Wednesday, June 17, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home अद्भुत कहानियां

आत्मा की शांति के लिये यहां लोग करते हैं ‘शिवलिंग’ का दान

by Web Desk
July 22, 2022
in अद्भुत कहानियां
Share on FacebookShare on Twitter

क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसी जगह है जहां आत्मा की शांति के लिए पिंडदान नहीं बल्कि शिवलिंग दान किया जाता है। चौंक गये ना जी हां, वाराणसी के जंगमवाड़ी मठ में सैकड़ों सालों से ये प्रथा चली आ रही है। सैकड़ों सालों से चली आ रही इस परंपरा के चलते यहां एक छत के नीचे दस लाख से भी ज़्यादा शिवलिंग विराजमान है। यहां सावन के महीने में सबसे ज़्यादा शिवलिंगों की स्थापना होती है। इस मठ में ये परंपरा पिछले 250 साल से चल आ रही है।

वाराणसी में स्थित ‘जंगमवाड़ी मठ’ यहाँ का सबसे पुराना मठ है। जंगम का अर्थ होता है ‘शिव को जानने वाला’ और वाड़ी का अर्थ होता है ‘रहने का स्थान’। ये मठ करीब 5 हजार स्क्वायर फ़ीट में फैला हुआ है। राजा जयचंद द्वारा दान की गयी भूमि पर बने इस मठ में अबतक 86 जगतगुरु हो चुके हैं| जो अपनी इस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इस मठ में शिवलिंगों की स्थापना को लेकर एक विचित्र परंपरा चली आ रही है। यहाँ आत्मा की शान्ति के लिए पिंडदान नहीं बल्कि शिवलिंग का दान होता है।

RELATED NEWS

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

June 16, 2026
India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

June 15, 2026

‘जंगमवाड़ी मठ’ में मृत लोगों की मुक्ति और आत्मा की शान्ति के लिए शिवलिंग स्थापित किये जाते हैं। कई सालों से चली आ रही इस परंपरा के चलते यहाँ एक दो नहीं बल्कि 10 लाख से भी ज्यादा शिवलिंग स्थापित किये जा चुके हैं। हिन्दू धर्म में जिस तरीके से और विधि-विधान से पिंड का दान किया जाता है। ठीक उसी तरह से मंत्रोचारण के साथ यहां शिवलिंग स्थापित किया जाता है।

एक साल में कई हजार शिवलिंगों की स्थापना श्रद्धालुओं द्वारा यहाँ की जाती है और जो शिवलिंग ख़राब अवस्था में होने लगते हैं उनको मठ में ही सुरक्षित स्थान पर रख दिया जाता है। शिवलिंग दान के अलावा जब यहाँ कोई महिला पांच महीने के पेट से होती है तब उसके कमर में बच्चे की रक्षा के लिए छोटा सा शिवलिंग बांधा जाता है।

इतना ही नहीं बच्चे के जन्म के कुछ महीनों बाद वहीं शिवलिंग गले में बांधा जाता है और माँ दूसरा शिवलिंग धारण कर लेती है, जो जीवनभर उसके साथ रहता है। ‘जंगमवाड़ी मठ’ दक्षिण भारतियों का है। जिस तरह से हिन्दू धर्म में लोग अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान किया करते हैं, उसी तरह से वीरशैव संप्रदाय के लोग अपने पूर्वजों की मुक्ति के लिए शिवलिंग का दान करते हैं।

पिछले करीब 250 सालों से चली आ रही इस अनवरत परंपरा में सबसे ज्यादा सावन के महीनों में शिवलिंगों की स्थापना होती है।

Tags: BholeNathGod ShivaHar Har MahadevLordLord ShivaMaha ShivratriMahadevNews1IndiaSaavanShivling NewsShivling RahasyaVaranasi
Share199Tweet125Share50

Web Desk

Related Posts

Bada Mangal 2026 Puja Vidhi

Budhwa Mangal: कैसे करें बड़े मंगल पर बजरंगबली की आराधना, मंत्र जाप, चालीसा पाठ और दान-पुण्य है विशेष

by SYED BUSHRA
June 16, 2026

Budhwa Mangal Significance: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के मंगलवार को विशेष रूप से "बड़ा मंगल" या "बुढ़वा मंगल" कहा...

India Weather Rain Alert

Weather Update: बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कही हीटवेव का खतरा

by SYED BUSHRA
June 15, 2026

Rain Alert :उत्तर भारत में पड़ रही तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत भरी जानकारी दी है। भारत...

Ujjwala Yojana LPG Subsidy Cut

Ujjwala Yojana Update: अब साल में सिर्फ 4 रियायती गैस सिलेंडर,करोड़ों परिवार होंगे प्रभावित

by SYED BUSHRA
June 13, 2026

 Ujjwala Yojana:उज्ज्वला योजना शुरू होने पर सरकार ने हर गरीब परिवार को साल में 12 रियायती गैस सिलेंडर देने की...

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

RS Election Controversy: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, चुनाव आयोग ने भी खारिज की याचिका अंतिम आसरा सुप्रीम कोर्ट

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

Rajya Sabha Election MP Controversyमध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी...

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

NDA Meeting: प्रधानमंत्री बोले, 2014 का गरीब आज न्यू मिडिल क्लास बना, विकास की रफ्तार को मिली नई दिशा

by SYED BUSHRA
June 11, 2026

PM Modi In NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की...

Next Post

Aqua Barbie Girl Look: बार्बी गर्ल के गेटअप में स्पॉट हुई Disha Patani

आलिया भट्ट ने पति रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को लेकर किया स्पेशल पोस्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist