बुधवार, सितम्बर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

‘जिंदगी भर तुम्हारे खानदान ने यही किया’, राहुल गांधी के नाच गाने वाले बयान पर योगी का पलटवार

हरियाणा के हिसार में एक रैली के दौरान राहुल गांधी के राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर 'नाच-गाना' टिप्पणी ने राजनीति में तूफान खड़ा कर दिया है। भाजपा नेताओं ने इसे हिंदू आस्था का अपमान करार देते हुए कांग्रेस पर तीखे हमले किए। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेहरू-गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोलते हुए सोनिया गांधी को 'पेशेवर नर्तकी' कह डाला, जिससे विवाद और भी बढ़ गया।

by Mayank Yadav
सितम्बर 30, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, विधानसभा चुनाव 2024, हरियाणा
Haryana
Share on FacebookShare on Twitter

Haryana: अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विवादित बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने हरियाणा के हिसार में एक रैली के दौरान कहा था कि “राम मंदिर के उद्घाटन में अडानी, अंबानी और अमिताभ बच्चन नजर आए, लेकिन कोई किसान या मजदूर नहीं दिखा। वहां बस ‘नाच-गाना’ हो रहा था।” इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने गांधी पर जमकर हमला बोला।

सोनिया गांधी पेशेवर नर्तकी

इस पूरे विवाद पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी और Haryana में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, “राहुल गांधी और उनका पूरा नेहरू-गांधी परिवार हमेशा से भारतीय संस्कृति और परंपराओं का अपमान करता रहा है। राहुल गांधी ने ‘नाच-गाना’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करके हिंदू आस्थाओं का मजाक उड़ाया है, और इसी परिवार की मुखिया सोनिया गांधी खुद पेशेवर नर्तकी रही हैं। यह परिवार कभी हमारी सांस्कृतिक विरासत को समझ ही नहीं पाया।”

RELATED NEWS

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026
राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

सितम्बर 8, 2026

BJP lost Ayodhya because Amitabh, Adani, Ambani etc were invited in Ram Mandir opening ceremony..
(Nach-Gana) Dance program was going on but no tribal, worker or farmer was invited: Rahul Gandhi
It is time to expose Rahul Gandhi for his ongoing misinformation campaign. pic.twitter.com/XNuCcHY97Q

— Hinduvaadi Tapan (@hinduvaaditapan) September 27, 2024

नेहरू-गांधी परिवार को नहीं है भारतीय संस्कृति की समझ

योगी आदित्यनाथ ने Haryana में आगे कहा, “यह कोई पहली बार नहीं है जब इस परिवार ने हिंदू धर्म और राम भक्तों का अपमान किया है। पहले भी नेहरू-गांधी परिवार ने ऐसे कई अवसरों पर भारतीय संस्कृति और हमारे धार्मिक रीति-रिवाजों पर सवाल उठाए हैं। उन्हें हमारी धार्मिक परंपराओं की गहराई को समझने की ज़रूरत है।”

"वो कहते है अयोध्या में नाच गाना चल रहा था"

"जिंदगी भर तुम्हारे खानदान ने ये ही किया है"

हरियाणा में सीएम योगी का गांधी परिवार पर बड़ा हमला

राहुल गांधी के अयोध्या में नाच गाने वाले बयान पर पलटवार

राम और रोम की संस्कृति में बहुत अंतर : सीएम योगी

रोम की संस्कृति वाले लोग… pic.twitter.com/B0Itpv9X1z

— News1India (@News1IndiaTweet) September 30, 2024

राहुल गांधी के बयान से आहत हुईं करोड़ों हिंदू भावनाएं

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने राहुल गांधी को “फर्स्ट क्लास झूठा” करार देते हुए कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि वहां कोई गरीब या मजदूर नहीं था। क्या वह उन मजदूरों का स्वागत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उन पर फूल बरसाते हुए नहीं देख पाए?” पूनावाला ने जोर देकर कहा कि आम लोगों का भी समारोह में पूरा योगदान था।

राहुल गांधी हमेशा राम मंदिर के खिलाफ बोलते हैं

वरिष्ठ भाजपा नेता और सांसद रवि शंकर प्रसाद ने राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी हमेशा राम मंदिर के खिलाफ बोलते हैं। ‘नाच-गाना’ जैसा बयान देना बेहद शर्मनाक है।”

राहुल गांधी की बातों से झलकती है भारतीय संस्कृति की अनदेखी

भाजपा नेता तीरथ सिंह रावत ने कहा, “राहुल गांधी ने भारतीय संस्कृति को समझा ही नहीं है। जब वह हमारी संस्कृति को समझेंगे, तभी उन्हें इन रीति-रिवाजों का महत्व पता चलेगा।”

हिंदू धर्म और आस्थाओं का मजाक उड़ाने का कोई मौका नहीं छोड़ते राहुल गांधी

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सीआर केशवन ने गांधी की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा, “राहुल गांधी एक बार फिर हिंदू धर्म और उसकी आस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। वह हमेशा हिंदू धर्म का मजाक उड़ाते हैं और हमारे धर्म को नीचा दिखाने का कोई मौका नहीं छोड़ते।”

लंबे और घने बालों का ख्वाब होगा पूरा, ये प्राकृतिक उपाय करेंगे कमाल, हर कोई पूछेगा सीक्रेट

राहुल गांधी को मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए

हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने राहुल गांधी के बयान को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए कहा, “राम मंदिर को ‘नाच पार्टी’ कहना बेहद मूर्खतापूर्ण है। उन्हें मानसिक अस्पताल भेज देना चाहिए।”

कांग्रेस का राम मंदिर से जुड़ी हर चीज पर हमला

भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा, “राहुल गांधी का समारोह को ‘नाच-गाना’ कहना बेहद आपत्तिजनक है। कांग्रेस पार्टी हमेशा से अयोध्या आंदोलन से जुड़ी हर चीज पर हमला करती आई है।”

राहुल गांधी को देश से माफी मांगनी चाहिए

भाजपा नेता अपर्णा यादव ने भी राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा, “राम मंदिर के उद्घाटन को ‘नाच-गाना’ कहना राहुल गांधी की एक बड़ी गलती है। उन्हें इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।”

Tags: dance and song statementRahul GandhiYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

राहुल गांधी की फ्लाइट की लखनऊ में टली लैंडिंग, तेज हवाओं के कारण पायलट ने कराया गो-अराउंड

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Rahul Gandhi Flight Go Around:दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 को मंगलवार दोपहर लखनऊ के चौधरी...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Raksha Bandhan Yogi Adityanath

Raksha Bandhan: मुख्यमंत्री आवास में बेटियों ने सीएम योगी को बांधी राखी, उन्होंने लिया इनके उज्ज्वल भविष्य का संकल्प

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Affection Bonding Program: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास का माहौल बेटियों की मौजूदगी और उत्साह से...

Next Post
Uttar Pradesh

ट्रेन पलटाने की साजिश हुई नाकाम, इमरजेंसी ब्रेक से टला हादसा, युवक गिरफ्तार

Kangana Ranaut Buys Range Rover : कंगना रनौत की शाही पसंद, बंगला बेचकर अब खरीदी ₹3 करोड़ की लग्जरी कार

Kangana Ranaut Buys Range Rover : कंगना रनौत की शाही पसंद, बंगला बेचकर अब खरीदी ₹3 करोड़ की लग्जरी कार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In