बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

डबल अटैक: दिल्ली में आंधी-बारिश की दोहरी मार, यूपी में तबाही, 51 की मौत, झांसी में 100 तोतों की जान गई

उत्तर भारत में मौसम का कहर जारी है। दिल्ली में बारिश-आंधी का डबल अटैक तो यूपी में तबाही मचाने वाली हवाओं ने 51 जानें ले लीं। झांसी में 100 तोतों की मौत और हिमाचल में ओले गिरने की चेतावनी।

by Mayank Yadav
मई 23, 2025
in Breaking, Latest News, मौसम
Delhi
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi weather update: उत्तर भारत में मौसम ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। दिल्ली में 21 मई को उमस भरी गर्मी के बाद शाम से बदले मौसम ने आंधी-बारिश के साथ दस्तक दी और अब 23-24 मई तक तेज हवाओं और बारिश का डबल अटैक जारी रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश में हालात और भी भयावह हो गए हैं, जहां 65 जिलों में आंधी और बारिश ने अब तक 51 लोगों की जान ले ली है। झांसी में 100 तोतों की मौत और भारी तबाही की खबरें हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, कर्नाटक, पूर्वोत्तर राज्यों समेत पूरे देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है।

दिल्ली में मौसम ने ली करवट, अलर्ट जारी

राजधानी Delhi में 21 मई की शाम से ही तेज हवाएं और बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए फिर से अलर्ट जारी किया है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 23-25°C और अधिकतम तापमान 37-38°C के बीच रहने की संभावना है। अगले दो दिन Delhi में तेज आंधी, बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। 25 मई के बाद तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

RELATED NEWS

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026
दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

नवम्बर 29, 2025

उत्तर प्रदेश में तबाही का मंजर, 51 मौतें

21-22 मई की रात को उत्तर प्रदेश के 65 जिलों में आए तूफान ने तबाही मचा दी। कानपुर, आगरा, मेरठ, झांसी, अलीगढ़ जैसे जिलों में तेज हवाओं और बारिश से मकान, पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। बुलंदशहर और मेरठ में हवाओं की रफ्तार 80 किमी प्रति घंटे से भी ज्यादा रही। मुरादाबाद, फिरोजाबाद, एटा, बदायूं, कासगंज, चित्रकूट, और आजमगढ़ जैसे जिलों में भी जनहानि हुई है।

झांसी में 100 तोतों की मौत, मथुरा में पेड़ और पोल गिरे

झांसी की गुरसहाय तहसील के सिंगार गांव में तेज तूफान की वजह से करीब 100 तोतों और मैनाओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक घायल हुए। मैनपुरी में 400 बिजली के खंभे टूट गए और मथुरा में कई पेड़ और पोल धराशायी हो गए। कासगंज के लहर गांव में झोपड़ियां जलकर खाक हो गईं। अलीगढ़ के गोदाम में हजारों क्विंटल चावल सस्ते दामों में बिक गया।

देशभर में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

23 से 28 मई के बीच केरल, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, पूर्वोत्तर राज्यों, मध्य भारत और हिमाचल-उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की चेतावनी दी गई है। हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना है। राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार जैसे राज्यों में भी अगले 5 दिनों तक तेज हवाओं और बिजली गिरने की आशंका है।

तापमान में उतार-चढ़ाव, सावधानी जरूरी

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और उसके बाद फिर से बढ़ोतरी के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्रों ने आम जनता को अलर्ट रहने, घर से बाहर न निकलने और मोबाइल चार्ज रखकर आपात स्थिति में सतर्कता बरतने की सलाह दी है। देश के कई हिस्सों में मौसम की मार अब जानलेवा साबित हो रही है। जहां दिल्ली और हिमाचल में मौसम सिहरन पैदा कर रहा है, वहीं उत्तर प्रदेश में यह जानलेवा साबित हुआ है। आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है।

वक्फ संशोधन कानून पर सुप्रीम कोर्ट में फैसला सुरक्षित, चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक्शन

Tags: Delhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

दिल्ली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 11 की जगह होंगे 13 जिले, 9 जिलों के नाम बदलने की तैयारी!

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

Delhi : दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव प्रस्तावित किया है। इसके तहत वर्तमान 11...

दिल्ली रेड फोर्ट धमाके में प्रमुख गिरफ्तारी

Delhi Red Fort Blast में प्रमुख गिरफ्तारी, NIA ने फरीदाबाद के इरशाद को किया गिरफ्तार

by Kanan Verma
नवम्बर 26, 2025

Delhi Red Fort Blast : दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए कार बम धमाके के मामले में राष्ट्रीय...

Delhi blast

दिल्ली धमाके का धागा सहारनपुर तक! शाहीन की ‘स्पेशल-26 बी टीम’ बेनक़ाब, देवबंद मॉड्यूल पर जांच एजेंसियों का शिकंजा

by Mayank Yadav
नवम्बर 21, 2025

Delhi blast Saharanpur terror link: दिल्ली धमाके की जांच अब तेज़ी के साथ आगे बढ़ रही है। एनआईए के अलावा...

Delhi

‘ऑपरेशन हमदर्द’ का डिकोड: मैडम X और Z के इशारे पर दिल्ली दहलाने की साज़िश का पर्दाफाश!

by Mayank Yadav
नवम्बर 18, 2025

Delhi blast Terror conspiracy: जांच एजेंसियों ने दिल्ली को दहलाने की सबसे खतरनाक आतंकी साज़िश से जुड़ी एक सनसनीखेज परत...

Next Post
Motorola Razr 60 foldable smartphone

Motorola ला रहा है एक स्टाइलिश और दमदार फोल्डेबल स्मार्टफोन, कवर पर भी मिलेगी बड़ी स्क्रीन,जाने launch होने की तारीख़

Shri Krishna Janmabhoomi

Shri Krishna Janmabhoomi-शाही ईदगाह विवाद: इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज दोपहर दो बजे होगी अहम सुनवाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist