बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Rain Alert : यूपी में भारी बारिश से सीएम योगी सख्त, 24 घंटे में नुकसान का आकलन और मुआवजे का आदेश

यूपी में लगातार बारिश के बीच सीएम योगी ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर राहत-बचाव की निगरानी और 24 घंटे में नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए। अयोध्या में शुक्रवार को स्कूल बंद रहेंगे।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Heavy Rain Alert:उत्तर प्रदेश में गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को लखनऊ से नोएडा रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ने राज्य में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली और वरिष्ठ अधिकारियों को पूरी तरह सक्रिय रहने को कहा।

मुख्यमंत्री ने भारी बारिश से हुई जनहानि, पशुहानि और आर्थिक नुकसान का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में पहुंचकर स्थिति की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बारिश से प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए।

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

सितम्बर 25, 2026

24 घंटे में रिपोर्ट

सीएम योगी ने भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुए नुकसान का आकलन 24 घंटे के भीतर पूरा करने का आदेश दिया है। अधिकारियों को नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रभावित लोगों को नियमानुसार मुआवजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से खुद फील्ड में उतरने और राहत-बचाव अभियान की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन को प्रभावित इलाकों में जरूरत के अनुसार तत्काल सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

बाहर निकलने से बचें

मुख्यमंत्री ने बारिश के दौरान लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है। खासकर आकाशीय बिजली गिरने के खतरे के बीच लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

उन्होंने अतिवृष्टि के दौरान नदियों और जलाशयों में स्नान करने से भी बचने की सलाह दी है। प्रशासन को भी ऐसे स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

अयोध्या में स्कूल बंद

भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए अयोध्या में शुक्रवार को सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर नर्सरी से इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं शुक्रवार को संचालित नहीं होंगी।

हालांकि जिन स्कूलों में परीक्षाएं चल रही हैं, वहां परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही कराई जाएगी। परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां भी पहले की तरह बनी रहेंगी।

जिलों में बढ़ी सतर्कता

लगातार बारिश के बीच मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासनिक स्तर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर जलभराव, बारिश से हुए नुकसान और किसी भी आपात स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।

सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने और बारिश से हुए नुकसान का जल्द आकलन करने पर जोर दिया जा रहा है।

Tags: Ayodhya School HolidayUP rainYogi Adityanath
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

Azamgarh Shambhupur Murder Case

Justice Appeal : पांच मौतों के बाद अरविंद की भतीजी ने सीएम योगी से मांगा न्याय, उठाए पुलिस पर सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 25, 2026

Azamgarh Shambhupur Murder Case:आजमगढ़ के शंभूपुर गहजी गांव में हुई पांच मौतों के बाद मामला अब पुलिस कार्रवाई और पुराने...

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh

Farmer Scheme : चुनावी वर्ष में योगी ने खोला खजाना, किसानों को मिलेगा 6 लाख का ऋण, ब्याज दर सिर्फ…..

by SYED BUSHRA
सितम्बर 23, 2026

Farmer Loan Scheme Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को खेती और उससे जुड़े कामों के लिए सस्ता कर्ज उपलब्ध कराने...

Uttar Pradesh Weather Update

Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश का दौर शुरू

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Uttar Pradesh Weather Update:उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है और कई जिलों में बारिश का...

UP Job Maha Abhiyan 2026

UP News: एक लाख युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य, आज 818 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

 UP Job Maha Abhiyan 2026: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार देने की दिशा में प्रदेश...

Next Post
UP School Closed Due to Heavy Rain

यूपी में बारिश का कहर, 26 सितंबर को कई जिलों में स्कूल बंद; CM योगी ने दिए राहत के निर्देश

Agra-Lucknow Expressway Accident:

Road Accident News:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार क्रेटा डिवाइडर से टकराकर उछल गई ; तीन की मौत दो घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In