Friday, June 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

February weather: फरवरी में रिकॉर्ड गर्मी! कर्नाटक में 34 डिग्री, बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP का हाल

देशभर में मौसम का मिजाज बदल रहा है। बेंगलुरु में 34 डिग्री तापमान से गर्मी बढ़ गई है, जबकि बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट है। दिल्ली-यूपी में भी मौसम बदलने के संकेत मिले हैं।

by Mayank Yadav
February 22, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Weather Update
Share on FacebookShare on Twitter

February weather update: फरवरी के महीने में जहां कुछ राज्यों में ठंडक बनी हुई है, वहीं दक्षिण भारत में भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। कर्नाटक के बेंगलुरु में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे फरवरी में ही ग्रीष्मकाल जैसी स्थिति बन गई है। वहीं, देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का दौर भी जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, सिक्किम, असम, मेघालय, झारखंड और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दूसरी ओर, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। बिहार के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, वहीं यूपी के पूर्वी हिस्से में 27 फरवरी को बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली में मौसम में (February weather) बदलाव जारी है। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 27-29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहेंगे और 27 फरवरी को बारिश होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में फिलहाल सभी जिले ग्रीन जोन में हैं, यानी अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। हालांकि, 27 फरवरी को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है।

RELATED NEWS

February weather

February weather: फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिल्ली में तापमान में आएगी बढ़ोतरी, UP में बारिश का अलर्ट

February 21, 2025
weather

February weather: फरवरी में ठंड का THE END! दिल्ली-UP में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

February 9, 2025

बिहार-उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी का दौर

बिहार में अगले 24 घंटे में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों के लोगों को (February weather) सतर्क रहने की सलाह दी है। वहीं, उत्तराखंड में बीते दो दिनों से बारिश और बर्फबारी हो रही है। आज उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के कारण ठंड फिर से बढ़ गई है।

राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर, बीकानेर और भरतपुर समेत कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

यहां पढ़ें: UP Board Exam Cancelled : योगी सरकार का बड़ा फैसला, रद्द हुई 24 फरवरी की यूपी बोर्ड परीक्षा
Tags: February weather
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

February weather

February weather: फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिल्ली में तापमान में आएगी बढ़ोतरी, UP में बारिश का अलर्ट

by Mayank Yadav
February 21, 2025

February weather: मौसम विभाग ने फरवरी महीने में तापमान में अप्रत्याशित बढ़ोतरी की संभावना जताई है, जो मई-जून जैसी गर्मी...

weather

February weather: फरवरी में ठंड का THE END! दिल्ली-UP में बदलेगा मौसम, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

by Mayank Yadav
February 9, 2025

February weather: देशभर में फरवरी के महीने में मौसम तेजी से बदल रहा है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के अन्य...

Next Post
AAP

AAP Punjab crisis: AAP में घमासान! पंजाब में ‘पावर शिफ्ट’ की अटकलों के बीच भगवंत मान सरकार पर संकट के बादल

Trump

Trump reciprocal tariffs: नहीं हुआ रिश्तों में सुधार... ट्रंप ने फिर दोहराया भारत पर टैरिफ लगाने का फैसला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist