मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home मौसम

Weather update:केरल में मानसून जल्दी पहुंचने की उम्मीद,दिल्ली-NCR में तूफान और बारिश पर गर्मी से राहत की उम्मीद कम

IMD के मुताबिक, इस साल मानसून जल्दी आ सकता है। केरल में 25 मई तक पहुंचने की उम्मीद है। उत्तर भारत में भी मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, जबकि गर्मी से राहत की उम्मीद कम है।

by SYED BUSHRA
मई 22, 2025
in मौसम
Monsoon 2025 early arrival in Kerala and north India weather impact
Share on FacebookShare on Twitter

 Weather Update इस साल मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, केरल में मानसून 25 मई तक पहुंच सकता है, जबकि आमतौर पर यहां मानसून 1 जून के आसपास आता है। इससे पहले संभावना जताई गई थी कि यह 27 मई तक केरल पहुंच जाएगा। लेकिन अब मौसम की मौजूदा स्थितियों को देखकर माना जा रहा है कि मानसून पहले आ सकता है।

मौसम का हाल – भारी बारिश से लेकर तेज हवाएं

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों के दौरान केरल में मानसून की एंट्री के लिए माहौल अनुकूल बन रहा है। इसी दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के पहाड़ी इलाके और सिक्किम में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है। साथ ही 20 से 26 मई तक कोंकण, गोवा, केरल और कर्नाटक जैसे पश्चिमी तटीय क्षेत्रों में तेज बारिश का अनुमान है।

RELATED NEWS

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

अगस्त 14, 2026
JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

अगस्त 14, 2026

उत्तर भारत में बदलता मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में भी हलचल बनी रहेगी। 21 से 26 मई तक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। खासतौर पर 23 और 24 मई को उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

केरल के जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट

IMD ने बताया है कि केरल में कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इनमें कासरगोड, कन्नूर, वायनाड और कोझीकोड शामिल हैं। वहीं, त्रिशूर, मलप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। इससे साफ है कि इन इलाकों में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली-NCR में तूफान और बारिश

बुधवार शाम दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी और बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। दिल्ली के सफदरजंग इलाके में 79 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। गाजियाबाद और नोएडा में मूसलाधार बारिश हुई, तो पश्चिमी दिल्ली में ओले गिरे।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे तक दिल्ली-NCR में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश संभव है। इस बदलाव का असर पूरे उत्तर भारत पर पड़ा है और लोगों को कुछ राहत भी मिली है।

अभी भी बनी रहेगी गर्मी की मार

हालांकि कुछ जगहों पर बारिश हुई है, लेकिन मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राजस्थान, पंजाब, यूपी और बिहार जैसे राज्यों में भीषण गर्मी का असर अभी भी बना रहेगा। खासतौर पर राजस्थान में लू चलने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

Tags: india newsweather update
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Heavy Rain Alert

Weather Update: काशी में बढ़ा गंगा का पानी घाट डूबे, अंतिम संस्कार में पड़ा व्यवधान, बारिश से देशभर में बिगड़े हालात

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Weather Update: वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से घाटों पर हालात मुश्किल हो गए हैं। हरिश्चंद्र घाट का...

JP Nadda Health Update

JP Nadda Health Update: नड्डा AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर, कार्डियोलॉजी विभाग की निगरानी में

by SYED BUSHRA
अगस्त 14, 2026

Health Update : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली स्थित...

Caste Census 2026

Caste Census: आजादी के बाद पहली बार 17 अगस्त से शुरू होगी जातिगत जनगणना, माता-पिता की जन्म जानकारी भी होगी दर्ज

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Caste Census Begins: देश में आजादी के बाद पहली बार जातिगत जनगणना का दूसरा चरण 17 अगस्त 2026 से शुरू...

UP Weather Update

Weather Update:उत्तर भारत समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बढ़ा खतरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Weather Update:देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 25 जुलाई...

UP Heavy Rain Red Alert

Weather Update:यूपी में भारी बारिश का कहर, कई जिलों में रेड अलर्ट; मकान ढहे, जनजीवन प्रभावित

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2026

UP Heavy Rain Red Alert: उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। पिछले दो दिनों से राज्य...

Next Post
Delhi-NCR

Delhi-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश का कहर, राजस्थान में लू के आसार; पहाड़ी राज्यों पर भी मौसम की मार

Washington

Washington में यहूदी संग्रहालय के बाहर आतंकी हमला, इज़रायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist