई। ऐसे में चंद्रादेवी के पति सुमन उसका इलाज करवाने के लिए पशु डॉक्टर के पास लेकर जा रहे थे। सुमन गोवा गार्डन क्रॉसिंग के पास पहुंचे ही थे कि उन्हें मीना कुमारी नाम की महिला ने रोक लिया। महिला ने कहा कि यह मेमना मेरी बकरी का है। इस पर दोनों के बीच विवाद होने लगा। तभी चंद्रादेवी भी मौके पर आ गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

सितम्बर 5, 2026

बच्चे को लेकर अपना-अपना दावा कर रही थीं

पुलिस मौके पर पहुंची और मेमने समेत सभी को थाने लेकर चली गई। थाने में समाधान दिवस चल रहा था। कांस्टेबल ने इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को विवाद के बारे में जानकारी दी। जिस पर इंस्पेक्टर ने दोनों महिलाओं को बुलाया और उनकी बातें सुनी। दोनों बकरी के बच्चे को लेकर अपना-अपना दावा कर रही थीं। चंद्रा देवी की बकरी सफेद थी, जबकि मीना कुमारी की बकरी काली थी। बकरी का बच्चा काला और सफेद दोनों रंग का था। इस पर कोई समाधान नजर नहीं आया और दोनों महिलाएं दावे से पीछे हटने को तैयार नहीं थीं।

सफेद बकरी से लिपटकर दूध पीने लगा

विवाद को बढ़ता देख इंस्पेक्टर ने दिमाग से काम लिया। इंस्पेक्टर ने दोनों महिलाओं से कहा कि आप अपनी-अपनी बकरी लेकर आवो। थाने में दोनों बकरियां आ गईं। इसके बाद चंद्रा देवी और मीना कुमारी की बकरियों को अलग-अलग कोने में बंधवाया। इसके बाद कहा गया कि मेमना छोड़ा जाएगा, यह जिसके पास जाकर दूध पिएगा, साफ हो जाएगा कि वही बकरी इसकी मां है। दोनों महिलाएं सहमत हो गईं। इसके बाद मेमने को छोड़ा गया। वह पहले इधर-उधर कुछ देर देखता रहा। फिर दौड़ा और सीधे जाकर सफेद बकरी से लिपटकर दूध पीने लगा। यह देखकर सभी ताली बजाने लगे।

मीना कहते लगी कि सर गलतफहमी हो गई

इसके बाद इंस्पेक्टर ने मीना कुमारी से पूछा तो मीना कहते लगी कि सर गलतफहमी हो गई। बच्चा उसी बकरी का है। इसके बाद मेमने को चंद्रा देवी को सौंप दिया गया। मीना कुमारी ने कहा कई दिन पहले मेरी बकरी का बच्चा खो गया था, वह भी काले सफेद रंग का था। मेरी बकरी काली है, इससे मुझे लगा कि मेमना मेरी बकरी का है। वहीं चंद्रा देवी ने भी सौहार्द दिखाते हुए कहा कि अगर मैं होती, तो शायद मैं भी यही करती। इंस्पेक्टर के इस अजब-गजब के प्रयास से जहां बकरा मालकिन को उसका मेमना मिल गया तो वहीं कोर्ट कचहरी के चक्कर भी दोनों पक्षों को नहीं काटने पड़े।

मेमने पर अपना-अपना दावा ठोक रही थीं

इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने पूरे प्रकरण को लेकर बताया कि दोनों महिलाएं मेमने पर अपना-अपना दावा ठोक रही थीं। ऐसे में मेरे पास कोई और तरीका नहीं था। तभी सोचा कि बच्चा चाहे जानवर का हो या इंसान का, अपनी मां को तो पहचानता है। यही सोचकर यह तरीका अपनाया और तरीका काम कर गया। पुलिस की सतर्कता, इंस्पेक्टर की सूझबूझ और एक मेमने की स्वाभाविक प्रवृत्ति ने एक पेचीदा मामले को चुटकियो में सुलझा दिया। यह घटना थाने की फाइलों में तो दर्ज नहीं हुई, लेकिन वहां मौजूद हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान जरूर छोड़ गई। अब लोग सोशल मीडिया में इंस्पेक्टर और मां-बच्चे को लेकर अपने-अपने तरीके से कमेंट लिख रहे हैं।

Tags: goatKanpur NewsKanpur PoliceLamb
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Kanpur DCM Road Accident

Kanpur accident: तेहरवीं में जा रहे पिता-पुत्र की बाइक को डीसीएम ने टक्कर मारी, पिता की मौत , बेटा घायल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Kanpur DCM Road Accident:कानपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।...

Kanpur Janmashtami 2026

Janmashtami: कानपुर में जन्माष्टमी का उल्लास , जन्मे कन्हाई, गूंजे जयकारे; जेके मंदिर में आतिशबाजी के बीच भक्तों ने मनाया जन्मोत्सव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

Janmashtami Celebration: कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह और धार्मिक माहौल के बीच मनाया गया। शहर के प्रमुख श्री...

Kanpur Municipal Corporation ETF Officer

Kanpur Update: नगर निगम में ETF प्रभारी ने इस्तीफे की पेशकश, बोले- ताकतवर लोग नहीं करने दे रहे काम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

 Kanpur Municipal Corporation ETF Officer:कानपुर नगर निगम में इनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के प्रभारी रिटायर लेफ्टिनेंट कर्नल आलोक नारायन ने...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Bijnor News

दावत में नहीं बुलाया तो पड़ोसियों ने कर दिया तांडव, पंडाल में लगाई आग और कर दी जमकर पीटाई

Gauahar Khan

Gauahar Khan : बेबी बंप के साथ रैंप पर छाईं गौहर खान, दूसरी प्रेग्नेंसी में दिखा जबरदस्त कॉन्फिडेंस!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In