बुधवार, अक्टूबर 21, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Delhi में 24 घंटे का मानसूनी अलर्ट, गुजरात से लेकर केरल तक मूसलाधार बारिश का दौर जारी

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात से लेकर केरल तक मूसलाधार बारिश हो रही है, वहीं कई राज्यों में बिजली गिरने की भी चेतावनी है।

by Mayank Yadav
जून 26, 2025
in Breaking, TOP NEWS, मौसम
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi monsoon alert: देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने Delhi-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बादल, नमी और हवाएं मानसूनी माहौल तो बना रहे हैं लेकिन अभी तक राजधानी Delhi में तेज बारिश शुरू नहीं हुई है। हालांकि, अगले कुछ घंटों में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में मानसून के पूरी तरह से दस्तक देने की संभावना जताई गई है। देश के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो रही है और कई इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है। मौसम विभाग ने प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Delhi में बारिश का इंतजार, 28 जून से हो सकती है अच्छी बरसात

दक्षिण-पश्चिम मानसून Delhi-एनसीआर में धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है। राजधानी में बादलों का जमावड़ा है, हवाओं में नमी भी बनी हुई है, लेकिन अब तक जोरदार बारिश देखने को नहीं मिली। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 24 घंटे में दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। 27 से 29 जून के बीच, खासकर 28 जून को दिल्ली में अच्छी बारिश की संभावना है। अगले सप्ताह राजधानी में लगातार बारिश का सिलसिला देखने को मिल सकता है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी।

RELATED NEWS

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

सितम्बर 11, 2026
Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026

इन राज्यों में अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, विदर्भ और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर पंजाब, उत्तर हरियाणा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी गुजरात, केरल, पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और अंडमान-निकोबार द्वीपों के उत्तरी हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, कोंकण, गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

ओडिशा, झारखंड और बिहार में बिजली गिरने की चेतावनी

ओडिशा के कटक सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड के रांची, धनबाद, जामताड़ा और पश्चिम बंगाल के बर्दवान, हुगली में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना है। तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार के पटना सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने सभी संबंधित राज्यों में सतर्कता बरतने की अपील की है।

CM Yogi आदित्यनाथ आज रात 9 बजे करेंगे कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक: सख्त होंगे नियम, बढ़ाई जाएगी जवाबदेही

Tags: Delhi
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

BRICS Summit Luxury Cars

BRICS Summit: दिल्ली में विदेशी मेहमानों के लिए लग्जरी कारों की मांग बढ़ी, किराया लाखों तक पहुंचा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

 BRICS Summit Luxury Cars:दिल्ली में 12 सितंबर से होने वाले BRICS सम्मेलन की तैयारियों के बीच लग्जरी कारों की मांग...

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Next Post
Bahraich

Bahraich: निजी क्लीनिक में नर्स ने की आत्महत्या, प्रेमी पर तस्वीरें वायरल करने की धमकी का आरोप

Himachal

Himachal में बादल फटने से मची तबाही: बाढ़ में दो की मौत, 20 लोगों के बहने की आशंका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In